📱Download Our App
टैंकर और टेम्पू की टक्कर में 3 की मौत, अस्पताल में हंगामा

टैंकर और टेम्पू की टक्कर में 3 की मौत, अस्पताल में हंगामा

साहिबगंज के रांगा में एक टेम्पू और तेल टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 से 5 लोग गंभीर घायल हैं। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि सही इलाज न मिलने की वजह से मौतें हुई हैं। सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया।

News Source: जी न्यूज़
हरे निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

हरे निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार आज शानदार रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 573.41 की बढ़त के साथ 85762.01 पर बंद हुआ है, वही निफ्टी 182 अंक बढ़कर 26328.55 रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। आज करीब 2527 शेयरों में तेजी आई है जसिमे 1348 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है, और 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
राजामौली और प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो वायरल

राजामौली और प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। इसी बीच उनका और मशहूर फिल्ममेकर ‘एसएस राजामौली’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। राजामौली की इस मेगा बजट फिल्म में प्रियंका और महेश बाबू साथ दिखेंगे, जो साल 2027 में रिलीज हो सकती है।

News Source: इंस्टाग्राम
जानिए कौन-सा देश देता है भारत को सबसे ज्यादा उधार?

जानिए कौन-सा देश देता है भारत को सबसे ज्यादा उधार?

भारत किसी एक देश से कर्ज नहीं लेता है, बल्कि वर्ल्ड बैंक, एशियाई डेवलपमेंट बैंक और विदेशी निवेशकों से कर्ज लेता है। मार्च 2020 तक यह करीब 558.5 बिलियन डॉलर था। ये सभी संस्थान कम ब्याज पर लंबे समय के लिए भारत को लोन देते हैं। जिससे कोरोना जैसे संकट के समय हेल्थ और छोटे बिजनेस को काफी मदद मिली।

News Source: एबीपी न्यूज़
बाथरूम में नहाते समय 17 साल के युवक की दम घुटने से मौत

बाथरूम में नहाते समय 17 साल के युवक की दम घुटने से मौत

शाहजहांपुर के पुवायां में एक चौकाने वाला हादसा हुआ, जहां नहाते समय गैस गीजर से निकली गैस के कारण 17 वर्षीय उमंग त्रिवेदी की दम घुटने से मौत हो गई। उमंग काफी देर तक बाथरूम से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो वह बेहोश मिला। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

News Source: लल्लूराम
IND vs SA U19 : जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

IND vs SA U19 : जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

भारतीय अंडर-19 टीम की 3 जनवरी यानि कल से साउथ अफ्रीका के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। जिसमे टीम की कमान वैभव सूर्यवंशी के हाथों में होगी। यह मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इसे ‘जियो हॉट स्टार’ पर लाइव देख सकते हैं। आने वाले विश्व कप की तैयारी के लिए यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है।

News Source: इंडिया टीवी
टोयोटा का महा-रिकॉर्ड, 2025 में बेचीं करीब 4 लाख कारें

टोयोटा का महा-रिकॉर्ड, 2025 में बेचीं करीब 4 लाख कारें

टोयोटा मोटर ने साल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 3.88 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 19% अधिक है। इस कंपनी की इनोवा हाइक्रॉस और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल्स की भारी डिमांड ने कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाया। टोयोटा ने सुरक्षा पर खास जोर देते हुए अपने कई मॉडल्स में 6 एयरबैग्स को अनिवार्य कर दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो युवको की मौत

बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो युवको की मौत

बालोद के ग्राम घोठिया में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 22 वर्षीय नागेश और 45 वर्षीय हेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: अमर उजाला
गरीब पाकिस्तान की किस्मत चमकी, मिला तेल और गैस का खजाना

गरीब पाकिस्तान की किस्मत चमकी, मिला तेल और गैस का खजाना

पाकिस्तान को कोहट जिले में कच्चे तेल और गैस का बड़ा भंडार मिला है। पीएम शहबाज शरीफ ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी कामयाबी बताया है, जिससे तेल आयात का खर्च घटेगा। हालांकि स्थानीय लोग नाराज हैं, उनका कहना है कि उनके इलाकों से संसाधन तो निकाले जाते हैं, लेकिन इसका फायदा विकास के नाम पर उन्हें नहीं मिलता।

News Source: एबीपी न्यूज़
सीएम योगी का बड़ा आदेश, इस दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सीएम योगी का बड़ा आदेश, इस दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

बढ़ती ठंड को मद्देनजर रखते हुए सीएम योगी ने यूपी के सभी 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके तहत ICSE,CBSE, UP इत्यादि बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरों में यात्रियों के लिए पुरे इंतजाम हों ताकि कोई खुले में न सोए।

News Source: इंडिया टीवी