फूलगोभी और पत्तागोभी दोनों ही सब्जियां सेहत के लिए अच्छी हैं। लेकिन अगर आपको याददाश्त बढ़ानी है या फिर वजन घटाना है, तो फूलगोभी बेस्ट है क्योंकि यह दिमाग और दिल का ख्याल रखती है। वहीं, पेट साफ रखने और चेहरे पर चमक लाने के लिए पत्तागोभी बहुत फायदेमंद है। दोनों ही सब्जिया खाएं ताकि आपको हर तरह के पोषक तत्व मिल सकें।
बांग्लादेश में एक और शर्मनाक घटना, हिंदू महिला का रेप कर काटे बाल
बांग्लादेश से एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे दो लोगो ने एक हिंदू विधवा महिला महिला के साथ रेप किया और पैसे न देने पर उसे पेड़ से बांधकर बाल काट दिए। इस पूरी घटना का वीडियो भी आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। पुलिस ने महिला का बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे है? ये 3 टेस्ट जरूर कराएं
प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले सेहत से जुडी ये तीन बाते जरूर पता होनी चाहिए। सबसे पहले महिला के शरीर में खून (हीमोग्लोबिन) की कमी न होने दें, इससे बच्चे की ग्रोथ रुक सकती है। बच्चे के दिमागी विकास के लिए डॉक्टर की सलाह पर फॉलिक एसिड शुरू करें। साथ ही थायराइड चेक कराएं, क्योंकि बढ़ा हुआ थायराइड बच्चे के दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है।
बिना सिग्नल ट्रेन लेकर चल दिया लोको पायलट, कई यात्री घायल
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट की बड़ी लापरवाही ने स्टेशन अधीक्षक की अनुमति के बिना ही समय से पहले ट्रेन चला दी, जिससे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई और कई यात्री गिरकर घायल हो गए। रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लोको पायलट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मणिपुर में शक्तिशाली IED धमाका, समुदाय के कई लोग घायल
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए शक्तिशाली IED धमाकों ने राज्य को बड़ा झटका दिया है। इस हमले में मेइतेई समुदाय के कई लोग घायल हुए हैं, जिससे घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद काफी डर और गुस्सा देखा है।
स्किन की समस्या के लिए फायदेमंद है ये पतंजलि तेल
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। पतंजलि का दिव्य कायाकल्प तेल दाद, खुजली और फंगल इंफेक्शन जैसी त्वचा समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी है। यह तेल नीम, हल्दी और चंदन जैसे प्राकृतिक तत्वों से बना है। यह तेल त्वचा की जलन और सूखेपन को कम कर उसे पोषण देता है। इस तेल को प्रभावित हिस्से में दिन में दो बार लगाने से आराम मिलता है।
बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत इन देशों में नहीं देख पाएंगे IPL
मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने के बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। इससे पहले पाकिस्तान में भी आईपीएल का आधिकारिक प्रसारण प्रतिबंधित रहा है। कई अफ्रीकी देश, मिडिल एशियाई देश या छोटे द्वीप राष्ट्रों में जहां क्रिकेट पॉपुलर नहीं है, वहां आईपीएल का प्रसारण नहीं होता है। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गए हैं।
इन सेलेब्रिटीज के नाम करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज
मुंबई की एक विज्ञापन एंजेंसी में क्रिकेटर केएल राहु, अथिया शेट्टी और अरशद वारसी के नाम पर 1.41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है एंजेंसी के तीन कर्मचारियों ने इन सेलिब्रिटीज के फर्जी हस्ताक्षर, जाली इनवॉइस और ईमेल आईडी बनाकर कंपनी से पैसे ऐंठे। ठगी का मुख्य आरोपी ने खुद खाते में ५२ अलख रुपये ट्रासंफर कराए। पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है।
SIR को लेकर मचा बवाल, इन दो हस्तियों को चुनाव आयोग का नोटिस
पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर काफी विवाद चल रहा है। फिहलाल ड्राफ्ट लिस्ट में गड़बड़ी के चलते चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी और सांसद देव सहित कई बड़ी हस्तियों को सुनवाई के लिए नोटिस भेजा है। वही सीएम ममता बनर्जी ने इस प्रक्रिया को रोकने के लिए मांग की है। वही विपक्ष पार्टियों ने इसे फर्जी वोटरों को बचाने की कोशिश बताया है।
कैसे बनें स्पेस साइंटिस्ट?, यहाँ मिलेगी सभी जानकारी
अगर आप नासा या इसरो में स्पेस साइंटिस्ट बनना चाहते हैं, तो आपको 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स लेना अनिवार्य है। इसके बाद बी.टेक या एस्ट्रोफिजिक्स में ग्रेजुएशन करना होगा। सरकारी संस्थानों जैसे IIT या NIT से पढ़ाई का खर्च 4 से 8 लाख रुपये आता है, जबकि प्राइवेट संस्थानों में यह 20 लाख तक जा सकता है। सही दिशा और कड़ी मेहनत से यह सपना सच हो सकता है।