मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में उस वक्त कोहराम मच गया जब दूसरी मंजिल से गिरकर एक मरीज की जान चली गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि यह अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही है, जिसके चलते यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिरसा जेल में वार्डन ने की खुदकुशी
हरियाणा की सिरसा जेल में तैनात वार्डन राकेश ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया है। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने जेल के DSP और अन्य अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और ड्यूटी टाइमिंग को लेकर परेशान करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
अब स्कूल नहीं, आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे शिक्षक
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अजीबोगरीब फरमान ने शिक्षकों के होश उड़ा दिए हैं। प्रशासन ने स्कूलों के हेडमास्टरों को आवारा कुत्तों की निगरानी और नसबंदी के लिए ‘नोडल ऑफिसर’ तैनात करने का जिम्मा सौंप दिया है। इस आदेश के बाद शिक्षक संघ भड़क गया है, उनका कहना है कि अगर गुरुजी कुत्तों के पीछे भागेंगे तो बच्चों को क्लास में कौन पढ़ाएगा?
क्या खत्म होने वाला है ब्रह्मांड?
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि डार्क एनर्जी, जो ब्रह्मांड को फैला रही है, अब कमजोर पड़ रही है। दक्षिण कोरियाई रिसर्च के अनुसार, अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो ब्रह्मांड का विस्तार रुक जाएगा और ‘बिग क्रंच’ जैसी प्रलयकारी घटना हो सकती है, जिसमें सब कुछ वापस सिमट जाएगा। दशकों पुरानी यह धारणा कि ब्रह्मांड अनंत काल तक फैलता रहेगा।
ठिठुरने पर मजबूर दिल्ली! कोहरे के बीच IMD का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिससे सुबह के वक्त विजिबिलिटी पर भारी असर पड़ने की आशंका है।
FBI ने ISIS से जुड़े 18 साल के लड़के को दबोचा
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में नए साल के मौके पर होने वाला एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है। FBI के नए डायरेक्टर काश पटेल ने खुलासा किया है कि उन्होंने ISIS से प्रेरित एक 18 साल के लड़के को जाल बिछाकर धर दबोचा है। यह आरोपी काफी समय से जिहाद और हमले की प्लानिंग कर रहा था।
विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
जनजातीय कार्य विभाग ने प्रदेश के विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश सूचना जारी कर दी है। कक्षा 6वीं में कुल 8405 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी से शुरू होंगे। पात्र छात्र एमपीएसओएस की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को नजरअंदाज करना अफसरों को पड़ा भारी
भोपाल नगर निगम कमिश्नर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को हल न करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। समय सीमा के भीतर शिकायतों का निपटारा न करने वाले जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। पेंडिंग मामलों को लेकर अब विशेष शिविर लगाकर जनता की समस्याओं को सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।
एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जारी की चेतावनी
बेरोजगार युवाओं को ठगने के लिए एमपी मेट्रो के नाम पर फर्जी वेबसाइट्स और विज्ञापन चलाए जा रहे हैं। मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही भर्ती करते हैं। किसी भी बाहरी एजेंसी या निजी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसा न दें, वरना आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
एंटी फॉग सिस्टम फेल होने से दिल्ली-भोपाल ट्रेनें घंटों लेट
भीषण कोहरे और खराब ‘एंटी फॉग’ सिस्टम ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें 12 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। सिस्टम के सही काम न करने से ट्रेनों की रफ्तार 60 किमी से घटकर महज 30 किमी रह गई है, जिससे मुसाफिर कड़कड़ाती ठंड में स्टेशनों पर फंसने को मजबूर हैं।