‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन खत्म होने वाला है और इसके फिनाले में अमिताभ बच्चन बेहद भावुक हो गए। फिनाले में अमिताभ ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी जिंदगी का एक-तिहाई हिस्सा इसी शो के नाम रहा है। इस दौरान उन्होंने 30 मिनट तक लगातार अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म कर इतिहास रच दिया।
डेविड वार्नर ने BBL में मचाई तबाही, ठोके 130 रन बिना आउट हुए
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वार्नर सिर्फ लीग मैच ही खेलते है। पिछले दो सीजन से IPL में अनसोल्ड वार्नर BBL 2026 में खूब धूम मचा रहे है। आज वार्नर ने होबार्ट के खिलाफ सिर्फ 65 गेंदों में 130 रन की नाबाद पारी खेली जिसमे 9 छक्के और 11 चौके शामिल थे।
ये खिलाडी ले सकता है मुस्तफिजुर रहमान की जगह
केकेआर के मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किये जाने के बाद चर्चा हो रही है कि अब टीम किसे चुन सकती है। ऐसे में अब उनकी जगह लेने के लिए चार बड़े गेंदबाजों के नाम सामने आये है। जिसमे अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी, आयरलैंड के जोशुआ लिटिल, ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन रेस में सबसे आगे हैं।
सांड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौत
कानपुर के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 35 वर्षीय विवेक शुक्ला की बाइक सांड से जा टकराई। इस हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल घटना की जांच की जा रही है।
अमेरिका के कब्जे में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी
वेनेजुएला के काराकास राजधानी में शनिवार सुबह भीषण धमाकों से पूरा देश दहल उठा है, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप के अनुसार एक बड़े सैन्य ऑपरेशन के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है। वेनेजुएला ने इसे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला बताकर निंदा की है।
आखिर Ola-Uber से कितनी सस्ती पड़ेगी Bharat Taxi?
नए साल पर ओला और उबर को टक्कर देने के लिए आई ‘भारत टैक्सी’ यात्रियों के लिए काफी सस्ती साबित हो रही है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें ट्रैफिक या बारिश के नाम पर किराया नहीं लिया जाएगा। इसमें शुरू के 4km का किराया सिर्फ 30 रुपये है। Ola-Uber के मुकाबले भारत टैक्सी करीब 30 से 40% सस्ती पड़ेगी।
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, एक महीने में दबोचे गए सैंकड़ों अपराधी
दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में ‘ऑपरेशन संकल्प’ चलाकर अपराधियों पर शानदार प्रहार किया है। दिसंबर में चली इस मुहिम के तहत लूट, झपटमारी और साइबर फ्रॉड के मामलों में 150 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने करोड़ों की ज्वेलरी, सैकड़ों मोबाइल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस बड़े एक्शन से न केवल ड्रग नेटवर्क टूटा है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी हुई है।
ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करे अप्लाई
सरकारी नौकरी की तलाश करने वालो के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर आवेदन मांगे है। जिसमे 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, अप्लाई करने की अंतिम तारीख 9 जनवरी 2026 है। इसके लिए B.E/B.Tech डिग्री वाले उम्मीदवार bel-india.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
सरकारी बस ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की गयी जान
ओडिशा के भुवनेश्वर में एक सरकारी बस ने सिग्नल पर खड़े ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में ऑटो आगे खड़ी स्कूल बस और पीछे से आ रही बस के बीच दबकर चकनाचूर हो गया और ऑटो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए।
10 फरवरी से शुरू होगा SIR, 12 लाख मतदाताओं के नाम कटना तय
झारखंड में 10 फरवरी के बाद वोटर लिस्ट को सुधारने के लिए SIR शुरू होगा। इसका मुख्य उद्देश्य 2003 की लिस्ट से मिलान कर फर्जी और मृत वोटरों को बाहर करना है। इस प्रक्रिया के कारण करीब 12 लाख मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है। हालांकि काम के भारी बोझ और पुराने रिकॉर्ड न मिलने से BLO को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।