📱Download Our App
बिहार बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करे प्राप्त

बिहार बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करे प्राप्त

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जारी कर दिए हैं। लेकिन अभी इन्हें सिर्फ स्कूल प्रशासन ही डाउनलोड कर सकता है। अगर आपको एडमिट कार्ड चाहिए तो स्कूल से मिल जायेंगे, साथ ही परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड पर स्कूल की सील और साइन जरूर लगवा ले।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
17 साल के लड़के की निर्मम हत्या, लड़की के नाम से मैसेज कर बुलाया

17 साल के लड़के की निर्मम हत्या, लड़की के नाम से मैसेज कर बुलाया

पुणे में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ 17 साल के एक किशोर की इंस्टाग्राम के जरिए जाल बिछाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने एक लड़की के जरिए उसे मिलने बुलाया और फिर अपहरण कर खेड शिवापूर ले गए, जहां पत्थर और कोयते से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
मोहनलाल के फैंस के लिए खुशखबरी, आ गयी दृश्यम 3 की रिलीज डेट

मोहनलाल के फैंस के लिए खुशखबरी, आ गयी दृश्यम 3 की रिलीज डेट

मलयालम की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है। डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने बता दिया है कि मोहनलाल की यह फिल्म अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। अच्छी बात यह है कि यह ओरिजिनल फिल्म, हिंदी रीमेक से लगभग 6 महीने पहले ही देखने को मिल जाएगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
GK Quiz : क्या खाने से तेजी से बढ़ती है हाइट?

GK Quiz : क्या खाने से तेजी से बढ़ती है हाइट?

माता-पिता बच्चों की हाइट बढ़ाना चाहते है तो उन्हें खाने में पालक और ब्रोकली जैसी सब्जियां खिलाना चाहिए। इससे हड्डियों मजबूती होती हैं, जबकि बीन्स और फलियों में मौजूद प्रोटीन शरीर की ग्रोथ में मदद करता है। इसके अलावा भिंडी और शलजम खाने से ग्रोथ हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे हाइट तेजी से निकलती है।

News Source: इंडिया टीवी
आवारा कुत्तों का आतंक, राजस्थान HC के दो जज भी कुत्तों का शिकार हुए

आवारा कुत्तों का आतंक, राजस्थान HC के दो जज भी कुत्तों का शिकार हुए

फिहलाल सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों और पशुओं के बढ़ते खतरे पर सख्त कदम अपनाया है। कोर्ट ने चिंता जताई कि राजस्थान HC के दो जज भी इनका शिकार हुए हैं, जिनमें से एक को गंभीर चोट आई है। अदालत ने निर्देश दिया है कि कुत्तों को नसबंदी के बाद वापस उसी जगह न छोड़ा जाए, बल्कि शेल्टर होम भेजा जाए। मवेशियों को हटाने के लिए गाइडलाइन तैयार की गई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
बाघ ने किया युवक पर हमला, खा गया आधा शरीर

बाघ ने किया युवक पर हमला, खा गया आधा शरीर

एमपी के पेंच टाइगर रिजर्व में गैर-जिम्मेदारी की वजह से गांव के एक व्यक्ति की जान चली गई। 43 वर्षीय कमल उईके जहां लोगो का जाना मना है उस इलाके में मछली पकड़ने गया था, जहाँ बाघ ने उस पर हमला कर दिया और और उसका आधा शरीर खा गया। कमल का शव घटना के तीन दिन बाद मिला है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
बैंगनी या हरी पत्तागोभी, सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा गुणवत्ता?

बैंगनी या हरी पत्तागोभी, सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा गुणवत्ता?

सर्दियों के मौसम में पत्तागोभी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है, लेकिन इसमें भी दो तरह की पत्तागोभी आती है जिसमे हरी और बैंगनी गोभी शामिल हैं। बैंगनी गोभी में हरी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा विटामिन A और दोगुना विटामिन C होता है, जो आंखों और इम्यूनिटी के लिए बेस्ट है। वहीं हरी पत्तागोभी हड्डियों की मजबूती और पाचन के लिए बेहतरीन मानी जाती है।

News Source: इंडिया टीवी
सिडनी में जैकब बेथल का धमाका, AUS के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट शतक

सिडनी में जैकब बेथल का धमाका, AUS के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट शतक

इंग्लैंड और आरसीबी के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़कर धूम मचा दी है। खास बात यह है कि यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का भी पहला शतक है। बेथल ने फिहलाल 137 रन पर नाबाद खेल रहे है जिसमे 15 चौके लगा चुके है। इंग्लैंड का अभी स्कोर 297 रन पर 8 विकेट है।

News Source: इंडिया टीवी
10 बेटियों के बाद हुआ बेटा, परिवार में मना जश्न

10 बेटियों के बाद हुआ बेटा, परिवार में मना जश्न

फतेहाबाद के ढाणी भोजराज गांव में 37 साल के युवक संजय के घर 10 बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ है। वह और उनकी पत्नी पिछले 19 सालों से बेटा चाहते थे, अब जाकर उनके घर में 11वीं संतान के रूप में बेटा पैदा हुआ है। खास बात यह है कि 11वीं बार भी डिलीवरी नॉर्मल हुई है।

News Source: इंडिया टीवी
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, 31मंत्रियों को बांटे टैबलेट

सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, 31मंत्रियों को बांटे टैबलेट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शासन को डिजिटल बनाने के लिए अपनी ई-कैबिनेट बैठक में सभी 31 मंत्रियो को टैबलेट भेट किये है। सरकार द्वारा इस ई-कैबिनेट बैठक का मकसद सभी मंत्रियो को पूरी तरह डिजिटल बनान और समय की बचत करना है। सरकार के इस फैसले से अब सभी मंत्री एक क्लिक पर एजेंडा और 1960 तक की पुराने फेसलो को देख सकेंगे।

News Source: अग्निबाण