📱Download Our App
बच्चों के सामने भूलकर भी न कर ये बातें

बच्चों के सामने भूलकर भी न कर ये बातें

हमें बच्चों के सामने कभी भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे वे डरने लगते हैं। उनके सामने दूसरों की बुराई या चुगली न करे, वरना बच्चा भी आपको देखकर नेगेटिव बातें सीखेगा। कभी भी अपनी तुलना दूसरों के पैसे या सामान से ही करना चाहिए और न ही किसी के शरीर का मजाक उड़ाएं। माता-पिता को अपने बच्चों को हमेशा अच्छी सीख देना चाहिए।

News Source: न्यूज़ 24
आईपीएल से पहले CSK के दिग्गज खिलाडी ने जड़ा शतक

आईपीएल से पहले CSK के दिग्गज खिलाडी ने जड़ा शतक

VHT 2026 में संजू सैमसन ने झारखंड के खिलाफ 90 गेंदों में शानदार शतक जड़कर धमाका कर दिया है। 312 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने 101 रनों की पारी खेली और केरल को 8 विकेट से जीत दिलाई। हालांकि इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।

News Source: इंडिया टीवी
SA20 लीग में भिड़ गए साउथ अफ्रीका के दो दिग्गज खिलाड़ी?

SA20 लीग में भिड़ गए साउथ अफ्रीका के दो दिग्गज खिलाड़ी?

साऊथ अफ्रीका की SA20 लीग में MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के मैच के दौरान डेविड मिलर और रयान रिकेल्टन के बीच एक दिलचस्प नजारा दिखा। रन दौड़ते समय मिलर ने रयान को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, जिसे देख एक पल के लिए फैंस दंग रह गए। नीचे गिरने के बाद दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाया और खेल भावना का परिचय दिया।

News Source: न्यूज़ 24
बिना सैलरी स्लिप के भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड, ये 5 ‘जुगाड़’ आएंगे आपके बड़े काम!

बिना सैलरी स्लिप के भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड, ये 5 ‘जुगाड़’ आएंगे आपके बड़े काम!

अगर आपके पास इनकम प्रूफ नहीं है, तो टेंशन छोड़िए ! आप FD के बदले, फैमिली के कार्ड पर ऐड-ऑन लेकर या बतौर स्टूडेंट कार्ड बनवा सकते हैं । इसके अलावा बैंक स्टेटमेंट दिखाकर या किसी गारंटर की मदद से भी आसानी से कार्ड मिल जाएगा । बस इन स्मार्ट तरीकों को अपनाएं और अपना काम बना लें।

News Source: लाइवमिंट
Health Tips : इन 3 तरीको से मिलेगा छाती में जमा कफ से छुटकारा

Health Tips : इन 3 तरीको से मिलेगा छाती में जमा कफ से छुटकारा

  1. अदरक और शहद: कद्दूकस की हुई अदरक को शहद में मिलाकर खाएं या गुनगुने पानी के साथ लेने से कफ निकलता है।
  2. हल्दी-काली मिर्च वाला दूध: गरम दूध में हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पिने से भी फायदा मिलता है।
  3. शहद और काली मिर्च: एक चम्मच शहद में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाने से गले को आराम मिलता है।
News Source: इंडिया टीवी
भारत-पाक विवाद में कूदा चीन

भारत-पाक विवाद में कूदा चीन

भारत-पाकिस्तान के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हुए तनाव में अब चीन ने खुद को ‘पंच’ बताते हुए मध्यस्थता का दावा किया है। भारत ने तो इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, लेकिन पाकिस्तान अब चीन की हां में हां मिला रहा है। पाक का कहना है कि शांति बहाली में बीजिंग का बड़ा हाथ था।

News Source: पत्रिका
कोच्चि में भीषण सड़क हादसा: ससुर की मौके पर मौत

कोच्चि में भीषण सड़क हादसा: ससुर की मौके पर मौत

कोच्चि में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग ससुर की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनका दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है ।

News Source: आज तक
युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या, सरपंच पर हत्या का आरोप

युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या, सरपंच पर हत्या का आरोप

पंजाब के धर्मकोट में एक युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी। गांव भिंडर निवासी उमरसीर सिंह जब ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी गाड़ी में आए हमलावरों ने उन पर 15-16 गोलियों से फायरिंग कर दी। इस वारदात से परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर धरना दिया और गांव के सरपंच पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

News Source: लल्लूराम
इन 3 बीमारियों वाले लोगो को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बादाम

इन 3 बीमारियों वाले लोगो को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बादाम

बादाम सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन हर किसी को ये रास नहीं आती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार किडनी की पथरी, पाचन की समस्या और नट्स एलर्जी वाले लोगों को बादाम नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद ऑक्सालेट और फाइबर से पथरी और गैस की दिक्कत बढ़ सकती है। स्वस्थ लोगों को भी दिन में सिर्फ 4-5 बादाम ही भिगोकर और छिलका उतारकर खाने चाहिए।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
मैराथन रेस के बाद छात्रा की मौत, स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

मैराथन रेस के बाद छात्रा की मौत, स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

वलसाड़ में एक निजी स्कूल में मैराथन की रेस का आयोजन किया गया था। रेस पूरी करने के बाद 15 साल की रोशनी की अचनाक तबियत खराब हो गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया झा डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

News Source: इंडिया टीवी