📱Download Our App
विजिबिलिटी कम होने के कारण भीषण सड़क हादसा, दो लोगो की मौत

विजिबिलिटी कम होने के कारण भीषण सड़क हादसा, दो लोगो की मौत

ग्वालियर हाईवे पर इरादतनगर के पास अधिक कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण कई गाड़िया आपस में टकरा गई जिससे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी है। यह हादसा विजिबिलिटी कम होने के कारण हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

News Source: जागरण
अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, वकील की मौत

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, वकील की मौत

बदनावर के लेबड़ नयागांव फोरलेन पर रविवार रात दो बाइक सवार युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इंदौर निवासी 27 वर्षीय एडवोकेट राहुल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त सांवरिया सेठ के दर्शन कर इंदौर लौट रहे थे।

News Source: दैनिक भास्कर
20 साल की महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

20 साल की महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

खंडवा के मूंदी गांव में एक गंभीर हादसा देखने को मिला है, जहाँ 20 वर्षीय नवविवाहिता गायत्रीबाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की अभी 2 साल पहले ही शादी हुई थी और उसका 8 महीने का मासूम बच्चा भी है। चौकाने वाली बात यह है की उस महिला ने जहर खाकर खुद अपने पति को फ़ोन पर जानकारी दी। अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

News Source: दैनिक भास्कर
लोन दिलाने कहकर 14 लोगों के 6.80 लाख ठगे

लोन दिलाने कहकर 14 लोगों के 6.80 लाख ठगे

सोहागपुर तहसील में नौकरी और आवास लोन दिलाने के नाम पर एक महिला ने बड़े पैमाने पर ठगी की है। आरोपी महिला ने खुद को इटारसी नगर पालिका का कर्मचारी बता 14 से अधिक ग्रामीणों से करीब 6.80 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
इंदौर : अब ‘महामारी’ घोषित, मौत का आंकड़ा 15 के पार

इंदौर : अब ‘महामारी’ घोषित, मौत का आंकड़ा 15 के पार

इंदौर में पानी से होने वाली गंभीर बीमारी को अब महामारी का दर्जा दे दिया गया है। भगीरथपुरा क्षेत्र में इस बीमारी से 15 से ज्यादा अनमोल जिंदगियां चली गई हैं। केंद्र और राज्य की टीमें पानी की प्रदूषण की जांच के लिए जुटी हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नर्मदा नदी से पानी की आपूर्ति स्थगित कर दी गई है।

News Source: नवभारत
एक दिन का सीएम फिर लौटेगा: अनिल कपूर की ‘नायक 2’ पर लगी मुहर

एक दिन का सीएम फिर लौटेगा: अनिल कपूर की ‘नायक 2’ पर लगी मुहर

अनिल कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है! सुपरहिट फिल्म ‘नायक’ के सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है। प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने कन्फर्म किया है कि ‘नायक 2’ जल्द ही फ्लोर पर आएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसे आज के दौर के हिसाब से और भी दमदार बनाया जाएगा।

News Source: आज तक
खंडवा : सरकारी अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा मरीज, इलाज के दौरान मौत

खंडवा : सरकारी अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा मरीज, इलाज के दौरान मौत

खंडवा जिला अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती मरीज़ सुरेश चौहान ने पैर में गंभीर चोट, असहनीय दर्द और मानसिक तनाव के चलते खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में दोबारा भर्ती किया गया, इलाज के दौरान मौत उसकी म औत हो गयी। हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं ।

News Source: नवभारत
खरगोन : नवग्रह मेले में 25 व्यापारियों को जमीन आवंटित, लेआउट का काम पूरा

खरगोन : नवग्रह मेले में 25 व्यापारियों को जमीन आवंटित, लेआउट का काम पूरा

खरगोन के ऐतिहासिक नवग्रह मेले के लिए नगरपालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले में दुकानों और स्टालों के लिए लेआउट डालने का काम पूरा कर लिया गया है। मेला ग्राउंड पर दुकानों, झूलों और सर्कस के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। शुरुआती चरण में 25 प्रमुख व्यापारियों को उनकी दुकानों के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है।

News Source: दैनिक भास्कर
सत्संग में बुजुर्ग महिलाओं पर लाठियों से हमला, इलाके में भारी तनाव

सत्संग में बुजुर्ग महिलाओं पर लाठियों से हमला, इलाके में भारी तनाव

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में भक्ति के माहौल के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब सत्संग के दौरान कुछ हमलावरों ने बुजुर्ग महिलाओं पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
सीएम योगी की प्रदेशवासियों को चिट्ठी: साइबर ठगों से रहें सावधान

सीएम योगी की प्रदेशवासियों को चिट्ठी: साइबर ठगों से रहें सावधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की जनता के नाम एक पत्र लिखकर बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आगाह किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनजान लिंक, ओटीपी और फेक कॉल के झांसे में न आएं। सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार साइबर थानों का नेटवर्क बढ़ा रही है, लेकिन जनता की सावधानी ही इस डिजिटल चोरी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।

News Source: एबीपी न्यूज़