📱Download Our App
एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों के लिए लागू Two-Child Policy ( दो बच्चों की अनिवार्यता ) की शर्त को हटाने की तैयारी कर रही है। यह नियम पिछले 24 वर्षों से लागू था, जिसे अब समाप्त करने के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव लाया जाएगा। MP से पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ इस तरह का प्रविधान नियम संशोधित करके हटा चुके हैं।

News Source: नईदुनिया
MP : सीएम का बड़ा एक्शन

MP : सीएम का बड़ा एक्शन

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौत के मामले में सीएम मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। वंही नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो गयी है।

News Source: नईदुनिया
ब्रेकिंग : टीवी एक्टर कृप सूरी का हुआ तलाक़

ब्रेकिंग : टीवी एक्टर कृप सूरी का हुआ तलाक़

‘उड़ने की आशा’ फेम टीवी एक्टर कृप कपूर सूरी के फैंस के लिए बुरी खबर है। शादी के 11 साल बाद कृप और उनकी पत्नी सिमरन कौर का कानूनी तौर पर तलाक हो गया है। सिमरन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखकर इस तलाक़ की पुष्टि की और बताया कि अब वह अपनी बेटी ‘रे’ के साथ नई शुरुआत करेंगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
सिस्टम की शर्मनाक हार! 6 KM पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती

सिस्टम की शर्मनाक हार! 6 KM पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सरकारी दावों की पोल खुल गई है। सड़क न होने के कारण एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, जिससे उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और अस्पताल पहुँचते ही उसकी मौत हो गई।

News Source: आज तक
उत्तराखंड के छोटे ठेकेदारों की निकल पड़ी!

उत्तराखंड के छोटे ठेकेदारों की निकल पड़ी!

उत्तराखंड सरकार ने छोटे ठेकेदारों की लॉटरी लगा दी है। अब उन्हें बड़े टेंडर हासिल करने के लिए भारी-भरकम टर्नओवर की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने नियमों में ढील देते हुए टर्नओवर की शर्त को घटाकर आधा कर दिया है, ताकि स्थानीय छोटे ठेकेदार भी विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकें।

News Source: पत्रिका
जबलपुर में ‘धर्म’ पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बवाल!

जबलपुर में ‘धर्म’ पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बवाल!

जबलपुर के कमानिया गेट पर एक होटल कर्मचारी द्वारा जैन समाज पर आपत्तिजनक कमेंट करने से जमकर हंगामा मच गया। गुस्साए लोगों ने होटल को घेर लिया और आरोपियों को सौंपने की मांग पर अड़ गए। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। फिलहाल इलाके में भारी फोर्स तैनात है।

News Source: एबीपी न्यूज़
मॉडर्न नहीं, हजारों साल पुरानी है प्लास्टिक सर्जरी!

मॉडर्न नहीं, हजारों साल पुरानी है प्लास्टिक सर्जरी!

प्लास्टिक सर्जरी को लोग आज की देन मानते हैं, लेकिन इसकी जड़ें प्राचीन भारत और महर्षि सुश्रुत से जुड़ी हैं। हजारों साल पहले जब युद्ध में लोगों की नाक काट दी जाती थी, तब सुश्रुत शरीर के दूसरे हिस्सों की त्वचा का इस्तेमाल कर चेहरा ठीक कर देते थे। आज की हाई-टेक सर्जरी असल में उन्हीं प्राचीन भारतीय तकनीकों का विकसित रूप है।

News Source: एबीपी न्यूज़
‘शराब पीकर गाड़ी चलाई’ तो खैर नहीं! पुलिस ने बदला अपना स्टाइल

‘शराब पीकर गाड़ी चलाई’ तो खैर नहीं! पुलिस ने बदला अपना स्टाइल

लुधियाना पुलिस ने शराबियों को सबक सिखाने के लिए कमर कस ली है। अब हफ्ते में सिर्फ दो-तीन दिन नहीं, बल्कि सातों दिन ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त नाकेबंदी होगी। अगर आप नशे में पकड़े गए तो 5000 रुपये का तगड़ा जुर्माना तो लगेगा ही, साथ ही 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जाएगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
विजय हजारे ट्रॉफी में रनों की बरसात!

विजय हजारे ट्रॉफी में रनों की बरसात!

विजय हजारे ट्रॉफी में आज घरेलू क्रिकेट का असली रोमांच देखने को मिल रहा है, जहाँ मुंबई और महाराष्ट्र के बीच कांटे की टक्कर जारी है। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे धुरंधर मैदान पर आग उगल रहे हैं, वहीं दिल्ली और सर्विसेज के बीच भी जबरदस्त घमासान चल रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
‘मिस इंडिया’ का टैग बना करियर की बेड़ी! गुल पनाग का छलका दर्द

‘मिस इंडिया’ का टैग बना करियर की बेड़ी! गुल पनाग का छलका दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने ब्यूटी क्वीन इमेज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ‘मिस इंडिया’ का खिताब उनके करियर में रुकावट जैसा रहा, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में लोग आपको सिर्फ ग्लैमरस गुड़िया समझते हैं और एक्टिंग की गहराई नहीं देखते। गुल ने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और कहा कि पीसी इकलौती ऐसी स्टार हैं।

News Source: न्यूज़ 18