मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में स्मॉग और प्रदूषण ने लोगों का दम घोंट रखा है। एनजीटी ने भोपाल और इंदौर की खराब हवा पर नाराजगी जताते हुए सरकार से पूछा है कि बीते 5 साल से हालात क्यों नहीं सुधरे? एक्सपर्ट कमेटी अब इस पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी ताकि जनता को साफ हवा मिल सके।
इंदौर जल त्रासदी: 18 परिवारों को मदद
इंदौर के भागीरथपूरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर सियासत और कानूनी जंग तेज है। सरकार कोर्ट में सिर्फ 6 मौतें स्वीकार कर रही है, जबकि प्रशासन ने खुद 18 परिवारों को मुआवजा बांटा है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब आंकड़े साफ नहीं हैं, तो सिस्टम किसे बेवकूफ बना रहा है?
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर गहरी चिंता जताई है। कोर्ट ने साफ कहा कि बच्चों और आम लोगों को कुत्तों के काटने से बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। देश में करीब 5.25 करोड़ कुत्ते हैं, जिनसे निपटने के लिए अब ठोस कदम उठाने ही होंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन
मेटल किंग के नाम से मशहूर और वेदांता ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे और उद्योगपति अग्निवेश अग्रवाल का 7 जनवरी 2026 को अमेरिका के माउंट साइनाई अस्पताल निधन हो गया । उनकी उम्र केवल 49 साल थी। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे।
WPL : डिफेंडिंग चैंपियन MI और RCBके बीच महामुकाबला, जानें कब होगा
महिला प्रीमियर लीग ( WPL ) की शुरुआत 9 जनवरी से शुरू हो वही है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच होगा। दोनों ही टीमों के बीच शाम 7 बजे मैच स्टार्ट हो जाएगा। ये मुकबला DY पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई में खेला जाएगा। वीपीएल में मुंबई दो बार और आरसीबी एक बार चैंपियन बनी है।
इस योग से दूर होगा मोटापा, जानें कपालभाति करने का सही तरीका
बाबा रामदेव के अनुसार रोजाना 20-30 मिनट कपालभाति योग करने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है और मोटापा, डायबिटीज व फैटी लीवर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। इसे करने के लिए कमर सीधी करके बैठें और नाक से झटके के साथ सांस बाहर छोड़ते हुए पेट को अंदर खींचें। यह अभ्यास पाचन तंत्र को मजबूत कर टॉक्सिंस बाहर निकालता है और वजन घटाने में भी बेहद असरदार है।
दवा कंपनी के MR की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश के बालाघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे 25 वर्षीय एमआर राहुल चौधरी की मौत हो गई। राहुल लांजी काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी खुड़सोड़ी चौक के पास एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राहुल बिरसा के टिंगाटोला के निवासी थे और पिछले कई वर्षों से दवा कंपनी में कार्यरत थे।
खेलते समय हुआ बड़ा हादसा, कुएं में डूबने से बच्चे की मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे पुरे गांव में मातम पसरा है। दरअसल 4 साल के मासूम प्रशांत यादव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मानिकपुर क्षेत्र में प्रशांत अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए कुएं में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
तीसरे दिन भी औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए
भारतीय शेयर बाजार में आज भी गिरावट का दौर जारी है और बुधवार को लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। ग्लोबल तनाव और बड़े शेयरों में बिकवाली के कारण पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स करीब 1,144 अंक टूट चुका है। बुधवार को सेंसेक्स 102 अंक गिरकर 84,961 और निफ्टी 38 अंकों की गिरावट के साथ 26,140 पर बंद हुआ।
BSNL ऑफिस के सिस्टम रूम में लगी भीषण आग
राजस्थान के भरतपुर में BSNL कार्यालय के सिस्टम रूम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे मोबाइल नेटवर्क सेवाएं ठप हो गई हैं। दमकल की गाड़ियों के देरी से पहुंचने और कार्यालय के सुरक्षा उपकरणों के फेल होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।