जापानी कार निर्माता कंपनी ‘निसान’ के द्वारा लांच की गई निसान मैग्नाइट कार जो हर भारतीय की पसंदीदा कार है। इस कार को नए साल में खरीदने पर कंपनी भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की तरफ से इस SUV पर ₹1.20 लाख का बंपर ऑफर दे रही है। यह कार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली शानदार फीचर्स और CNG में 24 किमी का माइलेज भी देती है।
फटे नोटों की टेंशन खत्म, जाने बैंक में एक दिन में कितने नोट बदला सकते
अगर आपके पास कटे-फटे या पुराने नोट हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। RBI के नियमों के अनुसार आप किसी भी बैंक में जाकर एक बार में 5,000 रुपये तक के नोट आसानी से बदलवा सकते हैं। 1 से 20 रुपये के नोटों पर आपको पूरा पैसा वापस मिलता है, जबकि बड़े नोटों की स्थिति देखकर बैंक मामूली कटौती कर सकता है।
वैभव सूर्यवंशी का ट्रेलर, 15 साल उम्र में देंगे देश को बड़ी सौगात
वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 की धमाकेदार शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वनडे मैच में उन्होंने महज 24 गेंदों पर 10 छक्कों की मदद से 68 रनों की तूफानी पारी खेली। वही 14 साल के वैभव का अगला लक्ष्य 15 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना है। भारत की जीत पर वैभव 15 की उम्र से पहले देश को तोहफा देंगे।
जापान में 6.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाया हड़कंप, 4 लोग घायल
जापान का शिमाने प्रांत आज सुबह 6.4 तीव्रता के भयंकर भूकंप से दहल उठा है। जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आए इस भूकंप के कारण लोग डर के मारे अपने घर से बाहर निकल आए। इस भूकंप के कारण मात्सुए शहर में कम से कम 4 लोग घायल हो गए है। गनीमत रही कीभूकंप से किसी का भारी नुकसान और मौत नहीं हुई है।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने हिलाया संसार
जब भी बाबा वेंगा का नाम आता है पूरी दुनिया की चिंता बढ़ जाती है। बाबा की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी सबको डरा रही है। उनके दावे के अनुसार इस साल तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने वाला है जिसकी शुरुआत प्राकृतिक आपदाएँ और पुतिन के युग का अंत हो सकता है। चौकाने वाली बात नवंबर 2026 में लोग एलियंस से संपर्क करेंगे और AI का खतरनाक विस्तार होगा।
दिल्ली : मामूली से विवाद में 11वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या
आए दिन आपको कुछ न कुछ विवाद की खबर सुनने को मिलती है, ऐसे ही दिल्ली के त्रिलोकपुरी में इंस्टाग्राम कमेंट के मामूली विवाद में 11वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या की खबर सामने आई है। 17 साल के छात्र ने आरोपी की फोटो पर “तू तो मेरा छोटा भाई है” लिख दिया था, जिससे नाराज होकर छह नाबालिगों ने उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये गुजरती फिल्म अब हिंदी में तहलका मचाने आ रही
गुजरात के सिनेमा घरो की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ अब 9 जनवरी 2026 को हिंदी में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सिर्फ 50 लाख के बजट में बनी थी जिसने 120 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। बिना किसी बड़े स्टार के एक रिक्शा ड्राइवर और भगवान कृष्ण की इस अनोखी कहानी ने 24,000% का मुनाफा कमाया।
ODI सीरीज से पहले गिल फ्लॉप, VHT में 11 रन बनाकर हुए आउट
टीम इंडिया के नए उभरते कप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई है। VHT में पंजाब की ओर से खेलते हुए गिल महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले 10 इंटरनेशनल मैचों से उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं बनाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही ODI सीरीज से पहले कप्तान का यह प्रदर्शन भारतीय टीम को बड़ा झटका दे सकता है।
दूसरी बार दूल्हा बनेंगे ‘शिखर धवन’, 2026 में शादी के बंधन में बंधेगा यह कपल
भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी जिंदगी की साल 2026 में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गब्बर’ फरवरी 2026 में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ दिल्ली-एनसीआर में शादी करने वाले है। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर के जीवन में सोफी की एंट्री हुई और अब यह कपल शादी के लिए पूरी तरह तैयार है।
गोरखपुर-LTT एक्सप्रेस में बम की सूचना, यात्रियों में मची भगदड़
उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर बम धमकी की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। दरअसल गोरखपुर से मुंबई जा रही कशी एक्सप्रेस ट्रैन में बम होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरी ट्रेन खाली करा ली गई। एसपी समेत भारी पुलिस बल और बम स्क्वायड मौके पर पहुंचकर हर बोगी की बारीकी से जांच कर रहे हैं।