साल 2025 में टाटा पंच भारतीय सड़कों पर अलग ही धमाल मचा रही है। ये कार डिजाइन, जबरदस्त सेफ्टी और बजट फ्रेंडली कीमत की वजह से यह देश की नंबर-1 माइक्रो SUV बन गई है। इस कार की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और दमदार लुक के कारण करीब 1.73 लाख लोगों ने इसे ख़रीदा है।
Astro Tips : रात को सोने से पहले न करे ये काम
व्यक्ति को रात में सोने से पहले कुछ चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। कभी भी कपडे भिगोकर नहीं रखना चाहिए और न ही बचा हुआ गुथा आटा फ्रिज में रखे। हमेशा रात में बिस्तर साफ़ करके सोएं, इन चीजों से घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
मीठा खाने के बाद नहीं बढ़ेगा कभी ब्लड शुगर, अपनाएं ये आसान टिप्स
अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन है तो अब कुछ आसान आदतों से अपना ब्लड शुगर स्पाइक रोक सकते हैं। डॉक्टर की सलाह है कि फलों को हमेशा मेवों के साथ खाएं और रिफाइंड शुगर की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल करें। साधारण चॉकलेट की बजाय डार्क चॉकलेट चुनें और खाना खाने के तुरंत बाद लेटने के बजाय 15 मिनट की वॉक जरूर करें।
जानें कब से शुरू होगा रिएलिटी शो ‘The 50’?
अपकमिंग रिएलिटी शो ‘द फिफ्टी’ को लेकर दर्शको में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शो कलर्स टीवी पर 18 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, इसमें कुल 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। दर्शक इस शो को कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते है, सकेंगे, जहां इसका डिजिटल प्रीमियर भी किया जाएगा।
क्या मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे 9 करोड़?
BCCI के आदेश के अनुसार बांग्लादेश खिलाडी मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल 2026 से बाहर होना लगभग तय है। केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन राजनीतिक विवाद के चलते उन्हें रिलीज करना पड़ रहा है। IPL नियमों के अनुसार यदि कोई खिलाड़ी एक भी मैच खेले बिना बाहर होता है, तो फ्रेंचाइजी को उसे पैसे नहीं देने पड़ते। ऐसे में शाहरुख खान को करोड़ों का नुकसान नहीं होगा।
15वें दिन फीकी पड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की चमक
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ अपने रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। फिल्म ने 15वें दिन शुक्रवार को मात्र 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 163.5 करोड़ रुपये हो गया है। ओपनिंग डे के दिन अवतार 3 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें ताजा भाव
आज भारतीय सर्राफा बाजार में लंबे समय के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी, जो खरीदारों और निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली, यूपी और एमपी में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 2,000 रुपये की बड़ी कटौती हुई है, जिससे अब यह 2,40,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
पत्नी की हत्या कर शव के ऊपर दफनाया कुत्ता, आरोपी पति फरार
पलामू के बिश्रामपुर में रंजीत मेहता नामक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी (प्रियंका देवी) की हत्या कर दी। लाश को छुपाने के लिए आरोपी ने उसे 5 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और बदबू नहीं आये उसके लिए उसी गड्ढे में एक कुत्ते को भी मारकर दफना दिया। पुलिस ने सख्ती से जांच कर मामले का खुलासा किया।
15 मौतों का जिम्मेदार कौन? नगर निगम की लापरवाही का बड़ा खुलासा
भागीरथपुरा की इस घटना ने पुरे एमपी को हिला कर रख दिया है। इलाके में गंदे पानी से अब तक 15 मौते हो गई है जिसके पीछे नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला कि 69 बोरिंग के कनेक्शन सीधे नर्मदा पाइपलाइन से जोड़ दिए गए थे, जिससे साफ पानी भी जहरीला हो गया। शुक्रवार को हुई जांच में पाइपलाइन में 7 बड़े लीकेज भी मिले हैं।
SSC Answer Key जारी, ऐसे करे तुरंत डाउनलोड
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर C और D परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जिस भी उम्मीदवार ने यह परीक्षा दी थी, वह ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकता है, ध्यान रहे अपना रजिस्ट्रेशन नबंर और पासवर्ड जरूर याद रखे। एसएससी की और से स्टेनोग्राफर के कुल 1590 पदों पर भर्ती की जाने वाली है।