साल 2025 में जब विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार से धड़ाधड़ अपना पैसा खींचकर हड़कंप मचा दिया, तब हमारे देसी संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने मोर्चा संभाला। फिरंगियों की भारी बिकवाली के बावजूद घरेलू निवेशकों ने बाजार में मोटा पैसा झोंककर उसे ढहने से बचा लिया। आज की तारीख में दलाल स्ट्रीट पर विदेशी फंड्स से ज्यादा देसी दम नजर आ रहा है।
बरेली जिला अस्पताल में शर्मनाक करतूत!
बरेली के जिला अस्पताल से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहां इमरजेंसी वार्ड में एक वार्ड बॉय ने इलाज के लिए आई महिला के साथ गंदी हरकत कर दी। महिला के शोर मचाने पर परिजनों और तीमारदारों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने वार्ड बॉय को बीच अस्पताल में ही चप्पलों से कायदे से सूत दिया।
इंदौर कांड का बड़ा एक्शन: नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव हटाए गए
इंदौर में हुए भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त तेवर दिखाते हुए नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को पद से हटा दिया है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि काम में लापरवाही और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नुसरत परवीन की जॉइनिंग को लेकर मचा घमासान
बिहार में हिजाब विवाद के चलते आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन की जॉइनिंग लटक गई है। शेखपुरा के सदर अस्पताल में हिजाब पहनकर ड्यूटी करने की जिद के बाद मचे हंगामे को देखते हुए नीतीश सरकार ने जॉइनिंग की समय सीमा फिलहाल बढ़ा दी है। विभाग अब इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है ताकि विवाद और न तूल पकड़े।
मुंबई लोकल अपडेट: ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बोरीवली और कांदिवली के बीच छठी लाइन के काम के चलते वेस्टर्न रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है, जिसकी वजह से कई ट्रेनें बीच रास्ते (वसई रोड) में ही रोक दी जाएंगी। सफर पर निकलने से पहले नया टाइम-टेबल जरूर देख लें।
आज रात से सस्ती मिलेगी सीएनजी और पीएनजी
जयपुर समेत कई जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी है! आज रात 12 बजे से सीएनजी 2.75 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी 2 रुपये प्रति एससीएम सस्ती हो जाएगी। नए टैरिफ नियमों के बाद टोरेंट गैस ने इन नई दरों का एलान किया है, जिससे अब गाड़ी चलाना और घर में खाना पकाना दोनों ही आपकी जेब पर हल्के पड़ेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ का भौकाल! जानें अब तक कितने करोड़ बटोरे
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘इक्कीस’ का जलवा बरकरार है। अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की इस फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी पकड़ मजबूत रखी है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई कर ली है। वीकेंड पर यह फिल्म 120 करोड़ के जादुई आंकड़े के कितना करीब पहुंचती है।
दिल्ली में ठंड का टॉर्चर! कोहरे और शीतलहर को लेकर IMD का येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अगले तीन दिनों तक विजिबिलिटी कम रहने और ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रदूषण के स्तर (AQI) में मामूली सुधार दर्ज किया गया है।
छात्रा की मौत: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला
हिमाचल के धर्मशाला में छात्रा पल्लवी की मौत ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक बेटी के न्याय का सवाल है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
गांधी परिवार में बजने वाली है शहनाई!
गांधी परिवार से बड़ी खुशखबरी आई है! प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के लाडले बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। सगाई की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है, जिस पर पिता रॉबर्ट वाड्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटे को उनकी हमसफर मिल गई है।