📱Download Our App
कोलार : सरेआम फायरिंग से फैली दहशत, 4 लोग जख्मी

कोलार : सरेआम फायरिंग से फैली दहशत, 4 लोग जख्मी

भोपाल के कोलार इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर जीतू यादव ने सरेआम हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस आपसी संघर्ष में 3-4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
ड्यूटी से घर लौट रहा था प्रधान आरक्षक, सड़क हादसे में मौत

ड्यूटी से घर लौट रहा था प्रधान आरक्षक, सड़क हादसे में मौत

राउ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात प्रधान आरक्षक महेश धाकड़ बाइक से घर लौट रहे, तभी सामने से आ रही गाड़ी से बचने के चक्कर में वो पतरे के शेड से टकरा गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटे आई, गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महेश मूल रूप से गुर्जरखेड़ा, महू के निवासी थे।

News Source: दैनिक भास्कर
आज से माघ मेला की भव्य शुरुआत, 9 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

आज से माघ मेला की भव्य शुरुआत, 9 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

आज से प्रयागराज में माघ मेला 2026 की भव्य शुरुआत हो चुकी है। लाखों श्रद्धालु कठोर कल्पवास का संकल्प लेकर पहुँचे हैं, जो पूरे महीने जमीन पर सोकर और सात्विक भोजन कर साधना करेंगे। प्रशासन ने करीब 30 लाख लोगों के स्नान के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। आस्था के इस मेले में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

News Source: पत्रिका
VHT में इस ऑलराउंडर खिलाडी ने जड़ा करियर का पहला शतक

VHT में इस ऑलराउंडर खिलाडी ने जड़ा करियर का पहला शतक

विजय हजारे ट्रॉफी में टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने आंध्रा के खिलाफ अपना पहला शतक लगा दिया है। अक्षर ने 111 गेंदों पर शानदार 130 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से गुजरात ने 318 रन का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले उनका उनका बेस्ट स्कोर 98 रन स्कोर का था।

News Source: इंडिया टीवी
BREAKING : धमाकों से दहला वेनेजुएला

BREAKING : धमाकों से दहला वेनेजुएला

वेनेजुएला की राजधानी काराकस भीषण धमाकों से दहल उठी है। रणनीतिक इलाकों पर हुए इन हवाई हमलों के बाद पूरी राजधानी में बिजली गुल हो गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना के पीछे अमेरिका का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। फिलहाल किसी आधिकारिक बयान का इंतज़ार है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
पार्टनर से भूलकर भी न साझा करें ये 3 बातें

पार्टनर से भूलकर भी न साझा करें ये 3 बातें

व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसी बाते होती है जिन्हे उसे खुद तक ही रखना चाहिए। साइकोलॉजिस्ट के अनुसार, अपने पार्टनर को एक्स (Ex) की ज्यादा बातें नहीं बताना चाइये। साथ ही, माता-पिता के साथ आपके रिश्तों की गहराई के बारे में नहीं बताना चाहिए। और अपने परिवार की बैंक बैलेंस या प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी शुरू में देने से बचें।

News Source: न्यूज़ 24
कल से बदल रही चंद्रमा की चाल, ये राशियां होंगी मालामाल

कल से बदल रही चंद्रमा की चाल, ये राशियां होंगी मालामाल

कल के दिन 4 जनवरी को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में जा रहे हैं। इसका मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को काफी लाभ मिलने वाला है। मेष राशि वालों के अटके काम बनेंगे, कर्क वालों को निवेश से धन लाभ होगा और कन्या राशि वालों की आय बढ़ सकती है या नई नौकरी मिल सकती है।

News Source: इंडिया टीवी
वर्ल्ड कप के लिए इस टीम ने किया ऐलान

वर्ल्ड कप के लिए इस टीम ने किया ऐलान

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सौंपी गई है, जबकि दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। ग्रुप-बी के साथ मुकाबला करने के लिए जिम्बाब्वे ने मुजरबानी और बेनेट जैसे मैच विनर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

News Source: इंडिया टीवी
कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जैसलमेर पुलिस लाइन में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 30 वर्षीय कांस्टेबल नरेंद्र मीणा ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सवाई माधोपुर के रहने वाले नरेंद्र घर में अकेले थे। फिलहाल उनके घर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

News Source: पत्रिका
टैक्सी ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत

टैक्सी ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत

कोच्चि के कलामसेरी में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार टैक्सी ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार 62 वर्षीय साजू की जान चली गई, जबकि उनका दामाद आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

News Source: प्रभात खबर