📱Download Our App
असम में भूकंप के तेज झटके: 5.1 की तीव्रता से कांपी धरती

असम में भूकंप के तेज झटके: 5.1 की तीव्रता से कांपी धरती

असम के मोरीगांव में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई, जिसका असर गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में महसूस हुआ। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

News Source: आज तक
BO पर ‘इक्कीस’ का जलवा: 4 दिनों में पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा

BO पर ‘इक्कीस’ का जलवा: 4 दिनों में पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा

‘धुरंधर’ की सुनामी के बीच श्रीराम राघवन की ‘इक्कीस’ ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म ने रविवार को शानदार वापसी करते हुए करीब 5 करोड़ बटोरे, जिससे इसका कुल कलेक्शन 20.15 करोड़ पहुंच गया है। शहीद अरुण खेत्रपाल की वीरता और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने की वजह से दर्शक भावुक होकर सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

News Source: E24 बॉलीवुड
ट्रंप की चेतावनी: वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति ‘सीधे रास्ते’ आएं वरना

ट्रंप की चेतावनी: वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति ‘सीधे रास्ते’ आएं वरना

वेनेजुएला में तख्तापलट के बाद कमान संभालने वाली डेल्सी रोड्रिगेज को डोनाल्ड ट्रंप ने दोटूक चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर वे अमेरिका के हिसाब से नहीं चलीं, तो उन्हें मादुरो से भी बुरा अंजाम भुगतना होगा। ट्रंप की नजर अब वेनेजुएला के तेल और खदानों पर है, जिसके लिए वे वहां अपनी शर्तों पर सरकार चलाना चाहते हैं।

News Source: पत्रिका
बड़े शहरों में अब एक नहीं दो एयरपोर्ट: सफर होगा और भी आसान

बड़े शहरों में अब एक नहीं दो एयरपोर्ट: सफर होगा और भी आसान

विमानन मंत्रालय अब बड़े शहरों में एक से ज्यादा एयरपोर्ट खोलने की तैयारी में है। दिल्ली और नोएडा के बाद अब मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में भी दूसरे एयरपोर्ट को मंजूरी दी जा रही है। इसका उद्देश्य बढ़ते हवाई ट्रैफिक को संभालना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
80% लोग नहीं करते ‘DND’ का इस्तेमाल, इसलिए आते हैं स्पैम कॉल्स

80% लोग नहीं करते ‘DND’ का इस्तेमाल, इसलिए आते हैं स्पैम कॉल्स

ट्राई (TRAI) के चेयरमैन अनिल लाहोटी ने बताया कि लोग अनचाहे कॉल और मैसेज से इसलिए परेशान हैं क्योंकि वे ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ सेवा सक्रिय नहीं करते। उन्होंने बताया कि अब बिल्डिंगों की ‘डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग’ होगी, जिससे पता चलेगा कि किस फ्लोर पर मोबाइल का नेटवर्क कैसा मिलेगा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
विजयवर्गीय के बयान को ‘अमानवीय’ बताने वाले अधिकारी सस्पेंड

विजयवर्गीय के बयान को ‘अमानवीय’ बताने वाले अधिकारी सस्पेंड

इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों के मामले में विवादित आदेश जारी करना देवास के एसडीएम आनंद मालवीय को भारी पड़ गया। उन्होंने अपने आदेश में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को ‘अमानवीय’ और ‘निर्लज्ज’ बताया था, जिसके बाद सरकार ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में तुरंत सस्पेंड कर दिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
राम रहीम फिर जेल से बाहर: 15वीं बार मिली पैरोल

राम रहीम फिर जेल से बाहर: 15वीं बार मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिल गई है। दुष्कर्म और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अब तक अपनी सजा के दौरान करीब एक साल से ज्यादा समय जेल से बाहर बिता चुका है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भोपाल में अब सुबह 9:30 बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल

भोपाल में अब सुबह 9:30 बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल

राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए कलेक्टर ने छोटे बच्चों के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे। यह आदेश सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
निवेश में पिछड़ गया मध्य प्रदेश

निवेश में पिछड़ गया मध्य प्रदेश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दावों के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। पिछले 9 महीनों में देश में आए 26.6 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से आंध्र प्रदेश को 25% मिला, जबकि एमपी के खाते में सिर्फ 3.2% आया। बड़े डेटा सेंटर और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स ने एमपी से दूरी बना ली है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भोपाल और खंडवा में ‘जीरो’ हुई विजिबिलिटी, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल और खंडवा में ‘जीरो’ हुई विजिबिलिटी, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

एमपी में ठंड का भयंकर टॉर्चर शुरू हो गया है। खंडवा में कोहरे की वजह से दृश्यता महज 100 मीटर रह गई, जबकि भोपाल में 15 किमि की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से गलन बढ़ गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च