📱Download Our App
दिल्ली-NCR वालों के लिए बड़ी खबर!

दिल्ली-NCR वालों के लिए बड़ी खबर!

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम होते ही केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब राजधानी से GRAP-3 की पाबंदियां हटा ली गई हैं, जिसका मतलब है कि निर्माण कार्यों पर लगी रोक खत्म हो गई है और BS-3 पेट्रोल व BS-4 डीजल गाड़ियों पर लगा प्रतिबंध भी हट गया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
सर्दियों में बढ़ सकता है BP का खतरा, अपनाए ये योगासन

सर्दियों में बढ़ सकता है BP का खतरा, अपनाए ये योगासन

सर्दियों में ठंड की वजह से नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। स्वामी रामदेव के अनुसार भुजंगासन, मंडूकासन और शशांकासन जैसे योग रोजाना करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मानसिक शांति मिलती है। योग के साथ-साथ नमक कम खाकर और पर्याप्त नींद लेकर आप प्राकृतिक तरीके से बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING : पूर्व बीजेपी विधायक का हार्ट अटैक से निधन

BREAKING : पूर्व बीजेपी विधायक का हार्ट अटैक से निधन

बरेली की फरीदपुर सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। हैरानी की बात यह है कि एक दिन पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
व्हिस्की या बियर, सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा खतरनाक?

व्हिस्की या बियर, सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा खतरनाक?

व्हिस्की और बियर दोनों ही हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं हैं, लेकिन दोनों में कुछ अंतर हैं। बियर में 4 से 6 प्रतिशत अल्कोहल होता है, पर कैलोरी ज्यादा होने से वजन बढ़ता है। वहीं व्हिस्की में बहुत ज्यादा 40% अल्कोहल होता है, जो लिवर खराब करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुरक्षित दोनों नहीं है, दोनों ही शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
चमोली : सेना के कैंप के पास लगी भीषण आग

चमोली : सेना के कैंप के पास लगी भीषण आग

चमोली के ज्योतिर्मठ में आज सेना के कैंप के पास कूड़े के ढेर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कैंप में 100 जवानों की मौजूदगी के कारण हड़कंप मच गया, लेकिन सेना और आईटीबीपी की फायर टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। तेज हवाओं की वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

News Source: जागरण
J&K क्रिकेट में बवाल, इस खिलाडी ने लगाया हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा

J&K क्रिकेट में बवाल, इस खिलाडी ने लगाया हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा

जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग में एक हड़कंप मच गया, जब क्रिकेटर फुरकान भट्ट हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर मैदान में उतर गए। इस हरकत के बाद टूर्नामेंट मैनेजमेंट ने उन्हें तुरंत लीग से बाहर कर दिया और मामले की जांच पुलिस तक पहुंच गई है। टीम मैनेजर ने इस विवाद से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

News Source: एबीपी न्यूज़
जावेद अख्तर का AI वीडियो वायरल, कोर्ट में घसीटने की धमकी

जावेद अख्तर का AI वीडियो वायरल, कोर्ट में घसीटने की धमकी

मशहूर राइटर जावेद अख्तर अपने एक फर्जी AI वीडियो को देखकर भड़क गए हैं। इस वीडियो में उन्हें टोपी पहने दिखाया गया और दावा किया गया कि वो भगवान की शरण में चले गए हैं। उन्होंने इस वीडियो को बकवास बताया है और कहा है कि इस झूठ को फैलाने वालों के खिलाफ साइबर पुलिस में रिपोर्ट करेंगे और उन्हें कोर्ट तक घसीटेंगे।

News Source: न्यूज़ 24
नए साल में ‘गिग वर्कर्स’ की मौज, मिलेगी बीमा और फ्री इलाज की सुविधा

नए साल में ‘गिग वर्कर्स’ की मौज, मिलेगी बीमा और फ्री इलाज की सुविधा

भारत सरकार नए साल में जोमैटो, स्विगी और कैब ड्राइवरों जैसे ‘गिग वर्कर्स’ के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। नए ड्राफ्ट नियमों के तहत अब इन कर्मचारियों को भी बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं और दुर्घटना कवर जैसी सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। इसके लिए ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि एक दिन में कई कंपनियों के लिए काम करने पर भी अनुभव गिना जाएगा।

News Source: ऑफिशियल लिंक
जनरेटर रूम में सो रहे थे दो युवक, दम घुटने से मौत

जनरेटर रूम में सो रहे थे दो युवक, दम घुटने से मौत

फिरोजाबाद में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो युवक ठंड से बचने के लिए जनरेटर रूम में सो गए। लेकिन सुबह देखा तो दम घुटने से दोनों की जान चली गई। मृतकों की पहचान इटावा निवासी सागर और मोहित इटावा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
क्या इस बार टूटेगा 19 साल का सूखा?, कोई भारतीय नहीं ले पाया हैट्रिक

क्या इस बार टूटेगा 19 साल का सूखा?, कोई भारतीय नहीं ले पाया हैट्रिक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप के 9 सीजन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई भारतीय गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले पाया है। इस बार बुमराह, अर्शदीप और कुलदीप यादव जैसे सितारों से उम्मीदें हैं कि वे इस सूखे को खत्म करेंगे। अब तक दुनिया के केवल 8 गेंदबाज ही इस टूर्नामेंट में हैट्रिक ले सके हैं।

News Source: इंडिया टीवी