📱Download Our App
ICC का बांग्लादेश को कड़ा संदेश, भारत आकर ही खेलने होंगे मैच

ICC का बांग्लादेश को कड़ा संदेश, भारत आकर ही खेलने होंगे मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फ़रवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है, लेकिन आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भड़क गया है। बांग्लादेश ने ICC से उनके वेन्यू को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की, लेकिन आईसीसी ने साफ किया कि बांग्लादेश को खेलने के लिए भारत आना ही होगा, वरना अंक काट लिए जाएंगे।

News Source: आज तक
दिल्ली : फैज-ए-इलाही मस्जिद पर चला बुलडोजर, 5 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली : फैज-ए-इलाही मस्जिद पर चला बुलडोजर, 5 पुलिसकर्मी घायल

भारत की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हाई कोर्ट के आदेश पर MCD ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। इस अतिक्रमण के लिए MCD द्वारा 17 बुलडोजर तैनात किए है। इस कार्रवाई के बाद कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिए, जिससे लोगो के बीच अफरा-तफरी मच गई जिससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

News Source: जागरण
T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, देखें टीम

T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, देखें टीम

T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है – मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमेन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

News Source: X ( ट्वीटर )
ब्रेकिंग : उन्नाव गैंगरेप केस में कोर्ट का बड़ा आदेश

ब्रेकिंग : उन्नाव गैंगरेप केस में कोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी शुभम सिंह की याचिका मंजूर की। कोर्ट ने पीड़िता की आवाज के सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए। सैंपल को CFSL में केस की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग से मिलान किया जाएगा। यह मामला कुलदीप सेंगर के रेप केस से अलग है। जांच न्याय प्रक्रिया में मदद करेगी।

News Source: इंस्टाग्राम
बांग्लादेश की वेन्यू शिफ्ट मांग पर ICC ने लिया फ़ैसला, देखें

बांग्लादेश की वेन्यू शिफ्ट मांग पर ICC ने लिया फ़ैसला, देखें

मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC अध्यक्ष जय शाह और अधिकारियों ने BCB से बात की। ICC ने साफ कहा कि वेन्यू नहीं बदले जाएंगे, बांग्लादेश को भारत में खेलना होगा वरना पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे ।

News Source: इंस्टाग्राम
यूपी न्यूज़ : कुंडा सीट से राजा भैया को चुनौती देंगी ज्योत्सना सिंह? अखिलेश के संकेत

यूपी न्यूज़ : कुंडा सीट से राजा भैया को चुनौती देंगी ज्योत्सना सिंह? अखिलेश के संकेत

उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राजा भैया के खिलाफ ज्योत्सना सिंह को चुनावी मैदान में उतारने के संकेत दिए हैं। ज्योत्सना सिंह को स्थानीय स्तर पर मजबूत चेहरा माना जा रहा है। यदि यह मुकाबला होता है तो कुंडा की राजनीति में बड़ा और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकता है।

News Source: न्यूज़ 24
बुलंदशहर ब्रेकिंग : RLD नेता के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या

बुलंदशहर ब्रेकिंग : RLD नेता के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या

बुलंदशहर के नीमखेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दरअसल दो पक्षों में आम के बाग की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में RLD नेता के भतीजे सुफ़ियान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हिंसक झड़प में सुफ़ियान का बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर लाइसेंसी पिस्टल छीनने का भी आरोप लगाया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर ने विराट कोहली को दिया खुला ऑफर

दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर ने विराट कोहली को दिया खुला ऑफर

दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर ‘मिस्टर बीस्ट’ ने भारतीय क्रिकेट विराट कोहली को एक बार फिर वीडियो कोलैबोरेशन के लिए इनविटेशन दिया है। मिस्टर बीस्ट ने भारत को अपना सबसे बड़ा ऑडियंस बेस बताते हुए विराट के साथ काम करने की इच्छा जताई है। अब फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या दुनिया के दो दिग्गज एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।

News Source: लल्लूराम
बिना जिम जाए घटेगा वजन, बस सुबह उठकर करें ये आसान काम

बिना जिम जाए घटेगा वजन, बस सुबह उठकर करें ये आसान काम

आज के टाइम में हर कोई वजन कम करने के लिए जिम जाता है, डाइट फॉलो करता है, लेकिन वजन घटाने के लिए जिम जाना ही काफी नहीं, बल्कि सुबह की सही आदतें भी जरूरी हैं। वजन घटाने के लिए सुबह उठ कर नींबू पानी या सेब के सिरके खाये, वही 30 मिनट धुप में बैठे। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर नाश्ता शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और क्रेविंग कम करता है।

News Source: न्यूज़ 24
वर्ल्ड कप के एक मैच पर होते इतने पैसे खर्च, जानें BCCI का पूरा बजट प्लान

वर्ल्ड कप के एक मैच पर होते इतने पैसे खर्च, जानें BCCI का पूरा बजट प्लान

2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में भारी उत्साह है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश और पाकिस्तान ने भारत आने से मना कर दिया है, इसलिए उनके मैच अब श्रीलंका में शिफ्ट होंगे। वर्ल्ड कप का एक मैच कराना काफी खर्चीला होता है। पिछली बार BCCI ने हर स्टेडियम को तैयार करने में ही करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

News Source: एबीपी न्यूज़