छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कल 06 जनवरी मंगवार को सात महिलाओं सहित कुल 26 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इस दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इन नक्सलियों में से 13 पर कुल 65 लाख का इनाम घोषित था। नक्सलियों में डिप्टी कमांडर लाली उर्फ मुचाकी आयते 10 भी है।
लाड़ली बहना आवास योजना में जरुरी अपडेट, अब नहीं मिलेगा पैसा
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना आवास योजना उन महिलाओ के लिए है, जिनके पास रहने के लिए खुद का पक्का घर नहीं है। योजना के तहत महिलाओ को मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा 1.20 लाख से 1.40 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का लाभ उन महिला को मिलेगा जो लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र है।
एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में हुई बच्चे की मौत
जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल फ्लाइट के उड़ान के दौरान एक साल के मासूम बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके चलते फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। इंदौर एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैयार थी, लेकिन अस्पताल ले जाते टाइम बच्चे ने दम तोड़ दिया।
एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में महापंचायत, क्षेत्र में इंटरनेट सेवांए बंद
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में आज किसानों की बड़ी महापंचायत हो रही है। सभी किसान फैक्ट्री का MOU रद्द करने और खुद पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 163 लागू कर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पंजाब और हरियाणा से भारी भीड़ आने से पुलिस ने नाकाबंदी की गई है।
GK : कानूनन घर पर कितना रख सकते है सोना?
इनकम टैक्स नियमों के अनुसार, एक लिमिट में बिना किसी बिल के सोना घर में रख सकते हैं। जिसमे शादीशुदा महिला 500 ग्राम, कुंवारी लड़की 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोने के गहने रख सकते हैं। अगर आप यह साबित कर सकें कि सोना जायज कमाई से खरीदा है, तो ज्यादा रखने पर भी कोई रोक नहीं है।
कप्तान बनते ही वैभव का विस्फोटक धमाका, SA के खिलाफ जड़ा शतक
वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने अपनी मेहनत और शानदार परफॉरमेंस के बदौलत भारतीय अंडर-19 की कमान संभाली है। अंडर-19 में IND vs SA के बीच ODI सीरीज चल रही है। अफ्रीका के खिलाफ आज तीसरे ODI मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शरीफ 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। कप्तान सूर्यवंशी ने 127 रन की जोरधार पारी में 10 छक्के और 9 चौके लगाए है।
मां की डांट से नाराज बच्चे ने दी जान, घर में पसरा मातम
मैहर के कोतर गांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र ने मां की डाट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। बालक ने डॉट खाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया, जब घर वालो ने दरवाजा तोडा तो उसकी हालत काफी नाजुक थी। उसके बाद अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 20 IPS अधिकारियो का ट्रांसफर
उत्तरप्रदेश में इन दिनों सनसनी फैली हुई है, योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाया है। योगी सरकार ने 20 IPS पुलिस अधिकारियो का ट्रांसफर कर दिया है। इस ट्रांसफर में लखनऊ और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों के ऑफिसर भी शामिल है। IPS अफसर में जेसीपी अमित वर्मा, अपर्णा कुमा जैसे अधिकारी है।
कमर दर्द से हैं परेशान? आजमाएं ये खास घरेलू नुस्खे
अगर आप भी कमर के दर्द से परेशान है, तो लहसुन वाले सरसों तेल की मालिश से तुरंत आराम मिलेगा। इसके अलावा गर्म पानी की बोतल से कमर की सिकाई करें। साथ ही रात को दूध में मेथी पाउडर मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जकड़न खत्म होती है। इन घरेलू नुस्खों से आपको कमर दर्द से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
कोहरे के कारण 16 फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली-NCR में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं
भारत में सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और कड़ाके की ठंड रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली-NCR समेत कई राज्य कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। आज शून्य विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 16 फ्लाइट रद्द कर दी है, वही कई इलाकों अधिक ठंड के कारण कक्षा 8वी तक के स्कूलो को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।