आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन एक बड़ी समस्या बन गई है, लेकिन शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इसे बिना दवा के भी ठीक किया जा सकता है। अगर आप अक्सर उदास रहते हैं या नींद की कमी से जूझ रहे हैं, तो अपने रूटीन में सुधार करें। दिन में अंधेरे कमरे के बजाय उजाले में रहें, रोजाना 30 मिनट घूमे और भरपूर नींद लें।
घटती आबादी से परेशान इस देश ने कंडोम पर लगाया भारी टैक्स
चीन की सरकार ने गिरती आबादी को रोकने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। अब चीन में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों पर 13% टैक्स लगा दिया गया है, जिससे ये चीजें महंगी हो गई हैं। चीन अपने देश में कम होती जा रही जनसंख्या को लेकर परेशां है, इस वजह से लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश से बचने के लिए अक्षय का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मच-अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। खबर है कि अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म को एक-दो महीने आगे खिसकाने का फैसला किया है। इस हॉरर-कॉमेडी में तब्बू और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।
BREAKING : हादसे का शिकार हुए मशहूर विलेन, पत्नी भी घायल
मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली का गुवाहाटी में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। दरअसल, शुक्रवार रात होटल से बाहर निकलकर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पैदल चली 6 KM, अस्पताल पहुँचने से पहले ही माँ-बच्चे ने तोड़ा दम
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुविधाओं की कमी ने एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान ले ली। सड़क और अस्पताल न होने के कारण 24 वर्षीय आशा को जंगल के रास्ते 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बेहद दुखद यह रहा कि मौत के बाद भी सिस्टम की बेपरवाही जारी रही और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को घंटों इधर-उधर भटकाया गया।
तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत
बलिया में गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक ताज रफ़्तार पिकअप ने सड़क किनारे चाय पी रहे तीन लोगो को टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव के शिवकुमार खरवार की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक सचिन को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लंगूर की आवाज निकाल सकते हैं? तो सरकारी नौकरी पक्की
दिल्ली विधानसभा में बंदरों के आतंक को रोकने के लिए एक अनोखा टेंडर जारी किया गया है। अब विधानसभा परिसर में उन लोगों को नौकरी दी जाएगी जो लंगूर की आवाज निकाल लेते हों। अधिकारियों का कहना है कि बंदरों को भगाने के लिए पुतले और मूर्तियां अब बेअसर हो गई हैं, इसलिए प्रशिक्षित लोगों को 8 घंटे की शिफ्ट पर तैनात किया जाएगा।
आखिर कितनी हुई ‘इक्कीस’ की दूसरे दिन कमाई?
धर्मेद्र की आखरी फिल्म ‘इक्कीस’ को रिलीज़ हुए दो दिन हो चुके है। दूसरे दिन इस फिल्म ने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद भारत में फिल्म की कुल कमाई 10.50 करोड़ हो गयी है। वर्ल्डवाइड अगस्त्य नंदा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.5 करोड़ की कमाई कर ली है।
चाय बनाने से किया इंकार, तो सनकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या
नरसिंहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घर में पति ने पत्नी लता सोनी को चाय बनाने के लिए बोला, लेकिन उसने मना कर दिया जिसके बाद पति ने पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पति गुस्से में आकर चाकू से गर्दन पर तब तक वार करता रहा, जब तक पत्नी की मौत नहीं हो गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक और देश ने किया टीम का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नामीबिया ने अपनी टीम चुन ली है। जिसकी कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी गेरहार्ड इरासमस करेंगे।
गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो। रिजर्व खिलाड़ी – अलेक्जेंडर वोल्शेंक।