पेट में गैस और भारीपन की समस्या अक्सर लोगो को रहती है, लेकिन इससे राहत पाने के लिए रसोई में मौजूद मसाले रामबाण साबित हो सकते हैं। जीरा पानी, भुनी हुई अजवाइन और सौंफ का सेवन पाचन में सुधार करता है और पेट को तुरंत ठंडक देता है। इसके अलावा अदरक का पानी भी गैस की ऐंठन को कम करने में असरदार है।
सर्दियों में वरदान है सरसों का तेल, जाने कैसे
सर्दियों के दिनों में रूखी और बेजान स्किन के लिए सरसों का तेल लगाना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद विटामिन E स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है और झुर्रियों को आने से रोकता है। साथ ही यह इन्फेक्शन और खुजली भी दूर करता है। इन दिनों में बस थोड़ा सा तेल लगाने से आपकी स्किन सॉफ्ट और चमकदार रहेगी।
सिडनी टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-12 घोषित
एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबला 4 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा और ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से अपने नाम कर ली है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-12 का ऐलान कर दिया है, जिसमें स्पिनर शोएब बशीर और तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स की वापसी हुई है। सिडनी के मैदान पर इंग्लैंड का रिकॉर्ड काफी पुराना और दिलचस्प हैं।
बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत
अशोकनगर में बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार सफाईकर्मी मोतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी ने दूसरे दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उनकी 5 साल की बेटी भी घायल हो गयी है। लोगो का कहना है कि सड़क पर ब्रेकर न होने की वजह से यहाँ कई हादसे हो चुके है।
SUV ने स्कूटर को मारी टक्कर, 5 साल के मासूम की मौत
पुरी में ग्रैंड रोड पर एक तेज रफ्तार SUV ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 5 साल के मासूम श्रेयांश की मौत हो गई, जबकि एक युवक और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ या कोई और वजह थी।
रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद तड़प-तड़प के हुई छात्रा की मौत
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक छात्रा की मौत के बाद कॉलेज में रैगिंग और यौन उत्पीड़न का खौफनाक मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि तीन सीनियर छात्राओं की प्रताड़ना और एक प्रोफेसर की गंदी हरकतों की वजह से उनकी बेटी गहरे सदमे में चली गई थी। लंबे इलाज के बाद 19 वर्षीय छात्रा ने दम तोड़ दिया।
इन दिन से शुरू होने जा रहा शार्क टैंक इंडिया सीजन 5
इंडिया का सबसे पॉपुलर बिजनेस रिएलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 5’ सोनी टीवी पर 5 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। जो की रोजाना 10 बजे आएगा। इसके साथ ही आप इस शो को सोनी लिव ऐप पर भी देख सकते हैं। सीजन 5 में आपको 6 नए जज देखने को मिलने वाले है।
डिजिटल इंडिया का रिकॉर्ड, दिसंबर में UPI से हुआ ₹28 लाख करोड़ का लेनदेन
भारत में डिजिटल क्रांति ने नया इतिहास रच दिया है। NPCI के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2025 में UPI लेनदेन 29% बढ़कर 21.63 अरब के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिसकी कुल कीमत 27.97 लाख करोड़ रुपये रही है। अब लोग किराने से लेकर दवाओं छोटे-छोटे भुगतानों में बढ़ोतरी की वजह से अब हर दिन औसतन 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का डिजिटल लेनदेन हो रहा है।
IB JIO Tech Result जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जा चूका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in की मदद से रिजल्ट आसनी से डाउनलोड कर सकते है। यह भर्ती 394 पदों पर की जाने वाली है, इसकी परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की गयी थी।
उरी-बारामूला रोड पर पहाड़ों से गिरीं चट्टानें, यात्रियों के लिए अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर के उरी में लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे पर अचानक पहाड़ों से भारी चट्टानें गिरने लगीं, जिससे बारामूला-उरी सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह थम गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गिरता मलबा अब भी बड़ा खतरा बना हुआ है। वहीं भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड को भी बंद कर दिया गया है।