छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांगेर घाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा यह है की एनएच-30 पर ब्रेक फेल होने के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही पिकअप को भयानक टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया।
बच्चा है दुबला-पतला?, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स
ख़राब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आजकल के बच्चे जन्म से ही दुबले-पतले रहते है। ऐसे में उनके खानपान में बदलाव कर के उनका वजन बढ़ाया जा सकता है। आप उनकी डाइट में केला, अंडा, सूखे मेवे और पनीर जैसी चीज शामिल करे। क्यूंकि इनमे भरपूर प्रोटीन होता है, जो वजन बढ़ने के साथ-साथ बच्चो के शरीर को मजबूत भी करता है।
अयोध्या जा रहे यात्रियों की गाड़ी ट्राले में घुसी, तीन लोगो की मौत
उज्जैन के देवास रोड पर आज एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमे तीन लोगो की मौत हो गई है। हादसा पाइप से भरे एक ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से तेज रफ़्तार तीर्थयात्रियो से भरी गाड़ी ट्राले में घुस गई। टक्कर इतनी जोरधार थी की तीन युवक की मौके पर मौत हो गई। वही एक बच्चे समेत पांच लोग घायल है।
रूसी तेल पर रिलायंस का बड़ा खंडन, शेयरों में 5% की भारी गिरावट
भारत को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुसी से कच्चे तेल खरीदने से साफ़ इंकार कर दिया है। ट्रंप की इस नाराजगी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सफाई दी है कि उसने पिछले तीन हफ्तों से रूस से तेल नहीं खरीदा है। इसी के चलते आज रिलायंस के शेयरों में 5% की भारी गिरावट आई, जिससे कंपनी को एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बस और बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवक के उड़े खरपच्चे
महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसे ने पुरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बुलढाणा-छत्रपति हाइवे पर एक तेज रफ़्तार बाइक और बस की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लड़को की मौके पर ही मौत हो गई। तीनो मृतकों की उम्र 20 साल से कम बताई गई है। इस हादसे के बाद हाइवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
बांग्लादेश का मुकेश अंबानी कौन है?, जानिए पूरी खबर
बांग्लादेश में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है जिससे वहां की आर्थिक स्थिति भी डामाडोल हो रही है। हम बात करे बांग्लादेश में सबसे ज्यादा पैसा किसके पास है तो वहां मूसा बिन शमशेर है, उन्हने बांग्लादेश का मुकेश अंबानी भी कहा जाता है। शमशेर DATCO ग्रुप के फाउंडर हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्क लगभग 12 बिलियन यूएस डॉलर है।
VHT में श्रेयस अय्यर की शानदार वापसी, जड़ा धमाकेदार अर्धशतक
भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की इंजरी के बाद वापसी हो गई और उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में आते ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज से ठीक पहले उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए 82 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए है। उम्मीद है की उनका ये शानदार प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रहे।
BREAKING : पत्नी और बच्चे के सामने पिता की सरेआम हत्या
पटना के पत्रकार नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने अमन शुक्ला की उनकी पत्नी और बच्चे के सामने ही गोलियां मारकर हत्या कर दी। अमन अपने बेटे को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी पार्क के पास उन पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक अमन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
तांबे की कीमत ने बनाया रिकॉर्ड, पहुंची 13,000 डॉलर प्रति टन
तांबे की कीमतों ने मंगलवार को एक नया इतिहास रच दिया है। ग्लोबल स्तर पर तांबा पहली बार 13,000 डॉलर प्रति टन के पार पहुंच गया, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा है। तांबे की कीमतों में इस उछाल की मुख्य वजह गोदामों में स्टॉक की भारी कमी और चिली की एक प्रमुख खदान में चल रही हड़ताल है।
मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद भड़की हिंसा, भारत-नेपाल बॉर्डर सील
भारत का पड़ोसी देश नेपाल के पारसा और धनुषा जिलों में मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद हिंसा भड़क गई है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और बीरगंज में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सुरक्षा के लिहाज से भारत-नेपाल सीमा को भी सील कर दिया गया है।