📱Download Our App
संक्रमित पत्तागोभी खाने से 18 साल के छात्र की चली गई जान

संक्रमित पत्तागोभी खाने से 18 साल के छात्र की चली गई जान

पत्तागोभी में पाया जाने वाला टेपवर्म (फीताकृमि) कितना खतरनाक हो सकता है, इसका खौफनाक मामला सामने आया है। एक 18 साल के छात्र ने संक्रमित सब्जी खा ली, जिससे कीड़ा उसके दिमाग तक पहुँच गया और उसकी मौत हो गई। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि हरी सब्जियों को हमेशा अच्छी तरह उबालकर और साफ करके ही खाएं।

News Source: एबीपी न्यूज़
CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करे अप्लाई

CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करे अप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG 2026 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए है। इसकी अंतिम तारीख 30 जनवरी है, कोई भी पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। जनरल वालों के लिए फीस 1,000 रुपये फ़ीस है, वहीं OBC/EWS के लिए 900 और SC/ST के लिए 800 रुपये तय की गई है।

News Source: जागरण
गोरखपुर में ‘स्पेशल 36’ गैंग वाली महिलाओं की टोली गिरफ्तार

गोरखपुर में ‘स्पेशल 36’ गैंग वाली महिलाओं की टोली गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने शातिर महिला लुटेरों के एक बड़े गिरोह को दबोच लिया है, जिसे ‘स्पेशल 36’ कहा जा रहा है। ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पलक झपकते ही लोगों का कीमती सामान और गहने साफ कर देती थीं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद कर गैंग के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
शतक लगाने के बावजूद ऋतुराज NZ सीरीज से बाहर, BCCI पर उठे सवाल

शतक लगाने के बावजूद ऋतुराज NZ सीरीज से बाहर, BCCI पर उठे सवाल

IND Vs NZ के बीच होने वाली ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है जिसने सभी भारतीय फैन्स को चौका दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से बाहर रखने पर BCCI की कड़ी आलोचना हो रही है। इसके अलावा संजू सैमसन, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी मौका नहीं मिला है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, पढाई का था टेंशन

रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, पढाई का था टेंशन

कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज में BAMS थर्ड ईयर के छात्र शैलेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र पढ़ाई में दो बार फ़ैल होने की वजह से काफी टेंशन में था। घटना का पता दोस्तों को सुबह चला, जब उन्होंने खिड़की से देखा। पुलिस का कहना है कि परीक्षा में फेल होने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
दिल्ली पुलिस के जवान पर बदमाशों का हमला, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल

दिल्ली पुलिस के जवान पर बदमाशों का हमला, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में नए साल की सुबह एक सिपाही को बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। ड्यूटी से लौटे सिपाही मनीष कुमार ने जब कुछ युवकों को गार्ड से झगड़ने से मना किया, तो आरोपियों ने उन पर ही हमला कर दिया। लात-घूंसों से हुई इस पिटाई में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।

News Source: लल्लूराम
हैवानियत की हदें पार: सास ने बहू का सिर काटकर नदी में फेंका

हैवानियत की हदें पार: सास ने बहू का सिर काटकर नदी में फेंका

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक सास ने अपनी ही बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने न सिर्फ बहू का सिर धड़ से अलग किया, बल्कि शरीर के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है और कत्ल के पीछे की वजह आपसी झगड़ा और नफरत बताई जा रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
सूर्यकुमार यादव vs हैरी ब्रूक : 52 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव vs हैरी ब्रूक : 52 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का प्रदर्शन

 

मानदंड सूर्यकुमार यादव हैरी ब्रूक
कुल रन 1780 1012
बल्लेबाजी औसत 45.64 30.66
स्ट्राइक रेट 172.70 145.19
सर्वोच्च स्कोर 117 81*
छक्के  101 46

सूर्यकुमार यादव और हैरी ब्रूक की तुलना देखी जाये तो, कप्तान सूर्या ने हैरी ब्रूक को बुरी तरह पछाड़ गया है।

News Source: इंडिया टीवी
ब्रेकिंग: वाराणसी में नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा, युवक की ली जान

ब्रेकिंग: वाराणसी में नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा, युवक की ली जान

वाराणसी में सुधार के नाम पर चल रहे नशा मुक्ति केंद्र की खौफनाक हकीकत सामने आई है। यहाँ भर्ती एक होनहार युवक की संदिग्ध हालात में जान चली गई, जिसके बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए संचालक समेत तीन लोगों को दबोच लिया है। बिना नियमों के चल रहे ऐसे सेंटर अब युवाओं की जिंदगी निगल रहे हैं।

News Source: पत्रिका
क्या है अमेरिका की ‘डेल्टा फोर्स, जिसने राष्ट्रपति मादुरो को दबोचा?

क्या है अमेरिका की ‘डेल्टा फोर्स, जिसने राष्ट्रपति मादुरो को दबोचा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के अनुसार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका की सबसे खतरनाक ‘डेल्टा फोर्स’ ने हिरासत में ले लिया है। यह वही यूनिट है जिसने बगदादी का खात्मा किया था। अपनी कठिन ट्रेनिंग और गोपनीयता के लिए मशहूर यह फोर्स दुनिया भर में हाई-प्रोफाइल मिशनों को अंजाम देती है। मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में इस एलिट फोर्स की चर्चा तेज हो गई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष