📱Download Our App
2026 में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय सफलता के द्वार

2026 में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय सफलता के द्वार

साल 2026 की शुरुआत होते ही अब कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। ज्योतिष के अनुसार 2026 में धनु, मिथुन, कुंभ, मकर और मीन राशि वालो के लिए विदेश यात्रा और स्थान परिवर्तन के प्रबल योग बन रहे है। ये राशि वाले अपनी जन्मभूमि छोड़कर नए क्षितिज तलाशने और विदेश में बसने के अवसर प्रदान करेगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
साल के पहले दिन ‘धुरंधर’ ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

साल के पहले दिन ‘धुरंधर’ ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

रिकार्ड्स की बात करे तो इसने 28वें दिन ₹15.75 करोड़ कमाकर ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। साथ ही फिल्म लगातार 28 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने ₹100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
IPL विवाद: किंग खान को कह दिया ‘गद्दार’

IPL विवाद: किंग खान को कह दिया ‘गद्दार’

IPL ऑक्शन में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ में खरीदने पर शाहरुख खान बुरी तरह घिर गए हैं। स्वामी रामभद्राचार्य और संगीत सोम जैसे दिग्गजों ने उन्हें ‘गद्दार’ तक कह डाला है। विरोधियों का साफ कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के बीच वहां के खिलाड़ी पर पैसा लुटाना देश का अपमान है।

News Source: एबीपी न्यूज़
साल 2026 में इस दिन मनाएं मौनी अमावस्या

साल 2026 में इस दिन मनाएं मौनी अमावस्या

साल में 12 अमावस्या आती है, जिसमे से मौनी अमावस्या का काफी महत्त्व होता है। साल 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन संगम में स्नान और मौन व्रत रखकर डुबकी लगाने से सारे पाप धूल जाते है। साथ ही इस बार ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ होने से यह दिन और भी शुभ होने वाला है।

News Source: इंडिया टीवी
इंदौर में ‘जहरीला’ पानी: बीजेपी पार्षद का बड़ा खुलासा

इंदौर में ‘जहरीला’ पानी: बीजेपी पार्षद का बड़ा खुलासा

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 12 मौतों के बाद हड़कंप मच गया है। बीजेपी पार्षद कमल बाघेला ने पोल खोलते हुए कहा कि वे तीन साल से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन अफसरों ने अनसुना कर दिया। सिस्टम की इसी लापरवाही ने आज कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
अनियंत्रित बस ने ऑटो को रौंदा, एक युवक की मौत

अनियंत्रित बस ने ऑटो को रौंदा, एक युवक की मौत

बिक्रम थाना क्षेत्र के पटना-पालीगंज मार्ग पर तेज रफ्त्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ ही ऑटो में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतक की मखमिलपुर निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।

News Source: अमर उजाला
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 11 साल के मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 11 साल के मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

2026 नया साल आते ही कौंधियारा में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने 11 वर्षीय किशोर नंदन मिश्रा को जोरधार टक्कर मर दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा है।

News Source: दैनिक भास्कर
नए साल की पार्टी में दोस्त ने ली दोस्त की जान

नए साल की पार्टी में दोस्त ने ली दोस्त की जान

इंदौर के मल्हारगंज इलाके में नए साल की खुशियां मातम में बदल गईं, जब पार्टी के दौरान हुए विवाद में 22 वर्षीय पुष्पेंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 31 दिसंबर की देर रात हुई इस घटना में पुष्पेंद्र के अपने ही दोस्तों पर हमले का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

News Source: दैनिक भास्कर
नए साल पर NPS में बड़े बदलाव, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा

नए साल पर NPS में बड़े बदलाव, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा

साल 2026 में पेंशन नियामक PFRDA ने नेशनल पेंशन सिस्टम में दो बड़े सुधार किए हैं। अब मजबूत वाणिज्यिक बैंक अपना स्वतंत्र पेंशन फंड शुरू कर सकेंगे, जिससे निवेशकों को निवेश के ज्यादा विकल्प मिलेंगे। साथ ही 1 अप्रैल 2026 से निवेश शुल्क में भी कटौती की जाएगी, जिससे लंबी अवधि में पेंशन बचत पर ग्राहकों को अधिक मुनाफा होगा।

News Source: ईटीवी भारत
नए साल के पहले दिन 21 IAS अफसरों का हुआ तबादला

नए साल के पहले दिन 21 IAS अफसरों का हुआ तबादला

नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है । आईएएस अखंड प्रताप सिंह सचिव निर्वाचन और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं । आईएएस नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं । इसके अलावा आईएएस मोनिका रानी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है ।

News Source: न्यूज़ 18