📱Download Our App
BREAKING : कांग्रेस की नेता सोनिया गाँधी अस्पताल में भर्ती

BREAKING : कांग्रेस की नेता सोनिया गाँधी अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी जिसके के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है की बढ़ते प्रदूषण और ठंड की वजह से उन्हें ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। उन्हें एक-दो दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

News Source: ईटीवी भारत
अमन ने बंगाल के गेंदबाजों का किया दहन, जड़ा शानदार दोहरा शतक

अमन ने बंगाल के गेंदबाजों का किया दहन, जड़ा शानदार दोहरा शतक

हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने आकाश दीप की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपने 200 रन पुरे किए। खास बात यह है कि अमन ने शमी और मुकेश कुमार जैसे दिग्गजों के सामने 13 छक्के लगाए। आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
IPL में अनसोल्ड और VHT में धमाका, मयंक अग्रवाल ने जड़ा जोरधार शतक

IPL में अनसोल्ड और VHT में धमाका, मयंक अग्रवाल ने जड़ा जोरधार शतक

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने राजस्थान के खिलाफ शानदार शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले आरसीबी द्वारा रिलीज किए गए मयंक का इस टूर्नामेंट में यह दूसरा शतक है। वहीं आरसीबी के ही देवदत्त पडिक्कल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 91 रन पर आउट होकर अपने पांचवें शतक से चूक गए।

News Source: ऑफिशियल लिंक
बीजेपी अध्यक्ष पर रितेश देशमुख का पलटवार

बीजेपी अध्यक्ष पर रितेश देशमुख का पलटवार

महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के लातूर से विलासराव देशमुख की यादें ‘मिटाने’ वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है। इस बयान पर विलासराव के बेटे अमित और रितेश देशमुख ने कड़ा जवाब दिया है। रितेश का कहना है की लोगों के लिए काम करने वालों का नाम मन में अंकित होता है, जिसे कोई नहीं मिटा सकता।

News Source: इंडिया टीवी
बाइक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौत

बाइक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौत

खरगोन के ग्राम पानवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे बाइक सवार गणेश की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि गणेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खलटांका पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाकर ट्रक जब्त कर लिया है और ड्राइवर हिरासत में है।

News Source: दैनिक भास्कर
ONGC के गैस कुएं में भयंकर धमाका, इलाके में मची भगदड़

ONGC के गैस कुएं में भयंकर धमाका, इलाके में मची भगदड़

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में एक भीषण धमाका हुआ है जिसने पुरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। ONGC के गैस कुएं में भीषण धमाके के बाद लगने वाली आग आज भी जारी है। आग की अधिक लपटों और घने काळा धुंए से आसपास के सभी इलाको में डर का माहौल बन गया है। हालाँकि इस हादसे से अभी कोई भी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्थति गंभीर है।

News Source: जागरण
बांग्लादेश में एक और हिन्दू की सरेआम हत्या, 18 दिन में 6 हिन्दुओ की मौत

बांग्लादेश में एक और हिन्दू की सरेआम हत्या, 18 दिन में 6 हिन्दुओ की मौत

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन का सिलसिला अभी भी जारी है जिसमे हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 18 दिनों में ही छह हिंदुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जिनमें व्यापारी, पत्रकार और कर्मचारी शामिल हैं। हाल ही में बांग्लादेश के जेस्सोर में बर्फ फैक्ट्री के मालिक राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

News Source: जागरण
1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ फिल्म इस दिन होगी रिलीज

1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ फिल्म इस दिन होगी रिलीज

एस.एस. राजामौली की अगली मेगा अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों 1300 करोड़ के भारी-भरकम बजट को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका में दिखने वाले हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के तौर पर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 9 अप्रैल 2027 को रामनवमी के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
बीच सड़क पर फैंस ने की बदतमीजी, आगबबूला हुए रोहित शर्मा

बीच सड़क पर फैंस ने की बदतमीजी, आगबबूला हुए रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली ODI सीरीज से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में चलती कार के पास आए नन्हे फैंस द्वारा हाथ खींचने की कोशिश पर रोहित ने सुरक्षा कारणों से नाराजगी जताई। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में 155 रनों की पारी खेलने वाले रोहित अब वडोदरा में होने वाले पहले वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।

News Source: X ( ट्वीटर )
कब्ज से हैं परेशान? आज ही बदलें अपना आटा, जाने कौनसी रोटी खानी चाहिए

कब्ज से हैं परेशान? आज ही बदलें अपना आटा, जाने कौनसी रोटी खानी चाहिए

ख़राब खानपान की वजह से आजकल कब्ज की समस्या एक आम बात हो गई है लेकिन ये ही समस्या आगे चल कर बवासीर या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है। डॉक्टर्स के मुताबिक कब्ज की समस्या में मैदा और सिर्फ गेहूं की रोटी के बजाय चोकरयुक्त आटा या बाजरे की रोटी खाना ज्यादा लाभकारी है। इसके अलावा रात में जल्दी खाना खाए और भरपूर पानी पिए।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष