📱Download Our App
79वें BAFTA में छाईं आलिया भट्ट, ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच

79वें BAFTA में छाईं आलिया भट्ट, ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच

लंदन में रविवार रात ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड (BAFTA) में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर फरहान अख्तर समेत कई सेलिब्रिटी मौजूद थे । बाफ्टा के रेड कार्पेट पर आलिया ने झिलमिलाती बैकलेस गूची गाउन पहनी थी, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही थीं । स्टेज पर आलिया ने हिंदी में अपनी स्पीच दी और फिर अपनी स्पीच को इंग्लिश में ट्रांसलेट भी किया।

News Source: इंडिया टीवी
राहुल गांधी पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया बड़ा बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की कमान छोड़ने की सलाह दी है। अय्यर ने कहा है कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की कमान छोड़कर ममता बनर्जी, स्टालिन, अखिलेश यादव या तेजस्वी यादव को दे देनी चाहिए। इससे गठबंधन मजबूत होगा और ये नेता गठबंधन को काफी समय दे पाएंगे।

News Source: इंडिया टीवी
अखिलेश यादव के आरोपों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आया बयान

अखिलेश यादव के आरोपों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आया बयान

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘नमाजवादी’ कहा है। अखिलेश ने रामभद्राचार्य पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था । इस पर रामभद्राचार्य ने यूपी के बस्ती में कहा कि नमाजवादियों को भ्रम है। उन्होंने अखिलेश के आरोपों को पूरी तरह कोरा भ्रम बताते हुए खारिज कर दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
‘गांधी जी भारत के नहीं पाकिस्तान के…’ – BJP विधायक

‘गांधी जी भारत के नहीं पाकिस्तान के…’ – BJP विधायक

कर्नाटक के विजयपुरा से बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनल ने महात्मा गांधी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है । उन्होंने कहा कि गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान के हैं । साथ ही, वंदे मातरम न गाने या मातृभूमि को सलाम न करने वालों को पाकिस्तान जाने की सलाह दी । इस पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि BJP ने ही दूरी बना ली है ।

News Source: एबीपी न्यूज़
अलंकार अग्निहोत्री आज करेंगे अपनी पार्टी का ऐलान

अलंकार अग्निहोत्री आज करेंगे अपनी पार्टी का ऐलान

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद और यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में बरेली एसडीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे । अग्निहोत्री आज वृंदावन में नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे । पार्टी का नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के नामों के संगम से बनाया गया है ।

News Source: एबीपी न्यूज़
मेक्सिको हिंसा के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी

मेक्सिको हिंसा के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है । रविवार (22 फरवरी 2026) को मेक्सिको सिटी स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है । साथ ही किसी भी सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक +52 55 4847 7539 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ।

News Source: X ( ट्वीटर )
News Flash : आज की बड़ी खबरे

News Flash : आज की बड़ी खबरे

  • गृहमंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे भारत टैक्सी के सारथियों से बातचीत करेंगे
  • फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के पटना स्थित सरकारी आवास पर पुलिस की छापेमारी
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज हुई FIR मामले में शुरू की जांच, पीड़ित शिष्यों का होगा मेडिकल
  • नेपाल : नदी में गिरी काठमांडू जा रही बस, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत
  • मलेशिया के सबाह तट के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप
News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ : तेजस विमान का ब्रेक फेल, पायलट सुरक्षित

ब्रेकिंग न्यूज़ : तेजस विमान का ब्रेक फेल, पायलट सुरक्षित

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है । इंडियन एयर फोर्स का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है । जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था।  तभी व्ही हादसा हुआ है । हादसा किस एयरबेस पर हुआ, ये जानकारी सामने नहीं आई d।

News Source: दैनिक भास्कर
किराना दुकान में चोरी, 17 हजार नकद ले गए

किराना दुकान में चोरी, 17 हजार नकद ले गए

विदिशा के सिंधी कॉलोनी में दुकानदार राजेंद्र रामानी की किराना दुकान में देर रात चोरी हो गई। चोर दुकान के ताले तोड़कर करीब 17 हजार रुपए नकद, राजश्री के पाउच, महंगी टॉफियां, अन्य किराना सामान ले गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सुबह ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखी नकदी गायब थी। राजेंद्र रामानी ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

News Source: दैनिक भास्कर
MP में रस्सी से बांधकर युवक को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

MP में रस्सी से बांधकर युवक को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के धार (राजोद) में अमानवीयता का मामला सामने आया है । बरमंडल में दीपक मारू नामक युवक को रस्सी से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया । वायरल वीडियो में युवक जान की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावर नहीं पसीजे । हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने ही पीड़ित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच जारी है ।

News Source: एनडीटीवी