दिल्ली के नरेला इलाके के घोघा गांव में जमीन के पुराने विवाद में जमकर गोलियां चलीं। इस खूनी खेल में एक शख्स की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
मुस्तफिजुर रहमान KKR से बाहर, BCCI पर भड़का इमाम एसोसिएशन
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ था जिसमे केकेआर टीम ने बांग्लादेशी खिलाडी मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ में ख़रीदा था लेकिन BCCI के आदेश से रहमान को रिलीज कर दिया। इस पर इमाम एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए इसे ‘इस्लामोफोबिया’ करार दिया है। मौलाना साजिद रशीदी का कहना है कि शाहरुख खान को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है, जबकि यह फैसला हिंदू-मुस्लिम राजनीति से प्रेरित है।
इस हसीना को Amitabh Bachchan के करीब देख Rekha को होती थी जलन
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि एक दौर में रेखा, जया बच्चन से नहीं बल्कि एक ईरानी एक्ट्रेस से जलने लगी थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और उस विदेशी हसीना की बढ़ती दोस्ती रेखा को बिल्कुल रास नहीं आई। कहते हैं कि इसी जलन और असुरक्षा की वजह से उस वक्त काफी तमाशा हुआ था।
BREAKING : स्कॉर्पियो में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या
जबलपुर के भेड़ाघाट में आज दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बदमाशों ने स्कॉर्पियो में सो रहे 28 वर्षीय अभिषेक साहू को खींचकर बाहर निकाला और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब अभिषेक की गाड़ी खराब थी और वह मैकेनिक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ऑफिस का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड के साथ ऐश कर रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथ पकडा
गाजियाबाद की एक शिक्षिका ने नैनीताल में अपने पति की बेवफाई का पर्दाफाश कर दिया। पति ‘ऑफिस काम’ का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मना रहा था। पत्नी ने जब बीच सड़क कार रोकी, तो पति ने उसे बोनट पर लटकाकर गाड़ी दौड़ा दी। लोगों ने पीछा कर महिला की जान बचाई और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम, बस और शराब दुकान पर पथराव
खरगोन के बिस्टान नाके पर शनिवार को एक पुरानी सड़क दुर्घटना के मुआवजे की मांग को लेकर आदिवासी समाज का हिंसक प्रदर्शन हो गया। 15 लाख रुपये की मांग कर रही भीड़ ने हाईवे जाम कर बस और शराब दुकान पर पथराव किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
हड्डियां रहती हैं कमजोर, तो इन चीजों का करे सेवन
शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। थोड़ी देर धूप में बैठना चाहिए और अंडे या मछली खाएं ताकि शरीर को विटामिन डी मिलता रहे। साथ ही दालें, अखरोट और खट्टे फल भी हड्डियों को ताकतवर बनाती हैं। इन चीजों को सही मात्रा में ही खाएं।
‘छावा’ और ‘धुरंधर’ की सफलता से अक्षय खन्ना ने बनाया महा-रिकॉर्ड
साल 2025 अक्षय खन्ना के करियर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। उन्होंने इस साल ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इन दोनों फिल्मों में विलेन के रूप में उनके अभिनय को काफी सराहा मिला। अक्षय अब शाहरुख खान के बाद दुनिया भर में ₹2000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बन गए हैं।
फरीदपुर के ‘प्रोफेसर’ विधायक का निधन
बरेली की फरीदपुर सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बरेली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।
मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, महिला की गई जान
राजापुर में सुबह सात बजे 40 वर्षीय पिंकी त्रिपाठी शौच के लिए बाहर गयी थी, तभी अचनाक उस पर मिट्टी का टीला गिर गया और उसके नीचे दब गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।