📱Download Our App
BREAKING : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का एलान

BREAKING : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का एलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम- शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), श्रेयस अय्यर (VC), वॉशिंगटन, जडेजा, सिराज, हर्षित, प्रसिद्ध, कुलदीप, ऋषभ (WK), नीतीश, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल । श्रेयस अय्यर की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर है।

News Source: X
BREAKING : 53 वर्षीय पति-पत्नी को झोपड़ी में जलाया जिंदा

BREAKING : 53 वर्षीय पति-पत्नी को झोपड़ी में जलाया जिंदा

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे एक प्रेमी जोड़े को जिंदा जला दिया गया। 53 वर्षीय किसान शक्तिवेल और उनकी पत्नी अमृतम पिछले तीन साल से साथ रह रहे थे। कातिलों ने झोपड़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर आग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

News Source: न्यूज़ 18
पुल को लेकर उड़ी अफवाह, जानें क्या है सच

पुल को लेकर उड़ी अफवाह, जानें क्या है सच

इन दिनों शहर में चर्चा चल रही है कि नर्मदापुरम और बुधनी के बीच नया पुल बन रहा है, लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल, पुराने ही पुल की ही मरम्मत की जा रही है। यह इसलिए किया जा हो रहा है ताकि ट्रेनें बिना किसी परेशानी के सही से चल सकें। किसी भी प्रकार के नए पुल का निर्माण नहीं हो रहा है।

News Source: इंस्टाग्राम
रिटायर होकर गांव लौटे जवान कुंवरसिंह जमरे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

रिटायर होकर गांव लौटे जवान कुंवरसिंह जमरे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

देश की सेवा कर रिटायर हुए आर्मी जवान कुंवरसिंह जमरे का खरगोन जिले के भीकनगांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांव के लोगो ने ढोल-नगाड़ों, फूलों की बारिश और देशभक्ति के नारों के साथ कुंवरसिंह का स्वागत किया। अपनी लंबी सेवा के बाद घर लौटे जवान को देख हर ग्रामीण की आंखें नम गई। 

News Source: इंस्टाग्राम
Accident : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने 8 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

Accident : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने 8 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

बीकानेर के भारतमाला हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। नापासर इलाके में सड़क किनारे पलटे हुए एक ऑटो को सीधा करने के लिए कुछ लोग पिकअप के साथ जुटे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सबको रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

News Source: लल्लूराम
20 ओवर का ही क्यों होता है फॉर्मेट? जाने असली वजह

20 ओवर का ही क्यों होता है फॉर्मेट? जाने असली वजह

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को 20 ओवर का रखने की बड़ी वजह समय  है। 20 ओवर का मैच आमतौर पर 3 से 4 घंटे में खत्म हो जाता है, जिस वजह से लोग इसे आसानी से देख सकते है। अगर ओवर ज्यादा होते, तो खेल में 4 घंटे या उससे ज्यादा समय लगता। यही कारण है कि छोटा फॉर्मेट 20 ओवर का होता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
अंकिता हत्याकांड : अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ वारंट जारी

अंकिता हत्याकांड : अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ वारंट जारी

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड से जुड़े ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग मामले में फंसी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है, जिसके बाद हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है। सहारनपुर की रहने वाली इस अभिनेत्री पर लंबे समय से कानूनी शिकंजा कस रहा था, और अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

News Source: हिंदुस्तान
जल्द लॉन्च होगी Tata Punch Facelift 2026, इन कंपनियों की बढ़ी टेंशन

जल्द लॉन्च होगी Tata Punch Facelift 2026, इन कंपनियों की बढ़ी टेंशन

नए साल की शुरुआत के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में हलचल बढ़ने लगी है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Punch Facelift 2026 को 13 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। यह अपने अपडेटेड डिज़ाइन और नए फीचर्स के साथ मारुति सुजुकी और हुंडई कंपनी की SUV कारों को टक्कर देगी।

News Source: इंडिया टीवी
भूकंप के झटकों से दहला मेक्सिको, दो लोगो की मौत

भूकंप के झटकों से दहला मेक्सिको, दो लोगो की मौत

मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को 6.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। जिस वक्त झटके महसूस हुए, उस समय राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं, जिसे बीच में ही रोकना पड़ा। इस आपदा में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
मामूली विवाद में दोस्त को पुल से दिया धक्का, डूबने से गयी जान

मामूली विवाद में दोस्त को पुल से दिया धक्का, डूबने से गयी जान

वाराणसी घूमने गए दोस्तों ने मामूली विवाद में अपने ही साथी नीरज को गोमती नदी के पुल से नीचे फेंक दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। फोटो खींचने के बहाने उसे पुल के किनारे ले जाया गया और धक्का दे दिया। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने फोटो डिलीट कर मोबाइल भी फेंक दिया। पुलिस ने कड़ी जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष