📱Download Our App
दिल्ली के तुर्कमान गेट पर देर रात बुलडोज़र कार्रवाई, पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण

दिल्ली के तुर्कमान गेट पर देर रात बुलडोज़र कार्रवाई, पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण

दिल्ली में तुर्कमान गेट स्थित फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास कथित अवैध निर्माण पर देर रात बड़ी कार्रवाई की गई। दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में 17 बुलडोज़रों से ध्वस्तीकरण शुरू किया। विरोध के दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तुर्कमान गेट और रामलीला मैदान के आसपास सड़कें सील कर यातायात डायवर्जन लागू किए गए।

News Source: X
गुंडागर्दी की हद, छात्र को गोली मारकर लात-घूसों से की पिटाई

गुंडागर्दी की हद, छात्र को गोली मारकर लात-घूसों से की पिटाई

ग्वालियर के डीडी नगर इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा युवको ने एक छात्र को घेरकर पहले गोली मार दी। उसके बाद जमीन पर पटक कर लात घुसों से जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि यह घटना तीन साल पुराने विवाद के कारण हुई, छात्र की पहचान कृष्णा पंडित के रूप में हुई है।

News Source: इंडिया टीवी
UP : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो साल की बच्ची जिंदा जली

UP : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो साल की बच्ची जिंदा जली

उत्तर प्रदेश के इटवा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पुरे परिवार में हड़कंप मचा दी है। दरअसल इटवा में शार्ट सर्किट की वजह से एक मासूम दो साल की बच्ची जिंदा जल गई जिससे उस बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जब हुआ जब उस बच्ची की माँ छत पर काम रही थी, तभी अचानक कमरे में आग लग गई और बच्ची बिस्तर पर लेटी जिंदा जल गई।

News Source: लल्लूराम
आम बजट को लेकर आज कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला

आम बजट को लेकर आज कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला

नया साल आते ही केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू हो गई है। यह बजट 1 फ़रवरी को पेश होने की उम्मीद है। हालाँकि इस बार 1 फरवरी रविवार को है और रविदास जयंती होने के कारण तारीख बदलने का चल रहा है। आज कैबिनेट सिमिति की बैठक में बजट की तारीख पर अंतिन फैसला लिया जाएगा।

News Source: न्यूज़ 24
MPESB Exam Calendar जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

MPESB Exam Calendar जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, एमपी व्यापम ने इस साल होने वाली 21 परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। यह एग्जाम इस लिंक की मदद से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है। इसमें पदों की संख्या, परीक्षा की संभावित तिथि/ महीना व रिजल्ट जारी होने की जानकारी देख सकते है।

News Source: X ( ट्वीटर )
सर्दियों में कितना पानी पीना है जरूरी?, जाने डॉक्टर्स की सलाह

सर्दियों में कितना पानी पीना है जरूरी?, जाने डॉक्टर्स की सलाह

अक्सर आपने देखा होगा की ठंड के मौसम में पानी की प्यास कम लगती है जिसके चलते हम कम पानी पीते है, लेकिन ठंड में भी शरीर को उतने ही पानी की जरुरत होती है जीतन गर्मी के मौसम में होती है। डॉक्टरों के अनुसार पुरुषों को दिन में 8-10 गिलास और महिलाओं को 6-8 गिलास पानी पीना चाहिए। किडनी और अन्य अंगों की सेहत के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
छठे दिन ‘इक्कीस’ की कमाई में आई भारी गिरावट

छठे दिन ‘इक्कीस’ की कमाई में आई भारी गिरावट

02 जनवरी को रिलीज़ हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद भारत में फिल्म ने कुल 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर हुई 7 करोड़ की कमाई के बाद अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

News Source: न्यूज़ 24
Elon Musk ने Google का उड़ाया मज़ाक, “2027 next year?” सर्च पर मचा बवाल

Elon Musk ने Google का उड़ाया मज़ाक, “2027 next year?” सर्च पर मचा बवाल

Elon Musk ने Google का मज़ाक उड़ाया है, जब एक वायरल पोस्ट में सर्च इंजन “is it 2027 next year” जैसे सवाल पर उलझता दिखा। Google ने जवाब दिया कि अगला साल 2026 है, न कि 2027। इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर 2026 में Google की परफॉर्मेंस को लेकर तंज और मीम्स की बाढ़ आ गई।

News Source: X
सर्दियों में पानी की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

सर्दियों में पानी की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

हमें अक्सर सर्दियों के दिनों में प्यास कम लगती है, लेकिन ध्यान रहे हमें भरपूर पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से किडनी स्टोन बनने और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI का खतरा बढ़ जाता है। इसके लक्षण कमर या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द, पेशाब में जलन, खून आना है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
वैभव के बाद एरॉन जॉर्ज का धमाका, 106 गेंदों में जड़ा शानदार शतक

वैभव के बाद एरॉन जॉर्ज का धमाका, 106 गेंदों में जड़ा शानदार शतक

अंडर-19 इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे ODI मैच में आज कप्तान वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शतक के बाद ओपनर एरॉन जॉर्ज ने भी अपना शानदार शतक थोक दिया है। एरॉन ने 106 गेंदों में 118 रन की शानदार पारी खेली जिसमे 16 चौके लगाए। टीम इंडिया के दोनों ही ओपनर की शानदार पारी ने अफ्रीका के गेंदबाजों को पानी पीला दिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च