मकर सक्रांति आते ही लोगो के बीच ‘पतंग’ का क्रेज काफी बढ़ जाता है, लेकिन ये क्रेज कई लोगो की जान लेकर भी चला जाता है। अक्सर लोग पतंग के लिए चाइनीज मांजे का इस्तेमाल करते है, लेकिन इंदौर में विजय नगर पुलिस द्वारा चाइनीज मांजे पर प्रतिबंध लगा दिया है। इंदौर पुलिस ने चाइनीज मांजे से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए ये कदम उठाया है।
नए साल के पहले हफ्ते में सस्ता हुआ सोना-चांदी, देखे ताजा भाव
अगर आप भी सोना-चांदी आज खरीद रहे हो तो आपके लिए खुशखबरी, 5 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है। वही चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। आज चांदी 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
दूषित पानी पिने से एक और मौत, मौतों का आंकड़ा बढ़ते दिखा
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है और रोजाना लोगो की मौत ने हड़कंप मचा रखा है। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार इस दूषित पानी से रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा की मौत हो गई है। अब तक दूषित पानी से कुल 17 मौत हो गई है। हालाँकि प्रशासन ने अब तक कुल 6 लोगो की पुष्टि की है।
7 जनवरी को नन्हेश्वर धाम में महाअभिषेक, तैयारियां तेज
खरगोन के प्रसिद्ध नन्हेश्वर धाम में 7 जनवरी, बुधवार को बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में जल मंदिर में विराजित प्राचीन शिवलिंग श्री हाटकेश्वर महादेव का पंचामृत से महाअभिषेक किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर में साफ-सफाई और सजावट का काम भी किया जा रहा है। साल में एक बार होने वाले इस खास आयोजन में भंडारा भी किया जाएगा।
आंखों की थकान से हैं परेशान?, अपनाए ये जादुई तरीका
दिन भर कंप्यूटर और मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों में होने वाली जलन और थकान अब एक बड़ी समस्या बन गई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इससे बचने के लिए ‘आई पामिंग’ को सबसे कारगर तरीका बताया है। यह एक प्राचीन योग तकनीक है, जिसे आप कहीं भी बिना किसी खर्च के कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास से आंखों को तुरंत आराम मिलता है।
BREAKING : पूर्व प्रेमिका की हत्या कर भारत भागा बॉयफ्रेंड
अमेरिका में भारतीय मूल के अर्जुन शर्मा ने अपनी पूर्व प्रेमिका निकिता की चाकू मारकर हत्या कर दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत भाग आया। शातिर आरोपी ने पहले पुलिस में निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई, लेकिन जांच में उसका शव अर्जुन के ही फ्लैट से बरामद हुआ। अमेरिकी पुलिस अब इंटरनेशनल एजेंसियों की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाएं डाइट में शामिल करें ये चीजें, जानें डॉक्टर की सलाह
सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। डॉ. सलोनी चड्ढा के अनुसार डाइट में पालक, मेथी, ड्राई फ्रूट्स और मौसमी फलों को जरूर शामिल करें ताकि आयरन और कैल्शियम की कमी न हो। वही ठंडी चीजों, ज्यादा चाय-कॉफी से बचें। खुद को गर्म रखें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्की वॉक जरूर करें। सही खानपान ही मां और बच्चे दोनों को संक्रमण से बचा सकता है।
IAS अधिकारी के घर में सेक्स रैकेट का खुलासा
प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक महिला IAS अधिकारी के किराए के घर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। IAS के पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जाकर छापेमारी कर 4 जोड़ो को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। बताया गया है की दलाल सर्वेश दुबे 15,000 रुपये किराए पर यह मकान लेकर रैकेट चला रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर का दौर करेंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। मंदिर पर हुए पहले हमले के 1,000 साल पूरे होने पर उन्होंने एक ब्लॉग लिखकर इसे भारतीय सभ्यता के अटूट साहस का प्रतीक बताया। पीएम ने पूर्व पेम नेहरू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे 1951 में मंदिर उद्घाटन के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने संकल्प लिया कि हम मिलकर समृद्ध और विकसित भारत बनाएंगे।
सफाई या सिर्फ दिखावा? कुंदा नदी में अब भी कीचड़ का ढेर
खरगोन में कुछ दिनों पहले ही कलेक्टर भव्या मित्तल और नगरपालिका की टीम ने कुंदा नदी में सफाई की थी। लेकिन अभी भी नदी पर काफी सारा कचरा और कीचड़ जमा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सब सिर्फ वीडियो बनाने के लिए था? गौरव दिवस और नवग्रह मेला आने वाला है, ऐसे में प्रशासन की सुस्ती सवाल खड़े हो रहे है।