जोमैटो के बॉस दीपिंदर गोयल ने डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोल दिया है। गोयल के मुताबिक, 2025 में डिलीवरी बॉय औसतन 102 रुपये प्रति घंटा कमा रहे हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 11% ज्यादा है। इस हिसाब से अगर कोई महीने में 26 दिन 10 घंटे काम करे, तो वह हाथ में करीब 21,000 रुपये घर ले जा सकता है।
सफाई में नंबर-1 इंदौर में पानी बना जहर!
देश के सबसे साफ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में सिस्टम की बड़ी लापरवाही के कारण मातम छाया है। सीवर का गंदा पानी नर्मदा पाइपलाइन में मिलने से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। महीनों से हो रही शिकायतों को अफसरों ने नजरअंदाज किया।
महोबा में रोंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी!
उत्तर प्रदेश के महोबा में ‘बेसमेंट हॉरर’ की ऐसी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। एक कसाई ने बाप-बेटी को पिछले 5 सालों से एक अंधेरे बेसमेंट में जंजीरों से जकड़कर कैद कर रखा था। पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां का मंजर देख अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। दोनों को आजाद करा लिया है।
MP : झूला झूल रहा है नर्मदा का पुल, ‘दहशत’ में है वाहन चालक
खलघाट में नर्मदा नदी पर बना पुराना पुल भारी वाहनों के गुजरते समय किसी झूले की तरह ऊपर-नीचे लहराने लगता है। हालांकि तकनीकी रूप से पुलों में थोड़ा कंपन सामान्य माना जाता है, लेकिन यहाँ यह लहर इतनी अधिक है कि ड्राइवरों को समुद्र के जहाज जैसा अहसास होता है, जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ है। लेकिन प्रशासन सोया हुआ है।
महाकुंभ का ‘दातून बॉय’ अब माघ मेले में मचाएगा धूम!
महाकुंभ 2025 में अपनी मुस्कान और दातून से दुनिया का दिल जीतने वाले आकाश यादव एक बार फिर प्रयागराज की रेती पर लौट रहे हैं। इस बार माघ मेला 2026 में आकाश ‘दातून कैंप’ लगाकर श्रद्धालुओं को मुफ्त में नीम और बबूल की दातून बांटेंगे। विलुप्त होती परंपरा को नई पहचान दिलाना, लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करना है।
टॉफी का लालच देकर मासूम से 15 बार किया रेप
राजस्थान के अलवर में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले दोषी को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाकर मिसाल पेश की है। आरोपी ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर एक-दो बार नहीं बल्कि 15 बार अपनी हवस का शिकार बनाया था। पॉक्सो कोर्ट के जज ने इस घिनौने कृत्य को ‘क्रूरतम’ मानते हुए अपराधी को फांसी की सजा सुनाई है।
ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली में हमला, 25 गोली चलाई
दिल्ली के रोहिणी में प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर खड़ी कार पर तीन बाइक सवार बदमाशों ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि 26 दिसंबर को एक विदेशी नंबर से कॉल आया था जिसने 3 करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।
दुल्हनों में बढ़ा ‘नाम वाली मेहंदी’ जैसा नया क्रेज!
जयपुर में शादियों का सीजन आते ही ‘पर्सनलाइज्ड वेडिंग आउटफिट्स’ का जबरदस्त ट्रेंड चल पड़ा है। अब दुल्हनें अपनी शादी के जोड़े को खास बनाने के लिए ब्लाउज की बैक पर पति का नाम और वेडिंग डेट की एम्ब्रॉयडरी करवा रही हैं। देसी स्वैग और मॉडर्न टच वाला यह स्टाइल सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
भारतीय फुटबॉल के भविष्य पर मंडराया काला साया
भारतीय फुटबॉल के गिरते स्तर और खराब मैनेजमेंट से परेशान होकर दिग्गज कप्तान सुनील छेत्री और अन्य बड़े खिलाड़ियों ने सीधे FIFA को चिट्ठी लिखी है। दिग्गजों ने अपील की है कि भारतीय फुटबॉल को बर्बाद होने से बचाने के लिए तुरंत दखल दिया जाए। ISL और घरेलू लीग के बीच तालमेल की कमी ने खेल का बेड़ा गर्क कर दिया है।
‘ओह माय गॉड 3’ में अक्षय कुमार के साथ भिड़ेंगी रानी मुखर्जी!
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘OMG 3’ के साथ वापसी को तैयार हैं और इस बार उनके साथ रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। रानी को एक दमदार वकील या सामाजिक कार्यकर्ता के रोल में देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।