नवोदय विद्यालय ने 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। ध्यान रहे एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि पता होना जरूरी है।
MP : अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, वनपाल समेत 3 घायल
मध्यप्रदेश के श्योपुर में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। मशावनी गांव के पास करीब 500 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने पहुंची टीम पर पथराव किया गया, जिसमें एक वनपाल सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। हमलावरों ने गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।पुलिस मामले की जांच कर रही है और वनकर्मियों ने सुरक्षा की मांग की है।
ट्रेलर में लगी भीषण आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
बीजापुर के एनएच-63 हाईवे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके बाद बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गयी और उसमे बैठे चालक की जलकर मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
यूपी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोगो की मौत
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर रफ्तार के कहर ने दो परिवारों चिराग भुजा दिए हैं। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
BB19 के सितारों की दुबई में रीयूनियन पार्टी
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स का दुबई में हुआ शानदार रीयूनियन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो खत्म होने के बाद गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, और अभिषेक बजाज जैसे कई सितारे पहली बार एक साथ मस्ती करते नजर आए। वायरल तस्वीरों में सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर डांस और पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं।
Realme 16 Pro 5G सीरीज भारत में लॉन्च, जाने इसकी कीमत
चीन निर्माता Realme कंपनी ने अपनी रियलमी 16 प्रो सीरीज को भारत में लांच कर दिया है,साथ ही Realme Pad 3 टैबलेट को भी लांच किया है। कंपनी ने रियलमी 16 प्रो सीरीज को ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लांच किया है। वही Realme Pad 3 की कीमत ₹26,999 से शुरू होती है। इस फ़ोन में 200MP कैमरा और 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। 16 जनवरी से फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल शुरू होगी।
10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित, 21 फरवरी से शुरू होगी एग्जाम
उत्तराखंड बोर्ड की 10वी और 12वी की परक्षा की तिथि का ऐलान हो गया है। UBSE ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा 21 फ़रवरी से 20 मार्च 2026 तक रखी गई है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। उत्तराखंड में करीब 2.16 लाख अभ्यर्थी 10वी और 12वी परीक्षा को देंगे। इस परीक्षा का प्रैक्टिकल 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होगा।
मकर संक्रांति पर सूर्य-शनि का मिलन, इन राशियों की होगी चांदी
भारत में साल 2026 में मकर सक्रांति 14 जनवरी बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि ‘मकर’ में प्रवेश करेंगे। इस दिन कई राशियों की किस्त्मत चमकने वाली है, जिसमे मेष, तुला, मकर और कुंभ राशि शामिल है। शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन काले तिल, गुड़ और खिचड़ी का दान करना बेहद शुभ माना जाएगा।
जंगली हाथियों का आतंक, पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत
झारखंड के नोवामुंडी और आसपास के इलाकों में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जहाँ जंगली हाथी के आतंक से हड़कंप मचा है। 6 जनवरी की रात बाबरिया गांव में हाथी ने सोते हुए परिवार पर हमला कर पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 5 लोगों को मार डाला। बीते एक हफ्ते में हाथी ने अलग-अलग गांवों में करीब 15 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।
IPL में मिलते थे 9 करोड़, अब कौड़ियों के भाव खेलेंगे PSL मुस्तफिजुर
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने के बाद काफी विवाद उठ गया है जिसके बाद अब मुस्तफिजुर पाकिस्तान की लीग PSL में खेलते नजर आने वाले है। केकेआर टीम ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में ख़रीदा था, जिससे उनको काफी घाटा होगा। क्यूंकि PSL में सभी खिलाडी कौड़ियों के भाव में बिकते है, वहां सबसे महंगे खिलाडी को इंडियन रुपयों में लगभग 2.70 करोड़ ही मिलते है।