भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से शुरू होने वाली ODI सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वडोदरा में होने वाले पहले मैच के सभी ऑनलाइन टिकट महज 8 मिनट में बिक गए। इस सीरीज में शुभमन गिल कप्तानी कर सकते हैं, जबकि रोहित और विराट की जोड़ी मैदान पर वापसी करेगी। सीरीज के अन्य मैच राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे।
BREAKING : बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 11 लोगो की मौत
दक्षिणी ब्राजील में कल शुक्रवार 02 जनवरी को एक यात्री बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में कम से कम 11 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 7 लोग घायल हो हुए है। सुचना मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंची और बस से घायलों बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया।
भोपाल : नए साल में इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों में जरूर करें दर्शन
नए साल की शुरुआत अगर भगवान के दर्शन से हो, तो पूरा साल खास बन जाता है। भोपाल के पास स्थित भोजपुर महादेव, शहर का भव्य बिरला मंदिर, प्राकृतिक गुफा मंदिर, शांतिपूर्ण चिंतामन गणेश धाम और बिजासन माता मंदिर ( सलकनपुर ) दर्शन के लिए सबसे बेहतरीन जगहें हैं। इस बार पार्टी के साथ-साथ इन पवित्र मंदिरों की यात्रा करें।
कैसे हुई ‘बिरयानी’ की उत्पत्ति, जाने इसका राज
बिरयानी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि सदियों पुराना इतिहास है। इसकी जड़े फारस से जुड़ी हैं और इसे मुगल भारत लाए थे। ‘बिरियन’ शब्द से जन्मी इस डिश को लेकर मुमताज महल और तैमूर की सेना से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियाँ हैं। शाही रसोइयों ने केसर, मसालों और ‘दम’ स्टाइल में पकाकर इसे शाही पहचान दी। आज यह शाही पुलाव से विकसित होकर भारत की खास डिश बन गई।
सुपौल में भीषण हादसा : पेड़ से टकराई बाइक, 2 की मौत
सुपौल में सोहागपुर के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक किसी काम से बाहर निकले थे, मृतकों की पहचान राजकुमार यादव(23) और नीतीश कुमार(24) के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
BREAKING : संपत्ति विवाद में दो बेटो ने उतारा पिता को मौत के घाट
गाजियाबाद के लोणी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बेटों ने संपत्ति और पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही पिता की सुपारी देकर हत्या करवा दी। पिता द्वारा पैसे महिला मित्रों पर खर्च करने और घर खाली कराने के दबाव से तंग आकर बेटों ने दामाद के साथ मिलकर 5 लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है।
नए साल में मौसम का पलटवार, कई राज्यों में होगी भारी बारिश
देश में सर्दियों का मानसून के बाद भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। IMD ने अगले 72 घंटों के लिए केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलने के आसार हैं। एभारत और पहाड़ी इलाको में भारी बारिश की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
29वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने मचाया गदर
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज़ के 29वें दिन भी तगड़ी कमाई कर रही है। कल के दिन शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसके बाद भारत में कुल कलेक्शन 747.75 करोड़ रुपये हो गया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1162.25 करोड़ हो चूका है। यह कल का दिन था जब फिल्म में सिंगल डिजिट में कमाई की।
AUS vs ENG : कब और कहां देखें मैच?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवा टेस्ट मुकाबला 4 जनवरी यानि कल होने वाला है। जो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 5.00 बजे खेला जाएगा, इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम पहले ही 3-1 की बढ़त के साथ जीत चुकी है। इसे फैंस स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।
रूस-यूक्रेन के बीच भारी जंग, जश्न मनाने वाले 28 लोगो की मौत
साल 2026 शुरू होते ही रूस और यूक्रेन के बीच और ज्यादा जंग बढ़ गई है। पहले यूक्रेन ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन के घर ड्रोन से हमला किया जिसके बाद रूस ने पलटवार करते हुए यूक्रेन के खेरसॉन के एक कैफे और होटल पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में नए साल का जश्न मनाने वाले 28 लोगो की मौत हो गई और कई घायल हुए है।