📱Download Our App
2047 का भारत: 5.25 गुना बढ़ेगी देश की इकोनॉमी

2047 का भारत: 5.25 गुना बढ़ेगी देश की इकोनॉमी

आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर है। विशेषज्ञों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 5.25 गुना बढ़कर करीब 30 ट्रिलियन डॉलर की हो सकती है। सबसे खास बात ये है कि तब देश की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर लगभग 14.9 लाख रुपये (करीब 18,000 डॉलर) सालाना पहुंच जाएगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
Oppo Reno 15 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म

Oppo Reno 15 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म

भारत में Oppo Reno 15 सीरीज 8 जनवरी को लॉन्च होने वाली है, जो की पिछले हफ्ते लॉन्च हुए Oppo Reno 14 सीरीज का अपग्रेड है। इस सीरीज में कंपनी तीन फोन Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 Pro Mini पेश करने वाली है। फ़ोन के कई फीचर्स के बारे में खुलासा हो चूका है।

News Source: इंडिया टीवी
हेल्थ : बालो में ये लक्षण दिखे तो हो जाए सतर्क

हेल्थ : बालो में ये लक्षण दिखे तो हो जाए सतर्क

बाल हमारे शरीर का ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ होते हैं, जो बीमारी के लक्षण दिखने से पहले ही अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत दे देते हैं। अचानक बालों का झड़ना, पतला होना या सफेद होना केवल बाहरी समस्या नहीं, बल्कि आयरन, विटामिन B12 की कमी या थायराइड जैसी समस्याओं का इशारा हो सकता है। इसलिए बालों में बदलाव दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

News Source: एबीपी न्यूज़
खरगोन में पसरा सन्नाटा: नर्मदा किनारे 200 तोतों की रहस्यमयी मौत

खरगोन में पसरा सन्नाटा: नर्मदा किनारे 200 तोतों की रहस्यमयी मौत

इंदौर के बाद अब खरगोन से कलेजा चीर देने वाली खबर आई है। नर्मदा किनारे बीते चार दिनों में 200 तोते मृत मिले हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में बर्ड फ्लू तो नहीं मिला, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इंसानों द्वारा खिलाए गए खराब खाने या कीटनाशक वाले दानों ने इन बेजुबानों की जान ले ली।

News Source: एबीपी न्यूज़
पखांजूर में सड़क हादसा, पंचायत सचिव समेत दो लोगो की मौत

पखांजूर में सड़क हादसा, पंचायत सचिव समेत दो लोगो की मौत

पखांजूर में कोंडागांव-उमरकोट मार्ग पर गुरुवार रात सड़क पर खड़ी पीकअप वाहन की बाइक से टक्कर हो गयी। इस हादसे में ग्राम बेडा के निवासी बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी, जिसमे से एक पंचायत सचिव थे। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

 

News Source: पत्रिका
बेवफाई के शक में प्रेमिका ने चाकू से काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट

बेवफाई के शक में प्रेमिका ने चाकू से काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट

मुंबई से रूह कंपा देने वाली खबर आई है, जहां एक महिला ने शक के चक्कर में अपने ही प्रेमी को ऐसी सजा दी कि दुनिया दंग रह गई। महिला ने चाकू से बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
ट्रैविस हेड के फैसले से फैन्स को लगा झटका, BBL में नहीं आएगे नजर

ट्रैविस हेड के फैसले से फैन्स को लगा झटका, BBL में नहीं आएगे नजर

ऑस्ट्रेलियाई के सुपर बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने एशेज सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया लीग BBL से हटने के संकेत दिए हैं। हेड का कहना है कि एशेज की मानसिक थकान और आगामी व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल को देखते हुए वे टी20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को फिट रखना चाहते हैं। हेड ने इस एशेज सीरीज में अब तक 2 शतकों के साथ शानदार 437 रन बनाए हैं।

News Source: इंडिया टीवी
अश्विन का ICC पर फूटा गुस्सा!

अश्विन का ICC पर फूटा गुस्सा!

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ICC के बिजी शेड्यूल और वर्ल्ड कप की प्लानिंग पर जमकर भड़ास निकाली है। अश्विन का कहना है कि हर साल बड़े टूर्नामेंट कराकर ICC खेल का रोमांच खत्म कर रहा है। उन्होंने सलाह दी कि क्रिकेट को फीफा की तरह 4 साल में एक बार ही बड़े इवेंट कराने चाहिए।

News Source: एबीपी न्यूज़
सई पल्लवी का बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है कब्जा

सई पल्लवी का बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है कब्जा

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी सादगी का जादू चलाने वाली सई पल्लवी आने वाले सालों में बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली हैं। साल 2026 और 2027 उनके करियर के लिए बेहद खास होने वाले हैं, क्योंकि उनकी झोली में रणबीर कपूर के साथ ‘रामायण’ पार्ट 1 और 2 जैसी मेगा फिल्में हैं। इसके अलावा वह ‘मेरे पास रहो’ में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
किडनी की पथरी से हैं परेशान?, जानें पथरी गलाने के अचूक तरीके

किडनी की पथरी से हैं परेशान?, जानें पथरी गलाने के अचूक तरीके

आजकल पथरी की समस्या एक आम समस्या बन गई है, लेकिन डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार किडनी में पथरी से बचने के लिए खानपान में बदलाव करना जरुरी है। अक्सर ये बीमारी पेशाब में कैल्शियम और ऑक्सलेट के जमने से बनती है। इससे बचने के लिए दिनभर में नमक का सेवन 5 ग्राम से कम करें, पालक और चुकंदर जैसी ऑक्सलेट वाली चीजें कम खाएं

News Source: न्यूज़ 24