📱Download Our App
शहनाज़ गिल का न्यू ईयर धमाका!

शहनाज़ गिल का न्यू ईयर धमाका!

पंजाब की कैटरीना शहनाज़ गिल ने नए साल का स्वागत अपने भाई शहबाज के साथ बड़े ही प्यारे अंदाज़ में किया। वायरल वीडियो में शहनाज़ अपने भाई को चिढ़ाती, लाड लड़ाती और तालियां बजाकर बच्चों की तरह झूमती नजर आ रही हैं। भाई-बहन की इस जोड़ी की क्यूट केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

News Source: न्यूज़ 18
उस्मान ख्वाजा के बाद रिटायरमेंट की रेस में ये बड़े नाम

उस्मान ख्वाजा के बाद रिटायरमेंट की रेस में ये बड़े नाम

साल 2026 के शुरु में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाडी उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वहीं ऐसा लग रहा है कि इस साल अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते है।

News Source: एबीपी न्यूज़
गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराइए मत, मिलेगी डूबी हुई रकम वापस

गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराइए मत, मिलेगी डूबी हुई रकम वापस

जल्दबाजी में अगर आपने भी किसी अनजान शख्स को पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप तुरंत BHIM पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और अपने बैंक को ट्रांजैक्शन की जानकारी दें। सही समय पर कदम उठाने और टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने से आपकी मेहनत की कमाई वापस मिलने की पूरी संभावना रहती है।

News Source: मनीकंट्रोल
NPS में बड़ा बदलाव: अब बैंक खुद चलाएंगे अपना पेंशन फंड

NPS में बड़ा बदलाव: अब बैंक खुद चलाएंगे अपना पेंशन फंड

पेंशन के मोर्चे पर बड़ी खबर है! अब बैंक खुद का पेंशन फंड मैनेजर शुरू कर सकेंगे, जिससे NPS में निवेश करने वालों को ज्यादा विकल्प और बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। PFRDA के इस फैसले से बैंकों को फंड मैनेजमेंट में सीधे उतरने का मौका मिलेगा, जिसका सीधा फायदा आम ग्राहकों को उनकी रिटायरमेंट प्लानिंग में होगा।

News Source: लाइवमिंट
लद्दाख में हुई टैक्स फ्री हुई ‘धुरंधर’

लद्दाख में हुई टैक्स फ्री हुई ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही दिया है। दुनियाभर में 1117 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद फिल्म को लद्दाख में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग लद्दाख में ही हुई, इस वजह से वहां के उप-राज्यपाल ने यह बड़ा फैसला लिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

News Source: न्यूज़ 24
PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी! जल्द आएगी 22वीं किस्त

PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी! जल्द आएगी 22वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी अपडेट है। सरकार जल्द ही पात्र किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करने वाली है। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं, तो अपनी ई-केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन का काम फौरन पूरा कर लें, वरना आपकी अगली किस्त अटक सकती है।

News Source: लाइवमिंट
बाबा साहब की तस्वीर जलाना पड़ा भारी! वकील समेत 4 आरोपी पहुंचे जेल

बाबा साहब की तस्वीर जलाना पड़ा भारी! वकील समेत 4 आरोपी पहुंचे जेल

डॉ. अंबेडकर की फोटो जलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक वकील सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया था, जिसके बाद पुलिस ने फुर्ती दिखाई और माहौल बिगाड़ने वालों को धर दबोचा।

News Source: पत्रिका
Health Tips : सर्दियों में पपीता खाना सही या गलत?

Health Tips : सर्दियों में पपीता खाना सही या गलत?

सर्दियों में पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह पाचन ठीक रखता है और कब्ज भी दूर करता है। पपीता में मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने है और वजन घटाने में मदद करता है। लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि फ्रिज से निकाल के तुरंत ठंडा पपीता न खाए, इससे सर्दी हो सकती है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
दिल्ली में ED की बड़ी स्ट्राइक! रेड में निकला 17 करोड़ का सोना-हीरा और नोटों का पहाड़

दिल्ली में ED की बड़ी स्ट्राइक! रेड में निकला 17 करोड़ का सोना-हीरा और नोटों का पहाड़

राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी कर कुबेर का खजाना बरामद किया है। इस कार्रवाई में करीब 17 करोड़ रुपये की ज्वेलरी (सोना-चांदी और हीरे) के साथ ही करोड़ों का कैश जब्त हुआ है। हवाला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के शक में हुई इस रेड ने दिल्ली के कारोबारी जगत में हड़कंप मचा दिया है।

News Source: पत्रिका
गुजरात में भीषण सड़क हादसा! दो लोगों की मौके पर ही मौत

गुजरात में भीषण सड़क हादसा! दो लोगों की मौके पर ही मौत

गुजरात के कपड़वंज हाईवे पर आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

News Source: आज तक