वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर अमेरिकी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ ने दुनिया को युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। अमेरिका का दावा है कि यह हमला ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ है, जबकि रूस और चीन इसे संप्रभुता पर हमला बताकर मादुरो सरकार के समर्थन में उतर आए हैं। उत्तर कोरिया ने भी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है।
कम पानी पीने की गलती पड़ सकती है भारी, होगी ये गंभीर समस्या
सर्दियों में कम पानी पीना भी हमारे शरीर के लिए नुकसान दायक है। सर्दियों में कम पानी पिने से किडनी स्टोन और UTI का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पेशाब गाढ़ा हो जाता है और मिनरल्स जमा होकर पथरी जैसी बीमारी पैदा करता है। इससे बचने के लिए दिनभर में गुनगुना पानी पिएं और सूप जैसे तरल पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
IPL 2026 से पहले सचिन तेंदुलकर के घर बजेगी शहनाई, अर्जुन की शादी तय
क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के घर जल्द खुशियों का माहौल बनने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकरऔर सानिया की शादी की तारीख फाइनल हो गई है। यह विवाह आईपीएल 2026 से पहले होने की संभावना है। परिवार इस खास मौके को निजी रखने की तैयारी में है, जबकि क्रिकेट और फिल्म जगत से कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है।
भीड़ के बीच घिरे विराट कोहली, वायरल हुआ वीडियो
भारतीय टीम के स्टार खिलाडी विराट कोहली बुधवार, 7 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वडोदरा पहुंचे। उस समय एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच बहुत धक्का-मुक्की हुई।
MP : कड़ाके की ठंड का कहर, स्कूलों में तीन दिनों की छुट्टी घोषित
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। कलेक्टर द्वारा कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 से 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि शिक्षक स्कूल आते रहेंगे।
PM मोदी-नेतन्याहू बातचीत: भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी और आतंकवाद पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत कर उन्हें और इज़राइली जनता को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। दोनों नेताओं ने भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय हालात की समीक्षा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ मिलकर और सख्ती से लड़ने के संकल्प को दोहराया।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले SLऔर PAK की भिड़ंत, जानें कहां देखें मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच आज से श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला दांबुला में शाम 7 बजे खेला जाएगा, जिसे फैंस सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर देख सकते हैं। श्रीलंका की कमान दसुन शनाका संभाल रहे हैं, वहीं पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा करेंगे।
तेज रफ़्तार कार ने लोगो को रौंदा, दो की मौत
गोरखपुर में सिक्टौर के पास रोड पर जा रहे लोगो को एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। इस हादसे में 35 वर्षीय झीनक और 40 वर्षीय चालक संजय सिंह की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो से शराब की बोतल और गिलास मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई जा रही थी।
ट्रंप का बड़ा दावा: ‘पीएम मोदी ने मिलने की गुहार लगाई’, कांग्रेस का तीखा तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक ऐसा दावा किया जिसने भारतीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी उनके पास आए और बड़ी विनम्रता से मिलने की इजाजत मांगी, जिस पर उन्होंने ‘हाँ’ कह दिया। इस बयान को ढाल बनाकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
नाक के कैंसर में क्या है अंतर?, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज
आपने हर तरह के कैंसर के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने नाक के कैंसर के बारे में सुना है जिसे साइनस कैंसर भी कहते हैं। इस कैंसर के शुरुआती लक्षण सामान्य जुकाम जैसे लग सकते हैं, जैसे नाक का एक तरफ से बंद रहना, खून आना या चेहरे पर सूजन महसूस होना। यदि आंखों से पानी आए या दांत ढीले होने लगें, तो इसे नजरअंदाज न करें।