📱Download Our App
ड्यूटी से लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौके की मौत

ड्यूटी से लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौके की मौत

काशीपुर में गुरुवार रात 8 बजे 26 वर्षीय रोहित सिंह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आ गया। इस हादसे में रोहित की मौत हो गयी और डंपर चालक अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Source: अमर उजाला
हमीरपुर में डंपर और ऑटो की भीषण टक्कर, चालक की मौत

हमीरपुर में डंपर और ऑटो की भीषण टक्कर, चालक की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के बाद करीब दो किलोमीटर तक घसीटा। इस खौफनाक हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फिलहाल फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING : दूषित पानी से एक और 60 वर्षीय महिला की मौत

BREAKING : दूषित पानी से एक और 60 वर्षीय महिला की मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कोहराम मचा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक अब एक और 60 वर्षीय महिला सहित करीब 10 से 15 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है और 1400 से अधिक लोग बीमार हैं। पाइपलाइन में लीकेज के कारण नलों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे इलाके में हैजा फैलने का डर है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
गेंदबाज ने फेंक दी अनोखी बॉल, वायरल हुआ वीडियो

गेंदबाज ने फेंक दी अनोखी बॉल, वायरल हुआ वीडियो

आईएलटी20 लीग में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरसल, होल्डर ने मैच में एक ऐसी बॉल फेंक दी, जो बिना टिप्पा खाए सीधे चौथी या पांचवीं स्लिप में चली गई। इसे हर कोई देखता रह गया बाद में वह खुद भी इसे देखकर हंस पड़े।

News Source: X ( ट्वीटर )
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का उमर खालिद को भावुक पत्र

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का उमर खालिद को भावुक पत्र

न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद उमर खालिद के प्रति अपना समर्थन जताया है। उन्होंने खालिद को एक भावुक पत्र लिखकर कहा कि वे उनके बारे में सोच रहे हैं। न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर के रूप में शपथ लेने वाले ममदानी मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे हैं। खालिद को 2020 के UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया था।

News Source: नवभारत
IND vs NZ: महज 8 मिनट में बिक गए भारत-न्यूजीलैंड वनडे के सारे टिकट

IND vs NZ: महज 8 मिनट में बिक गए भारत-न्यूजीलैंड वनडे के सारे टिकट

टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी की खबर ने फैंस को पागल कर दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे के सारे टिकट सिर्फ 8 मिनट में ही स्वाहा हो गए। साल 2026 में इन दिग्गजों का जलवा देखने के लिए दर्शकों में ऐसी होड़ मची कि बुकिंग शुरू होते ही ‘हाउसफुल’ का बोर्ड लग गया।

News Source: एबीपी न्यूज़
स्विट्जरलैंड अग्निकांड : बार में आग लगने से 47 लोगो की मौत

स्विट्जरलैंड अग्निकांड : बार में आग लगने से 47 लोगो की मौत

नए साल के जश्न के दौरान स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट के बार में आग लगने से अभी तक 47 लोगो की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल बता रहे है। पुलिस के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन हादसे की भयावहता के कारण मृतकों की पहचान में समय लग रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी शोक जताया।

News Source: ऑफिशियल लिंक
कार्तिक-अनन्या की फिल्म ओटीटी पर धमाका करने को तैयार

कार्तिक-अनन्या की फिल्म ओटीटी पर धमाका करने को तैयार

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा…’ अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही यह फिल्म फरवरी में अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे सकती है। अगर आप थिएटर में यह फिल्म मिस कर गए हैं, तो घर बैठे इसे देखने के लिए तैयार हो जाइए!

News Source: एबीपी न्यूज़
ओपनिंग डे पर फीकी पड़ गयी ‘इक्कीस’ की कमाई

ओपनिंग डे पर फीकी पड़ गयी ‘इक्कीस’ की कमाई

सुपरस्टार धर्मेंद्र की आखरी फिल्म ‘इक्कीस’ नए साल पर रिलीज़ हो चुकी है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने भारत में केवल 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों में एक्सटेंडेड वीकेंड पर पता चलेगा की फिल्म कितनी कमाई करती है। फिल्म में अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा भी लीड रोल में हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ये दिग्गज बल्लेबाज क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

ये दिग्गज बल्लेबाज क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेजबाज उस्मान ख्वाजा जिन्हे टेस्ट मैच का सुपरस्टार माना जाता है। उस्मान ने साल 2026 में सिडनी में होने वाला एशेज सीरीज का पांचवा टेस्ट खेलने के बाद सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनके करियर की शुरुआत साल 2011 में सिडनी से ही हुई थी। फिटनेस समस्याओं और ख़राब परफॉमेंस के बीच उन्होंने सम्मान के साथ विदा लेने का फैसला किया।

News Source: इंडिया टीवी