पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए एक खुशखबरी है। योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में मिलने के बाद अब 22वी किस्त फरवरी 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में आने की संभावना है। साथ ही आगामी बजट में सालाना राशि को 6,000 से बढ़ाकर 9,000 रुपये किए जाने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
बांग्लादेश ने ICC से की मांग, भारत में वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार
टी20 वर्ल्ड कप 7 फ़रवरी 2026 से शुरू होने वाला है, इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है। यह विवाद तब जतदा बढ़ा जब BCCI ने IPL से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। BCB ने ICC से अपने सभी मैचों का वेन्यू बदलने की मांग की है।
BJP विधायक के बेटे ने बाइक सवार को कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक चौकाने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ बीजेपी विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह पर तेज रफ़्तार से बाइक सवार को टक्कर मरने का आरोप लगा है। इस भीषण हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जाँच के बाद विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है वही तीन अन्य सवार साथी फरार है।
ब्रिटिश मीडिया का दावा, ईरान छोड़ देंगे आयतुल्लाह खामेनेई
ईरान में इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है जिसके बीच सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई के देश छोड़ने की खबर सामने आई है। ब्रिटिश अखबार ‘द टाइम्स’ के अनुसार शासन कमजोर पड़ता देख खामेनेई ने रूस भागने का इमरजेंसी प्लान बनाया है। इजरायली हमलों में सुरक्षा बलों को नुकसान होते देख विद्रोह बेकाबू हो गया है। हालत ज्यादा ख़राब होने पर वो अपने परिवार के साथ ईरान छोड़ सकते है।
साउथ एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन, मोहनलाल के साथ कर चुके काम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का रविवार रात 62 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके बड़े भाई मेजर रवि ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने मोहनलाल के साथ कई फिल्मों में काम भी किया। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ चुकी है।
स्वाद ही नहीं सेहत भी बढ़ाता है आम का अचार, जाने इसके फायदे
आम का अचार एक भारतीय व्यंजन है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है, ये केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सीमित मात्रा में खाने पर सेहत के लिए भी फायदेमंदहै। इसमें मौजूद मेथी और मसाले पाचन सुधारने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अचार के अंदर विटामिन-सी होता है जो इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है।
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
जमुई के खैरा बड़ीबाग मार्ग पर एक तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार 35 वर्षीय रतन सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल से लौट रहा था, उस समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रेक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
ODI सीरीज से पहले श्रेयस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने कप्तान
श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में बाकि के मैचों के लिए मुंबई टीम का नया कप्तान बनाया गया है। शार्दुल ठाकुर के चोटिल हो जाने से श्रेयस को इसकी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया है जो आगे उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। BCCI से मंजूरी मिलने पर ही वह 11 जनवरी से टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरेंगे।
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, पावर बैंक के इस्तेमाल पर लगा बैन
साल 2026 लगते ही हवाई यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। DGCA ने सुरक्षा कारणों से फ्लाइट के अंदर पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करने पर बेन लगा दिया है। लिथियम बैटरी में आग लगने और ओवरहीटिंग के खतरों को देखते हुए अब पावर बैंक सिर्फ हैंड बैगेज में ही रखे जा सकेंगे, इन्हें चेक-इन सामान या ओवरहेड बिन में रखना मना है।
फटी एड़ियों से हैं परेशान? घर पर बनाएं यह जादुई क्रीम
फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए गरम सरसों के तेल में वैसलीन, मोमबत्ती और विटामिन-E कैप्सूल मिलाकर क्रीम बना ले। इस क्रीम को रात में पैर धोकर और डेड स्किन साफ करके इसे लगाएं, फिर मोजे पहन लें। क्रीम में मिलने वाला तेल और वैसलीन फटी एड़ियों की दरारें भर देंगे और पैरों में नमी बनी रहेगी।