उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। सीहोर निवासी संजना यादव चलती ट्रेन में चढ़ते समय असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस गईं। वहां तैनात RPF हेड कॉन्स्टेबल रामाश्रे पाल ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फुर्ती से महिला को बाहर खींच लिया। मामूली चोटों के कारण प्राथमिक उपचार के बाद महिला सुरक्षित अपने घर रवाना हो गई।
Breaking: गुरुग्राम के मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात!
गुरुग्राम के प्रताप नगर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर मां की मूर्ति से गहने और दानपात्र साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन घटना से स्थानीय भक्तों में भारी नाराजगी है।
हैदराबाद में बच्चों के सामने ही मां ने की आत्महत्या!
हैदराबाद के टैंक बंड पर एक महिला ने अपने मासूम बच्चों के सामने झील में कूदकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने अपना मोबाइल बच्चों को थमाया और फिर मौत की छलांग लगा दी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और घरेलू विवाद या मानसिक तनाव के एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।
क्या सच में मोबाइल टावर से कैंसर होता है? जानें सच!
सालों से मोबाइल टावर के रेडिएशन को कैंसर की वजह माना जाता रहा है, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। सरकार के मुताबिक, भारत में रेडिएशन के नियम बहुत सख्त हैं और टावर से निकलने वाली तरंगें सेहत को नुकसान पहुँचाने वाली सीमा से काफी नीचे हैं।
IND vs NZ : शतक ठोकने के बाद भी गायकवाड़ बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चुनते वक्त सेलेक्टर्स ने बड़ा ‘ब्लंडर’ कर दिया है। पिछली सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। फैंस इस बात से भड़के हुए हैं कि आखिर लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी को ही बार-बार क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है।
अमेरिका द्वारा बंदी बनाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति की पहली तस्वीर आई सामने
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को कब्ज़े में लिए जाने के बाद मादुरो की पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। तस्वीर में अमेरिकी सैनिक मादुरो को पकड़े नज़र आए। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए दोनों को देश से बाहर ले जाने की बात कही है।
मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर
लंबे विवाद के बाद BCCI ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर कर दिया है. इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 की नीलामी में KKR ने खरीदा था. बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट देखते हुए उन्हें अनफिट घोषित कर दिया।
आपके पैर देते हैं गंभीर बीमारियों का संकेत, इन लक्षणों को न करें इग्नोर
आपके पैरों की रंगत और बनावट सेहत के कई राज खोलती है। अगर पैरों में अक्सर झुनझुनी, घाव भरने में देरी या उंगलियों का रंग नीला पड़ रहा है, तो ये डायबिटीज और कमजोर हार्ट के लक्षण हो सकते हैं। शरीर के इन संकेतों को पहचानें और समय रहते डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अब इस मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं जिया शंकर?
अभिषेक मल्हान के साथ सगाई की खबरों के बीच जिया शंकर का नाम अब करण धनक के साथ जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जिया और करण एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस जहां इस खबर से हैरान हैं, वहीं जिया ने फिलहाल इस नए ‘कनेक्शन’ पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।
आखिर ODI सीरीज से क्यों बाहर हुए हार्दिक पंड्या?
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें शुभमन गिल कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, ताकि उनको कोई इंजरी नहीं हो सके। शानदार प्रदर्शन के बावजूद मोहम्मद शमी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली है।