इन दिनों सोशल मीडिया पर मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट बंद होने का दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार 500 का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा और इसे एटीएम से हटाने की कोई योजना नहीं है। दरअसल सरकार ने केवल छोटे नोटों को बढ़ावा देने की बात कही थी।
‘बॉर्डर 2’ में सजेगी सुरों की महफिल! फिर रुलाएगा ‘घर कब आओगे’
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर है। खबर है कि फिल्म के कल्ट सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ को नए कलेवर में पेश किया जाएगा। इस बार सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। पुरानी यादों के साथ ये गाना एक बार फिर हर हिंदुस्तानी की आंखों को नम करने के लिए तैयार है।
हैक हो सकता है आपका फोन, ऑन करें ये 2 जरूरी सेटिंग्स
साल 2026 में अपने फ़ोन को हैकर्स से बचाने के लिए दो सेटिंग्स जरूर कर ले। सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर ‘Install Unknown Apps’ को बंद कर दें, ताकि कोई खतरनाक ऐप अपने आप इंस्टॉल न हो सके। इसके बाद दूसरा, ‘Google Play Protect’ को ऑन करे, जो नए ऐप्स को स्कैन करता है और वायरस वाले ऐप्स से फोन को सेफ रखता है।
पौष पूर्णिमा 2026: धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी
पौष पूर्णिमा का पावन पर्व सुख-समृद्धि पाने का सबसे बड़ा मौका है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का खास महत्व है। अगर आप भी पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा कर खास उपाय आज़माएं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से साल भर बरकत बनी रहती है।
बेकाबू कार ने 52 वर्षीय महिला को उतारा मौत के घाट
मथुरा के महावन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक 52 वर्षीय दर्शना देवी की मौत हो गई। वह अपने घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी थीं, तभी एक बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार जब्त कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
यूट्यूब से छापनी है मोटी कमाई? रातों-रात चमकेगी आपकी किस्मत!
यूट्यूब से पैसा कमाना अब नामुमकिन नहीं है, बस आपको सही पैंतरे आने चाहिए। कमाई शुरू करने के लिए 1000 सब्सक्राइबर्स और वॉच टाइम का क्राइटेरिया पूरा करना होगा। ओरिजिनल कंटेंट और रेगुलर वीडियो डालने के साथ-साथ कॉपीराइट के झंझट से बचना ही मोनेटाइजेशन का असली गुरुमंत्र है। अपनी वीडियो की क्वालिटी सुधारें और नोट छापना शुरू करें!
BRAKING : अनियंत्रित कार और बाइक में जोरधार भिड़ंत, दंपत्ति की मौत
आगरा के फतेहाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिससे पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बाह रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सुट्टा प्रेमियों को लगा जोर का झटका! सरकार ने बढ़ाया टैक्स
नए साल पर सिगरेट पीने वालों का बजट बिगड़ गया है। सरकार द्वारा एक्साइज टैक्स में बढ़ोतरी के बाद सिगरेट की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। अब आपको 10 रुपये वाली सिगरेट के लिए भी एक्स्ट्रा पैसे चुकाने होंगे। कंपनियों ने नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे धुआं उड़ाना अब और भी महंगा सौदा साबित होगा।
2026 में बांग्लादेश जाएगा भारत, वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
टीम इंडिया अगस्त-सितंबर 2026 में बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें भी 2026 में बांग्लादेश का दौरा करेंगी। पिछली सीरीज टलने के बाद अब इस नए शेड्यूल से क्रिकेट प्रेमियों में हलचल बढ़ गई है।
बांग्लादेश में हिंदू युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया
बांग्लादेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर आई है, जहां कट्टरपंथियों की भीड़ ने एक हिंदू युवक को अपना निशाना बनाया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसे अधमरा होने तक पीटा और फिर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद वहां रह रहे अल्पसंख्यकों में भारी दहशत का माहौल है।