📱Download Our App
पत्नी-बच्चों के सामने युवक की मौत

पत्नी-बच्चों के सामने युवक की मौत

नए साल पर परिवार के साथ घूमने गए एक युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई। खजूरी सड़क इलाके में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे धन सिंह नामक युवक की उसकी पत्नी और बच्चों के सामने ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
किशोरी को बंधक बनाकर जबरन शादी और गर्भपात का आरोप

किशोरी को बंधक बनाकर जबरन शादी और गर्भपात का आरोप

भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी अतुल ने कथित तौर पर किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ निकाह किया और फिर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भोपाल में अपराधियों के हौसले बुलंद

भोपाल में अपराधियों के हौसले बुलंद

भोपाल में नए साल का आगाज अपराधों के साथ हुआ है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बदमाशों ने लूट और मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने गोविंदपुरा, निशातपुरा और मिसरोद जैसे क्षेत्रों में मामले दर्ज किए हैं। रिकॉर्ड सुधारने के चक्कर में पुलिस ने पुरानी शिकायतों पर अब जाकर एफआईआर की है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मऊ में 4 करोड़ की साड़ी चोरी का सनसनीखेज खुलासा!

मऊ में 4 करोड़ की साड़ी चोरी का सनसनीखेज खुलासा!

मऊ पुलिस ने 4 करोड़ की साड़ी चोरी मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए मास्टरमाइंड पिता-पुत्र को दबोच लिया है। दुकान में सेल्समैन का काम करने वाले शातिर बेटे ने भरोसे का फायदा उठाकर धीरे-धीरे साड़ियां पार कीं और उन पैसों से रूस जैसे देशों में ऐश की। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से दोनों को बिहार के सिवान से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
बागपत में दहेज लोभियों की शर्मनाक करतूत!

बागपत में दहेज लोभियों की शर्मनाक करतूत!

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दहेज की खातिर एक विवाहिता का जीना हराम कर दिया गया। आरोप है कि पति और देवर ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

News Source: न्यूज़ 18
माघ स्नान का महाकुंभ! जानें संगम में ‘अमृत डुबकी’ का शुभ मुहूर्त और महत्व

माघ स्नान का महाकुंभ! जानें संगम में ‘अमृत डुबकी’ का शुभ मुहूर्त और महत्व

धर्म-कर्म के लिहाज से साल 2026 की सबसे बड़ी अमावस्या यानी ‘मौनी अमावस्या’ 18 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और मौन व्रत रखने का विधान है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 18 जनवरी को रात 12:03 बजे से शुरू होकर 19 जनवरी की रात 1:21 बजे तक रहेगी। मान्यता है कि इस दिन गंगा जल अमृत बन जाता है।

News Source: न्यूज़ 18
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम दे रहीं कम प्रीमियम में 50 लाख का तगड़ा कवर

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम दे रहीं कम प्रीमियम में 50 लाख का तगड़ा कवर

अगर आप भी बीमा के नाम पर प्राइवेट कंपनियों के भारी प्रीमियम से परेशान हैं, तो पोस्ट ऑफिस की ‘पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस’ (PLI) आपके लिए बेस्ट है। देश की इस सबसे पुरानी बीमा योजना में महज 19 साल की उम्र से निवेश शुरू कर आप 50 लाख रुपये तक का मोटा कवर पा सकते हैं। बोनस, टैक्स छूट, लोन की सुविधा भी मिलती है।

News Source: लाइवमिंट
खरगोन में खौफ! तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम का अपहरण

खरगोन में खौफ! तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम का अपहरण

मध्यप्रदेश के खरगोन में अंधविश्वास की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र की सिद्धि और बलि देने के इरादे से एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सतर्कता से समय रहते बच्चे को बचा लिया गया और पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

News Source: पत्रिका
मिथुन चक्रवर्ती का ममता सरकार पर तीखा हमला

मिथुन चक्रवर्ती का ममता सरकार पर तीखा हमला

बीजेपी नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था को लेकर ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। मिथुन दा ने दो टूक कहा कि बंगाल अब ‘पश्चिम बांग्लादेश’ बनता जा रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच उनके इस बयान ने बंगाल की सियासत में जबरदस्त आग लगा दी है।

News Source: आज तक
‘हनीमून से हत्या’ तक! रोंगटे खड़े कर देगी ‘ब्लू ड्रम मर्डर’ की खौफनाक दास्तान

‘हनीमून से हत्या’ तक! रोंगटे खड़े कर देगी ‘ब्लू ड्रम मर्डर’ की खौफनाक दास्तान

सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यू-सीरीज ‘हनीमून से हत्या’ का ट्रेलर आउट हो चुका है, जो 9 जनवरी को ZEE5 पर रिलीज होगी। यह सीरीज नीलम और मुकुल के उस चर्चित मर्डर केस की परतों को खोलेगी, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। अगर आप भी क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो यह सस्पेंस आपको अंत तक कुर्सी से बांधे रखेगा।

News Source: आज तक