मध्यप्रदेश सरकार द्वारा साल 2026 की पहली ई-कैबिनेट बैठक आज से शुरू होने वाली है। इस बैठक में सभी मंत्रियो को टेबलेट देकर डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में जल संसाधन और 15वे वित्त आयोग की योजना को मंजूरी दी जाएगी। सरकार द्वारा अब 1960 से अब तक की सभी कैबिनेट बैठक को ऑनलाइन और डिजिटल कर दिया है।
ट्रेविस हेड ने सिडनी में मचाया कोहरमा, मैथ्यू हेडन का तोडा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड ने शानदार शतक जड़कर इतिहार रच दिया है। एशेज टेस्ट सीरीज 2025-26 का ये उनका तीसरा शतक है। पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का 23 साल बाद रिकॉर्ड तोडा है। मैथ्यू हेडन के बाद एशेज सीरीज में तीन शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बने हैं।
नर्मदापुरम : आज इन इलाक़ों में 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कटेगी बिजली
दिनांक : 06 जनवरी (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे )
आज साई हेवन सिटी, साई ग्रीन सिटी, हिल व्यू होम, साई सिटी, मारूती नगर, डबल फाटक, सीयाराम नगर, रेवा सिटी, ग्लोबल पार्क, ग्लोबल लेक, विनायक रेसिडेंसी, रेवा ब्लू, साई दर्शन, साई किरण, पिंक एवेन्यू, फेफरताल, हरदा बाईपास पर बिजली कटौती होगी। नागरिक आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें।।
बांग्लादेश का IPL को लेकर बड़ा एक्शन, टेलीकास्ट रोकने के आदेश
बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के बाद IPL 2026 में बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर काफी विवाद चल रहा है। हाल ही में आईपीएल ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ इ ख़रीदा था लेकिन अब BCCI ने उन्हें आईपीएल से रिलीज कर दिया है। जिसके बाद बांग्लादेश ने कड़ा रुख अपनाते हुए देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है।
क्या हैं हेपेटाइटिस-ए के शुरुआती लक्षण?, इस बीमारी से ऐसे बचें
केरल में हेपेटाइटिस-ए का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जहां अब तक 31 हजार मामले सामने आए हैं और 82 लोगों की जान जा चुकी है। यह वायरस दूषित पानी और भोजन के जरिए लिवर पर हमला करता है। इस बीमारी में थकान, पीलिया और पेट दर्द जैसे मुख्य लक्षण दीखते हैं। इससे बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना, उबला पानी पीना और समय पर वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है।
राजस्थान में ठंड का कहर, इन जिलों में बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां
राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बूंदी जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। श्रीगंगानगर में 5वीं तक 12 जनवरी तक और हनुमानगढ़ में 8वीं तक 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। बूंदी में भी दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 15वीं बार मिली 40 दिन की पैरोल
गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिली है। रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अब तक 15 बार जेल से बाहर आ चुका है। इस बार वह बागपत के बजाय सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में अपना समय बिताएगा। बार-बार मिलती पैरोल पर कई संगठनों ने विरोध जताया है, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के तहत उसे फिर राहत मिल गई है।
यूपी प्री-बोर्ड एग्जाम डेट जारी, तुरंत करे चेक
यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार परीक्षाएं 8 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच होंगी। इसके प्रैक्टिकल एग्जाम 24 जनवरी से 1 फरवरी व 2 से 9 फरवरी के बीच होने वाली है। सभी बच्चों को परीक्षा की तैयारी का समय मिल सके, इसलिए माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने तारीखों का ऐलान कर दिया।
घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, 2 लोगो की मौत
आगरा में सुबह घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया, कई गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगो की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। और घायल लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर : युवक ने की अपनी माँ और भाई-बहन की हत्या
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 25 वर्षीय युवक ने अपनी ही माँ, बहन और छोटे भाई की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुँचा और सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि पैसों की तंगी और आर्थिक परेशानी की वजह से यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।