भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि आखिर जनता को साफ पानी देना किसकी जिम्मेदारी है? कोर्ट ने निगम को तुरंत एक्शन प्लान पेश करने और प्रभावित इलाके की पाइपलाइनों को दुरुस्त करने का सख्त आदेश दिया है। साफ कह दिया गया है कि इंसानी जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा, जिम्मेदार अफसरों पर गाज गिरना तय है।
बॉलीवुड की शानदार वापसी, ‘धुरंधर’ ने तोडा पुष्पा का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज़ के दिन से ही तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ₹831 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जिसके साथ धुरंधर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर बॉलीवुड ने ताज अपने नाम कर लिया है। अब ‘धुरंधर’ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सक्सेस फिल्म है।
सोने की सातवें आसमान वाली बढ़त थमी, जाने आज का भाव
7 जनवरी बुधवार 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोना करीब 794 रुपये और चांदी 3,697 रुपये तक सस्ती हुई है। आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,38,710 प्रति 10 ग्राम पर है, वही चांदी ₹2,55,200 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव और ग्लोबल हलचल के कारण यह गिरावट हुई है।
इंदौर जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंस में मांगा जवाब
मध्य प्रदेश के इंदौर में गहराते जल संकट को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई कर पानी की आपूर्ति, वैकल्पिक व्यवस्था और भविष्य की योजना पर जवाब मांगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को पेयजल संकट से जूझने नहीं दिया जा सकता और प्रशासन की जिम्मेदारी तय होगी |
बच्चों को पत्तों पर खाना परोसना पड़ा भारी, हेडमास्टर साहब सस्पेंड
बालाघाट के शासकीय प्राथमिक शाला मेंढरा में बच्चों को थाली की जगह पत्तों पर खाना खिलाने पर कलेक्टर ने प्रभारी हेडमास्टर सूर्यकांत कालबेले को सस्पेंड कर दिया है। जांच में यह भी पता चला है कि स्कूल को बर्तन खरीदने के लिए 3 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन फिर भी बर्तन नहीं खरीदे गए।
इंदौर जल प्रदूषण मामला: रिपोर्ट से पहले ही बांटा गया मुआवजा
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली डायरिया की बीमारी और मौतों के मामले में प्रशासन ने जांच रिपोर्ट आने से पहले ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा बांट दिया। इस फैसले पर अब सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की अंतिम रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी की सप्लाई में गड़बड़ी लंबे समय से थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया। मामले की प्रशासनिक जांच जारी है।
किसानों के लिए खुशखबरी, 2600 करोड़ की दो सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी
एमपी में बुरहानपुर के किसानों के लिए खुशखबरी है, मोहन यादव ने दो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। करीब 2,600 करोड़ रुपये की इन योजनाओं से खकनार और नेपानगर तहसील के 132 गांवों को फायदा मिलेगा। इन सिंचाई परियोजनाओं से हजारों किसान परिवारों को अपनी जमीन के लिए भरपूर पानी मिलेगा।
Apple का बड़ा धमाका, iPhone 17e में मिलेंगे दो एडवांस फीचर्स
एप्पल कंपनी ने अपनी आईफोन 17 सीरीज को लांच कर दिया और अब अपने किफायती सेगमेंट को मजबूत बनाने के लिए iPhone 17e पर काम कर रही है। बताया जा रहा है की इस फ़ोन के नए मॉडल में पुराना ‘नॉच’ हटाकर प्रीमियम Dynamic Island फीचर दिया जा सकता है। इसमें A19 चिपसेट और बेहतर AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
पति ने की पत्नी की हत्या, साजिश सुन उड़ जाएंगे होश…
अशोकनगर के अमाही ताल गांव में नन्नू नामक युवक ने अपनी पत्नी का लगा दबाकर हत्या कर दी। पत्नी से झगड़ा करने के बाद उसे जल्दी सुला दिया और गला घोटकर मार डाला। सबूत मिटने के लिए आरोपी ने शव को कंबल में लपेटकर जलाने की कोशिश भी की, लेकिन धुआं देख पड़ोसी पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
एंटीबायोटिक को लेकर केंद्र सरकार का फैसला, दवा के रैपर से होगी पहचान
केंद्र सरकार द्वारा एंटीबायोटिक दवाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद अब लोग रैपर देखकर पहचान जाएंगे कि दवाई एंटीबायोटिक है या नहीं। दरअसल सरकार एंटीबायोटिक दवाओं की पैकेजिंग बदलने जा रही है। इन सभी दवाओं के रैपर पर एक खास रंग, कोड या निशान होगा, जिससर लोग आसानी से इनकी पहचान कर सकेंगे। जल्द ही सीडीएससीओ (CDSCO) इसके लिए नए दिशा-निर्देश जारी करेगा।