मुस्कुराहट हमेशा खुशी की पहचान नहीं होती, कई बार यह सिर्फ एक मुखौटा होती है। असली मुस्कान आंखों तक पहुंचती है और चेहरे की मांसपेशियों में हलचल पैदा करती है, जबकि बनावटी मुस्कान में सिर्फ होंठ हिलते हैं और आंखें ठंडी रहती हैं। चेहरे के हाव-भाव और आंखों के पास पड़ने वाली झुर्रियों को देखकर सच और झूठ का फर्क समझ सकते हैं।
भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप, 2 लोगो की भयानक मौत
राजस्थान के जालौर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसने सभी की रूह कांप उठी है। दरअसल सांचौर से जयपुर जा रही एक निजी ट्रेवल्स की लक्जरी बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 20 यात्री करीब घायल हो गए। पांच यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।
क्या एक साल के बच्चे को सिखा सकते हैं अनुशासन?
अक्सर माता-पिता परेशान रहते हैं कि छोटे बच्चों को कैसे सुधारें, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि एक साल के बच्चे को सख्त अनुशासन नहीं बल्कि प्यार और व्यवहार से सिखाना चाहिए। इस उम्र में बच्चे डांट नहीं समझते, इसलिए उन्हें गलत काम से रोकने के लिए ध्यान भटकाना और अच्छे व्यवहार पर उनकी तारीफ करना सबसे कारगर तरीका है।
जो रुट ने बनाया एक और रिकॉर्ड, टेस्ट में रिकी पोंटिंग को पछाड़ा
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट सिडनी में खेला रहा है और आज मैच का दूसरा दिन है। दूसरे दिन में जो रूट ने अपना 41वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार शतक के साथ उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है और अब वो टेस्ट शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ने वाले है। रुट फिहलाल 148 रन पर नाबाद खेल रहे है।
रामायण-महाभारत काल के वो मंदिर, जहां आज भी महसूस होती है त्रेता और द्वापर की शक्ति
भारत में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जिनका सीधा नाता हमारे पौराणिक इतिहास से है। रामेश्वरम, जहां प्रभु राम ने शिवलिंग की स्थापना की, से लेकर सोमनाथ और बद्रीनाथ तक—ये मंदिर सिर्फ आस्था के केंद्र नहीं बल्कि रामायण और महाभारत काल की जीवंत गवाही देते हैं। इन पवित्र स्थानों की यात्रा आपको इतिहास और आध्यात्मिकता के संगम से रूबरू कराती है।
भारी ठंड और कोहरे के कारण एमपी के इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगो का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। राजगढ़ और नौगांव जैसे शहरों में पारा तेजी से गिरा है, जबकि भोपाल और इंदौर में कम विजबिलिटी के कारण यातायात बाधित हुआ। बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्वालियर और इंदौर सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं, वहीं भोपाल में समय बदल दिया गया है।
नागपुर में दोस्त पर गंदी नजर रखने के विवाद में युवक की सरेआम हत्या
नागपुर के पार्वती नगर इलाके में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी की महिला मित्र को घूरने और छींटाकशी करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर कत्ल में बदल गई।
आम जनता के लिए खुलेंगे सीएम हाउस के द्वार: इस दिन होगा ‘जनदर्शन’
मुख्यमंत्री निवास पर अब फिर से ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है, जहां आम लोग सीधे सीएम से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। प्रशासन ने इसके लिए खास तैयारियां की हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को कोई दिक्कत न हो। जनसुनवाई के इस कदम से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आएगी।
दर्द महसूस करेंगे रोबोट: वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की ‘E-Skin’
अब रोबोट सिर्फ मशीन नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें भी दर्द और छूने का अहसास होगा। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ‘इलेक्ट्रॉनिक स्किन’ तैयार की है जो बेहद संवेदनशील है और तापमान से लेकर चोट तक को भांप सकती है। इस तकनीक के आने से भविष्य में रोबोट न सिर्फ इंसानों की तरह काम करेंगे, बल्कि खतरे या नुकसान होने पर खुद को बचाने में भी सक्षम होंगे।
गांधीनगर में दूषित पानी: 100 से ज्यादा बच्चे टाइफाइड की चपेट में
इंदौर के बाद अब गांधीनगर में गंदे पानी ने कहर बरपाया है, जहां सीवर का पानी मिक्स होने से 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल पहुंच गए हैं। हालात बिगड़ते देख गृह मंत्री अमित शाह ने खुद कमान संभालते हुए प्रशासन को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही की वजह से आदिवाड़ा और कई सेक्टरों के हर घर में मातम जैसा माहौल है।