📱Download Our App
BREAKING : तारिक रहमान संभालेंगे BNP की कमान

BREAKING : तारिक रहमान संभालेंगे BNP की कमान

संभालेंगे, हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। सबसे बड़ी उलझन चुनाव प्रचार को लेकर है, क्योंकि नियमों के मुताबिक बैनर-पोस्टर पर सिर्फ मौजूदा पार्टी चीफ की फोटो ही लग सकती है।

News Source: लल्लूराम
अनियत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 की मौत

अनियत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 की मौत

पिथौरागढ़ के सातशिलिंग-थल रोड पर शुक्रवार रात एक कार अनियत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। इस घटना में कार में सवार 28 वर्षीय संजू और 32 वर्षीय हयात खड़ायत की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
VHT में हार्दिक का जलवा, खेली शतकीय पारी

VHT में हार्दिक का जलवा, खेली शतकीय पारी

विजय हजारे ट्रॉफी 2026 में बड़ौदा से खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने आज विदर्भा के खिलाफ जोरधार शतक मारी है। हार्दिक इंडिया टीम में तो धूम मचाते ही है लेकिन अब VHT में भी अपनी धाक छोड़ रहे है। आज उन्होंने विदर्भा के खिलाफ 92 गेंदों में 133 रन की पारी खेली जिसमे 11 छक्के और 8 चौके शामिल है।

News Source: एनडीटीवी
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारे गए 14 नक्सली

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारे गए 14 नक्सली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच करीब 1 घंटे तक मुठभेड़ चली। जिसमे जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया, इसमें 8 लाख का इनामी मंगडू और खूंखार हितेश भी मारा गया। इसके साथ ही बीजापुर में भी दो नक्सली मारे गए हैं। फ़िलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

News Source: अमर उजाला
VHT में एक बार फिर पडिकल का धमाकेदार शतक

VHT में एक बार फिर पडिकल का धमाकेदार शतक

VHT 2025-26 में कर्नाटक के धाकड़ बल्लेबाज देवदत्त पडिकल रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। उन्होंने आज फिर त्रिपुरा के खिलाफ जोरधार शतक जड़ा है। सिर्फ 106 गेंदों में 100 रन बनाए जिसमे 3 छक्के और 8 चौके शामिल है। लगातार शतक जड़ने से RCB फैन्स काफी खुश है और जल्द ही अब आपको भारतीय टीम में नजर आते दिखने वाले है।

News Source: हिंदुस्तान
दिल्ली में मुफ्त इलाज का दायरा बढ़ा, इन्हे मिलेगी निजी अस्पतालों में बड़ी छूट

दिल्ली में मुफ्त इलाज का दायरा बढ़ा, इन्हे मिलेगी निजी अस्पतालों में बड़ी छूट

दिल्ली सरकार ने नए साल में मिडिल क्लास परिवारों को एक खुशखबरी दी है। सरकार द्वारा मिडिल क्लास और कम आय वाले परिवार को अब प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए सालाना आय की सीमा 2.20 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इस आदेश से अब दिल्ली के 62 बड़े अस्पतालों में गरीब परिवारों को मुफ्त ओपीडी, बेड और सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी।

News Source: ईटीवी भारत
VHT 2025-26 : अर्शदीप सिंह ने खोला पंजा, सिक्किम की टीम 75 पर ऑलआउट

VHT 2025-26 : अर्शदीप सिंह ने खोला पंजा, सिक्किम की टीम 75 पर ऑलआउट

विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब और सिक्किम टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब की टीम से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कुल 10 ओवर्स की गेंदबाजी में 34 रन दिए, साथ ही 5 विकेट के साथ अपना पंजा खोला। इसी के साथ सिक्किम की टीम मात्र 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

News Source: इंडिया टीवी
5 साल बाद लौटा पति, पत्नी पर एसिड डाल की आत्महत्या

5 साल बाद लौटा पति, पत्नी पर एसिड डाल की आत्महत्या

भागलपुर के रानी तालाब क्षेत्र में घरेलु विवाद के चलते 45 वर्षीय दुलाल पोद्दार ने पत्नी पूनम देवी पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। इसके बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और खुद भी तेजाब पीकर जान दे दी। पता चला है कि पति 5 साल बाद दिल्ली से लौटा और साथ रहने की जिद कर रहा था।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
बांग्लादेश में फिर एक और हिन्दू भाई को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में फिर एक और हिन्दू भाई को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के बाद एक खबर सामने निकल कर आई है। दरअसल 31 दिसंबर को एक हिंसक भीड़ ने हिंदू दुकानदार ‘खोकन दास’ पर बेरहमी से हमला किया और उन्हें जिंदा जला दिया। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज उसकी मौत हो गई है।पिछले दो हफ्ते में अल्पसंख्यकों पर यह चौथा बड़ा हमला है।

News Source: न्यूज़ 24
BCCI का बड़ा फैसला, मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल से बाहर

BCCI का बड़ा फैसला, मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल से बाहर

बांग्लादेश हिसंक प्रदर्शन के भारी विरोध और विवादों के बाद BCCI ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का फैसला लिया है। केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन लगातार हो रहे विरोध और धमकियों के चलते बोर्ड ने टीम को उन्हें रिलीज करने का आदेश दिया। अब केकेआर उनकी जगह नए खिलाड़ी की तलाश में है।

News Source: ऑफिशियल लिंक