📱Download Our App
मृतकों के परिजनों को राहत, अब वर्चुअली होगा पोस्टमार्टम

मृतकों के परिजनों को राहत, अब वर्चुअली होगा पोस्टमार्टम

भोपाल में अब पोस्टमार्टम की जल्द ही वर्चुअल सुविधा शुरू होने वाली है, जिसमें शव को बिना चीर-फाड़ किए डिजिटल तकनीक से मौत की वजह का पता लगाया जाएगा। यह “वर्चुअल पोस्टमार्टम” की पूरी प्रक्रिया सिर्फ आधे घंटे में पूरी हो जाएगी। AIIMS में इसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है, इससे परिजनों को काफी राहत मिलेगी।

News Source: पत्रिका
IND vs SA U-19 : कप्तान वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक

IND vs SA U-19 : कप्तान वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक

अंडर-19 में भारतीय टीम तीन मैचों की ODI सीरीज साउथ अफ्रीका के साथ खेल रही है, जिसमे वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान संभालने को दी है। इंडिया टीम 2-0 की अजय बढ़त में है। आज तीसरे ODI मैच में इंडिया पहले बैटिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 34 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमे 4 छक्के और 5 चौके शामिल है।

News Source: इंडिया टीवी
एमपी : इन 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

एमपी : इन 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

पिछले चार दिनों से पुरे मध्यप्रदेश में बहुत कड़क ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए राज्य के चार जिलों उज्जैन,ग्वालियर, भिंड और मऊगंज में 7 जनवरी से 9 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षक स्कूलों में आएंगे और अन्य शिक्षकीय कार्य करेंगे।

News Source: पत्रिका
महिंद्रा की Mahindra XUV 3XO EV कार लांच, जाने कीमत

महिंद्रा की Mahindra XUV 3XO EV कार लांच, जाने कीमत

महिंद्रा कंपनी ने अपनी मशहूर एसयूवी का EV मॉडल Mahindra XUV 3XO भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹13.89 लाख है। यह कार पुरानी XUV 400 की जगह लेगी और सिंगल चार्ज पर करीब 285 किमी की रेंज देगी। ये कार शानदार फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS से लैस है। इस इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी 23 फरवरी से शुरू होगी।

News Source: ईटीवी भारत
BREAKING : स्कूल में छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

BREAKING : स्कूल में छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

धार जिले के नवोदय विद्यालय मुलथान में बुधवार सुबह 13 वर्षीय छात्रा निशा को मैदान में पीटी के दौरान अचानक साइलेंट अटैक आया, जिससे बालिका की की मौत हो गई। बच्ची छठी क्लास में पढ़ती थी और इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है। निशा पिता राहुल सूर्यवंशी ग्राम मुलथान की रहने वाली थी।

News Source: पत्रिका
प्रेम प्रसंग में शक के चलते प्रेमी ने की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में शक के चलते प्रेमी ने की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

खरगोन के भीकनगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दरअसल प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी योगेश ने चरित्र पर शक होने के कारण दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आधार पर आरोपी को खंडवा के पंधाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
इंदौर में दूषित पानी का खौफनाक कहर, अब तक 20 लोगो की मौत

इंदौर में दूषित पानी का खौफनाक कहर, अब तक 20 लोगो की मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का खौफनाक अभी जारी है, जहां अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं और 16 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इस घटना पर हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे सबसे स्वच्छ शहर की छवि खराब हुई है। प्रशासन सीवरेज लीकेज सुधारने में जुटा है और लोगों को टैंकरों से पानी दिया जा रहा है। वहीं सीएम मोहन यादव ने 18 को मुआवजा दिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
11 जनवरी से न्यूजीलैंड से भिड़ेंगी टीम इंडिया, नोट कर लें मैच की टाइमिंग

11 जनवरी से न्यूजीलैंड से भिड़ेंगी टीम इंडिया, नोट कर लें मैच की टाइमिंग

भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ के खिलाफ तीन मैच की ODI सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के तीनो मैच बडौदा, राजकोट और इंदौर में है। सीरीज का पहला मुकाबला भारत बडौदा में खेलने वाली है जिसका टाइम दोपहर 1:30 बजे है। हार्दिक पांड्या और बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप के वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम दिया गया है।

News Source: इंडिया टीवी
वनडे सीरीज से पहले सिराज की फॉर्म वापस, चटकाए 4 विकेट

वनडे सीरीज से पहले सिराज की फॉर्म वापस, चटकाए 4 विकेट

11 जनवरी से शुरू होने जा रही भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में शानदार गेंदबाजी की। जहां बंगाल के खिलाफ मुकाबले में सिराज ने 10 ओवर्स में मात्र 58 रन देकर चार विकेट चुराए। इससे पहले के मुकाबले में सिर्फ एक विकेट लिया था।

News Source: इंडिया टीवी
12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, डेजी शाह ने पटाखों को बताया जिम्मेदार

12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, डेजी शाह ने पटाखों को बताया जिम्मेदार

मुंबई के बांद्रा में एक 12 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। अभिनेत्री डेजी शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि यह आग चुनाव प्रचार के दौरान फोड़े गए पटाखों की वजह से लगी है। हालांकि दमकल विभाग अभी आग लगने के असली कारणों की जांच कर रहा है।

News Source: फ़ेसबुक