नेपाल के पहाड़ी इलाकों और इंडो-गंगेटिक मैदानी क्षेत्रों में मौजूद जबरदस्त ठंड हवा की मदद से इन राज्यों में प्रवेश कर रही हैं । यही कारण है की इन राज्यों में एकाएक ठंड बढ़ गयी है। आज इटावा UP का सबसे ठंडा शहर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 2.4°C तक गिर गया है। कोहरे के कारण विज़िबिलिटी शून्य होने से रेल और हवाई यातायात पर भारी असर हो रहा है।
अमेरिकी सेना को लेकर ट्रम्प का बड़ा प्लान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2027 के लिए अमेरिकी रक्षा बजट में भारी वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। अब अमेरिका का मिलिट्री बजट 1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर किया जाएगा। ट्रंप ने इसे एक “ड्रीम मिलिट्री” बनाने का विजन बताया है, जो आधुनिक हथियारों से लैस और अपराजेय होगी।
नर्मदापुरम की बेटी का सम्मान, नीता अंबानी ने सुनीता सराठे को किया पुरस्कृत
पिपरिया तहसील के नयागांव की निवासी और भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की सदस्य सुनीता सराठे को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने खुद सुनीता को पुरस्कार प्रदान किया और उनके खेल व जज्बे की सराहना की। बता दें हाल ही में भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने ब्लाइंड वुमेन्स वर्ल्ड कप जीता है ।
कॉलेज जाने के बहाने निकली छात्रा ममेरी बहन संग लापता
अमरोहा में कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली 21 वर्षीय छात्रा और उसकी 19 साल की ममेरी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने अपने ही एक रिश्तेदार (फुफेरे भाई) पर प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों युवतियों की तलाश में जुट गई है।
जयपुर में 15 टन नकली मूंग दाल जब्त, सेहत से हो रहा था खिलवाड़
जयपुर के कानोता इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 टन संदिग्ध मूंग दाल जब्त की है। मिलावट के शक में मारे गए इस छापे से हड़कंप मच गया। विभाग ने दाल के नमूने लैब जांच के लिए भेजे हैं। त्योहारों के सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है।
UP Weather Alert: कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जहां भीषण ठंड और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में चेतावनी जारी की है। विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर रफ्तार थम गई है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
लाड़ली बहनों 15 जनवरी को आएगी योजना की अगली किस्त
मध्यप्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 जनवरी को योजना की 32वीं किस्त की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। मकर संक्रांति के आसपास होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल और त्योहार की खुशियां मिल सकेंगी।
करोड़ों की नौकरी छोड़ आरोही सूर्या ने खड़ी की 2 करोड़ की कंपनी
आरोही सूर्या ने दुबई में 1 करोड़ के पैकेज वाली शानदार नौकरी छोड़ भारत लौटने का साहसी फैसला लिया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए ओट मिल्क का स्टार्टअप शुरू किया, जो आज 2.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट कर रहा है। उनकी यह सक्सेस स्टोरी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है।
‘धुरंधर’ का जलवा: 34वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई, पुष्पा 2 और छावा को पछाड़ा
अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के पांचवें बुधवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘पुष्पा 2’ और ‘छावा’ जैसी बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार हो गई है।
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आउट
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ वापसी कर रही है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित कर दी गई है, जिसके अनुसार यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘भूल भुलैया’ जैसी सफलता के बाद इस जोड़ी से फैंस को फिर से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की उम्मीद है।