📱Download Our App
भोपाल : महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला गिरफ्तार

भोपाल : महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला गिरफ्तार

भोपाल में कोलार की अमरनाथ कॉलोनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाले एक सनकी चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV और लेबर कार्ड की जानकारी आधार पर दीपेश अंकित नामक युवक को गिरफ्तार किया, जो रातोंरात घरों में घुसकर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता था । कोलार थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

News Source: न्यूज़ 18
नर्मदापुरम : 15 दिनों में जिले में चौथा मर्डर

नर्मदापुरम : 15 दिनों में जिले में चौथा मर्डर

नर्मदापुरम जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। माखन नगर के युवक चंदन नागवंशी की हत्या कर आरोपियों ने उसे मिड घाट के जंगलों में ले जाकर बाइक सहित जला दिया। घटना स्थल से युवक का अधजला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । मृतक पिछले एक सप्ताह से लापता था।

News Source: इंस्टाग्राम
64 किसानों की धान खरीदी पर कलेक्टर ने लगाई रोक

64 किसानों की धान खरीदी पर कलेक्टर ने लगाई रोक

जबलपुर में समर्थन मूल्य (MSP) पर हो रही धान खरीदी के दौरान जब प्रशासन ने रकबे और फसल का सत्यापन कराया, तो भारी विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने संदिग्ध पाए गए 64 किसानों के पंजीयन को फ्रीज कर दिया है और उनकी धान खरीदी पर प्रतिबंध लगा दिया है ।

News Source: दैनिक भास्कर
कलेक्ट्रेट के सामने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विरोध, बजाय घंटा

कलेक्ट्रेट के सामने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विरोध, बजाय घंटा

कैलाश विजयवर्गीय आज जबलपुर के प्रवास पर थे, जहाँ वे कलेक्ट्रेट में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगठनों ने शहर की बदहाल सड़कों, बढ़ते अपराध और नगर निगम की निष्क्रियता को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को नींद से जगाने के प्रतीकात्मक रूप में बड़े-बड़े घंटे और घड़ियाल बजाए।

News Source: दैनिक भास्कर
खंडवा : कल इन क्षेत्रों में 3 घंटे बंद रहेगी बिजली

खंडवा : कल इन क्षेत्रों में 3 घंटे बंद रहेगी बिजली

मानसून पूर्व और रूटीन मेंटेनेंस के तहत शहर के चुनिंदा फीडरों पर काम किया जाएगा। इस दौरान लगभग 3 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। कल सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शहर के आनंद नगर, गणेश तलाई, पदम नगर का कुछ हिस्सा, जलेबी चौक क्षेत्र, सिविल लाइन के आसपास की कॉलोनियां में बिजली बंद रहेगी।

News Source: दैनिक भास्कर
बैतूल लोकल : श्री बोथरा मोबाइल शॉप में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

बैतूल लोकल : श्री बोथरा मोबाइल शॉप में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

बैतूल शहर के नगर पालिका कॉम्प्लेक्स स्थित ‘श्री बोथरा मोबाइल शॉप’ में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने IMEI नंबर ट्रैकिंग की मदद से इन आरोपियों को दबोचा। इनके पास से करीब 1.5 लाख रुपये कीमत के 9 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं।

News Source: दैनिक भास्कर
खरगोन : जनपद पंचायत CEO रीना चौहान निलंबित

खरगोन : जनपद पंचायत CEO रीना चौहान निलंबित

इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर महेश्वर जनपद पंचायत में पदस्थ CEO रीना चौहान को निर्वाचन कार्यों में घोर लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर आज निलंबित किया गया है। कलेक्टर की अनुशंसा पर कमिश्नर ने रीना चौहान का आचरण सिविल सेवा नियमों के विपरीत था, जिससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी ।

News Source: न्यूज़ 18
इंदौर : भगीरथपूरा में कैसे हुई 13 लोगों की मौत? लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इंदौर : भगीरथपूरा में कैसे हुई 13 लोगों की मौत? लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इंदौर के भगीरथपुरा क्षेत्र में पिछले दिनों में कई लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के बीमार होने का कारण पीने के पानी में सीवेज का मिलना पाया गया है। मेडिकल और लैब रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि पानी में सीवेज में पाया जाने वाले ई-कोलाई (E. coli) और कोलीफॉर्म जैसे खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद थे, जिससे लोगों को गंभीर गैस्ट्रोएंटेराइटिस और संक्रमण हुआ।

News Source: एनडीटीवी
मनी प्लांट ही नहीं, इस पौधे को भी घर में लगाना होता है शुभ

मनी प्लांट ही नहीं, इस पौधे को भी घर में लगाना होता है शुभ

मनी प्लांट के अलावा क्रसुला प्लांट को भी घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने से जीवन में समृद्धि आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु के मुताबिक सिर्फ पैसो में ही नहीं बल्कि व्यापर में भी बढ़ता है। इसे घर में मुख्य द्वार के दाहिनी और लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

News Source: न्यूज़ 24
वर्ल्ड कप से पहले AUS के कप्तान का विस्फोटक शतक

वर्ल्ड कप से पहले AUS के कप्तान का विस्फोटक शतक

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श BBL में तूफान मचा रहे है। आज उन्होंने होबार्ट हैरिकेन्स के खिलाफ मार्श ने 58 गेंदों में 102 रन बनाए जिसमे 5 छक्के और 11 चौके शामिल है। उनकी शानदार विस्फोटक पारी से टीम का लक्ष्य 229 रन तक पंहुचा। अपने शानदार शतक से मार्श के BBL में 2000 रन भी पुरे कर लिए है।

News Source: इंडिया टीवी