भोपाल के कोलार इलाके में एक शर्मनाक और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरा युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था और उन्हें खुद पहनकर सोता था। भागते वक्त गिरे उसके श्रमिक कार्ड ने पुलिस को उसके घर तक पहुंचा दिया। जब पुलिस पकड़ने पहुंची, तो वह चोरी किए हुए कपड़े पहने ही मिला।
ट्रक में लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
उत्तरप्रदेश के इटावा में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसा हरियाणा से बनारस जा रहा एक ट्रक आगे चल रहे वाहन से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद केवल हड्डियां ही शेष बचीं। पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
ठंड से बचने के लिए जलाई थी अंगीठी, दम घुटने से गयी तीन युवकों की जान
शहर के चमारिया रोड पर एक फौजी फार्म हाउस में खाना बनाने आए तीन नेपाली युवको की दम घुटने से मौत हो गयी। दरअसल , तीनो युवक ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोये थे जिसकी गैस से सोते समय उनकी जान चली गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सावधान! हैकर्स की बुरी नजर से बचाएं अपना एंड्रॉइड फोन
गूगल ने दिसंबर 2025 का नया सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है, जो आपके फोन की कमियों को दूर कर उसे सुरक्षित बनाएगा। अगर आप हैकिंग और डेटा चोरी के खतरे से बचना चाहते हैं, तो आलस छोड़िए और तुरंत फोन की सेटिंग्स में जाकर इसे अपडेट कर लीजिए। याद रखिए, आपकी एक छोटी सी लापरवाही बैंक अकाउंट तक साफ करवा सकती है!
डॉन 3 में कास्टिंग में बड़ा फेरबदल, विलेन का रोल इस एक्टर को मिला
फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ अपनी कास्टिंग को लेकर लगातार चर्चा में है। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के बाद अब विक्रांत मैसी ने भी फिल्म छोड़ दी है। चर्चा है कि विक्रांत की जगह विलेन के रोल के लिए रजत बेदी को अप्रोच किया गया है। वहीं रणवीर सिंह की जगह अब ऋतिक रोशन नए ‘डॉन’ बन सकते हैं।
कटनी में खेत के विवाद में हुई मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत
कटनी के बरही इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जहाँ फसल विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला कलावती कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि 29 दिसंबर को रज्जन पाठक ने महिला के खेत में मवेशी घुसा दिए थे और विरोध करने पर लाठी से जानलेवा हमला किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
3 जनवरी से शुरू हो रहा माघ मेला, देखें तैयारियों का भव्य VIDEO
प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होने वाला है जो की 15 फरवरी तक रहेगा। माघ मेले की तैयारियां काफी भव्य तरिके से हो रही है, इसमें संगम पर स्नान के लिए 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओ की आने की उम्मीद है। मेले की तैयारियां वीडियो के माध्यम से देखी जा सकती है।
दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पलटी, 18 साल की युवती की मौत
बालोतरा के सिवाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ माताजी के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 वर्षीय युवती नीतू की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी जालोर के निवासी हैं और फिलहाल बालोतरा के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
कंगाली में पाकिस्तान की चमकी किस्मत!
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर आई है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तेल और प्राकृतिक गैस का भारी खजाना मिला है। पीएम शहबाज शरीफ ने इसे देश की तकदीर बदलने वाला बताया है। उम्मीद है कि इस खोज से पाकिस्तान की विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी और उसकी डूबती अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा।
प्रेमी ने प्रेमिका के किए दो टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार
बिशनपुर में लिव-इन में रह रहे बुद्धेश्वर नामक युवक ने मामूली झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका की टांगी से काटकर हत्या कर दी। दोनों जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, जहाँ आरोपी ने शव के दो टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।