📱Download Our App
बरेली में न्यू ईयर पार्टी पड़ी भारी! होटल मैनेजर समेत 3 पहुंचे जेल

बरेली में न्यू ईयर पार्टी पड़ी भारी! होटल मैनेजर समेत 3 पहुंचे जेल

बरेली के एक नामी होटल में नए साल का जश्न उस वक्त हंगामे में बदल गया जब पुलिस रात 1 बजे के बाद बज रहे तेज डीजे को बंद कराने पहुंची। शराब के नशे में धुत आरोपियों ने पुलिसवालों को ही पीट दिया। पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए मैनेजर और मालिक के रिश्तेदार समेत 3 को धर दबोचा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
सीएम योगी के विजन से गांवों तक पहुंचा 5G का जाल

सीएम योगी के विजन से गांवों तक पहुंचा 5G का जाल

उत्तर प्रदेश अब डिजिटल इंडिया का असली पावरहाउस बन रहा है। योगी सरकार की नीतियों की बदौलत प्रदेश में 5G और ब्रॉडबैंड का जबरदस्त विस्तार हुआ है, जिससे अब दूर-दराज के गांवों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच गया है। मोबाइल उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और बेहतर कनेक्टिविटी से न सिर्फ ई-गवर्नेंस को मजबूती मिली है।

News Source: एबीपी न्यूज़
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: वोटिंग से पहले ही शिंदे गुट का धमाका

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: वोटिंग से पहले ही शिंदे गुट का धमाका

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बाजी मार ली है। ठाणे और कल्याण-डोंबिवली समेत कई नगर निगमों में महायुति के 19 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस बड़ी जीत पर गदगद सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जनता ने विकास को चुना है, अब भावनात्मक राजनीति नहीं चलेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
शराब के नशे में विवाद, युवक को तलवार से काटा

शराब के नशे में विवाद, युवक को तलवार से काटा

हजारीबाग में नए साल के जश्न के दौरान शराब के नशे में दो गुटों हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि लड़कों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में सूरज राणा नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: इंडिया टीवी
युवती को ले भागा था युवक, ग्रामीणों ने तोड़े हाथ-पैर और काटी नाक

युवती को ले भागा था युवक, ग्रामीणों ने तोड़े हाथ-पैर और काटी नाक

जोधपुर में लूनी में एक लड़की को भगा ले जाने वाले दिनेश बिश्नोई पर भीड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और हथियार से उसकी नाक काट दी। दिनेश पर पहले से ही ड्रग्स और पोक्सो जैसे गंभीर केस चल रहे हैं। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।

News Source: पत्रिका
बेटी से मिलने जा रहे जवान की हार्ट अटैक से मौत

बेटी से मिलने जा रहे जवान की हार्ट अटैक से मौत

पाली के होमगार्ड जवान अर्जुन चौहान को बेटी से मिलने जाते समय रास्ते में हार्ट अटैक आ गया। उस समय उन्होंने बाइक रोकी और सड़क पर गिर पड़े। लोगो ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे अक्षय ने बताया कि उनका पहले से ही हार्ट का इलाज चल रहा था।

News Source: पत्रिका
ओवरटेक करना पड़ा भारी, सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

ओवरटेक करना पड़ा भारी, सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

मयूरभंज के रायरंगपुर में एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सीधे सामने से आ रही बस से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
1 लाख जमा करने पर आपको मिलेंगे पूरे 1,22,420 रूपए

1 लाख जमा करने पर आपको मिलेंगे पूरे 1,22,420 रूपए

इंडियन बैंक फिक्स्ड डिपाजिट पर अपने ग्राहकों को शानदार रिटर्न दे रहा है। तीन साल के लिए 1 लाख रूपए जमा करते है तो बैंक आम नागरिको को मैच्योरिटी पर ₹1,19,739 देगी। इसके अलावा सीनियर सिटीजन को ₹1,21,520 और अति वरिष्ठ नागरिकों को ₹1,22,420 मिलेंगे। बैंक की और से 7 दिन से 10 साल तक एफडी खाता खुलवाने की सुविधा है।

News Source: इंडिया टीवी
सहजन का जादू! पेट की चर्बी घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक

सहजन का जादू! पेट की चर्बी घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक

अगर आप भी बढ़ते वजन और पेट की लटकती चर्बी से परेशान हैं, तो सहजन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न सिर्फ शरीर की गंदगी साफ कर ब्लड प्यूरीफाई करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर जिद्दी फैट को भी मक्खन की तरह पिघला देता है। इसे डाइट में शामिल करें और लंबी उम्र तक जवां और फिट रहें।

News Source: न्यूज़ 18
MSME कारोबारियों की चांदी! सरकार ने खोला 7295 करोड़ का पिटारा

MSME कारोबारियों की चांदी! सरकार ने खोला 7295 करोड़ का पिटारा

छोटे व्यापारियों के लिए नए साल का बड़ा तोहफा आ गया है! सरकार ने एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए 7295 करोड़ रुपये के भारी-भरकम पैकेज को हरी झंडी दे दी है। अब MSME सेक्टर को कम ब्याज पर लोन मिलेगा, जिससे विदेशी बाजारों में देसी माल का डंका बजेगा और कारोबारियों की जेब भी खूब भरेगी।

News Source: न्यूज़ 18