📱Download Our App
उमर खालिद और शरजील इमाम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई

उमर खालिद और शरजील इमाम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई

साल 2020 में दिल्ली दंगो में उमर खालिद और शरजील इमाम की बड़ी साजिश थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में इन दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट का कहना है की इनका मामला अन्य केदियो से बहुत अलग है, इसलिए इन दोनों को जेल में ही रहना होगा। इस मामले में गुलफिशा फातिमा और मीरान हैदर समेत पांच अन्य आरोपियों को जमानत दे दी है।

News Source: ईटीवी भारत
STET Result Link कभी भी हो सकता है एक्टिवेट, ऐसे करे डाउनलोड

STET Result Link कभी भी हो सकता है एक्टिवेट, ऐसे करे डाउनलोड

बिहार एसटीईटी का रिजल्ट आज जारी किया जाने वाला है। अगर आपने भी परीक्षा दी है, तो ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है। साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते है। रिजल्ट देखने के लिए आप एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जरूर याद रखे।

News Source: जागरण
अवैध संबंध से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को उतारा मौत के घाट

अवैध संबंध से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को उतारा मौत के घाट

रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जहाँ पत्नी ममता करमाली का अवैध संबंध अपने ही भांजे के साथ होने के कारण नाराज पति ने गला रेतकर पत्नी की आत्महत्या कर दी। पति खुद को बचाने के लिए अपने भांजे को फ़साने की साजिश रची और खुद को घायल कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति दिनेश्वर ही था।

News Source: लल्लूराम
सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा में रविवार शाम दो मां-बेटी स्कूटी से घर जा रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गयी। उसी समय पीछे से आ रहे एक भारी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ ने चक्का जाम कर दिया। मृतकों की पहचान कोहड़िया निवासी राम कुमारी वर्मा, बेटी रेणु वर्मा के रूप में हुई है।

News Source: पत्रिका
BREAKING : ट्रंप ने दी भारत को ‘टैक्स वॉर’ की धमकी

BREAKING : ट्रंप ने दी भारत को ‘टैक्स वॉर’ की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत की कड़ी चेतावनी दी है। डोनाल्ड का खाना है की यदि भारत ने इसके लिए हमे सपोर्ट नहीं किया तो वो भारतीय उत्पादों पर अधिक टैक्स लगा सकते है। फिलहाल भारत पर पहले ही 50% टैरिफ लागू है, जिससे अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
बस में ही हो गई डिलीवरी, आखिर क्या रही वजह

बस में ही हो गई डिलीवरी, आखिर क्या रही वजह

छतरपुर के चंद्रनगर की रहने वाली एक गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस न मिलने पर बस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन लेबर पेन होने की वजह से उसे बस में ही डिलीवरी करानी पड़ी। गनीमत है कि महिला और उसका बेटा दोनों स्वस्थ है, लेकिन इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
एक बार फिर स्टार्क का शिकार बने बेन स्टोक्स, तोडा आश्विन का रिकॉर्ड

एक बार फिर स्टार्क का शिकार बने बेन स्टोक्स, तोडा आश्विन का रिकॉर्ड

एशेज सीरीज के पाचवे टेस्ट में बेन स्टोक्स एक बार फिर स्टार्क का शिकार बने और बिना खाता खोले पवेलियन जाना पड़ा। इस विकेट के साथ स्टार्क ने एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने क्रिकेट में स्टोक्स को 14वीं बार आउट कर रविचंद्र अश्विन को पीछे छोड़ दिया है। पांचवे टेस्ट में इंग्लैंड पहले बैटिंग करते हुए 384 रन पर सिमट गई जिसमे रुट की शानदार शतक भी शामिल है।

News Source: इंडिया टीवी
पुराना फोन बेचने से पहले करें ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

पुराना फोन बेचने से पहले करें ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

अगर आप पुराना फ़ोन बेच रहे है तो पहले पूरा डेटा गूगल ड्राइव या क्लाउड पर बैकअप ले लें। फिर गूगल अकाउंट, बैंकिंग ऐप्स और सोशल मीडिया जैसे एकाउंट्स से लॉगआउट कर ले। फ़ोन में हम फिंगरप्रिंट और फेस लॉक लगाते है इसे जरूर हटा दे, इसे हटाकर फोन को ‘फैक्ट्री रिसेट’ कर दें ताकि आपका पर्सनल डेटा फ़ोन से डिलीट हो जाए।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
Flipkart बिग बचत सेल शुरू, स्मार्टफोन पर मिल रहा भारी छूट

Flipkart बिग बचत सेल शुरू, स्मार्टफोन पर मिल रहा भारी छूट

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस साल की पहली बिग बचत सेल शुरू हो चुकी है, जो 6 जनवरी तक चलेगी। इस से में AI+ Pulse स्मार्टफोन मात्र ₹5,999 में खरीद सकते है। इस फ़ोन पर सीधे ही 2,000 रूपए की छूट दी जा रही है। अगर आपके पास कोई पुराना फ़ोन है, तो एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते है।

News Source: इंडिया टीवी
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का 31वे दिन भी जलवा, ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोडा

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का 31वे दिन भी जलवा, ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोडा

फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे मोस्ट पॉपुलर फिल्म बन गई है जिसने अभी तक सभी फिल्मो को पछाड़ दिया है। रिलीज के 31वे दिन भी फिल्म का एक अलग ही जलवा रहा है। 31वे दिन तक फिल्म ने 772.25 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। वही पांचवें वीकेंड पर 33.25 करोड़ बटोरकर इसने ‘छावा’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

News Source: न्यूज़ 24