📱Download Our App
भारत में जनगणना की तैयारी शुरू, इस दिन से होगी डिजिटल जनगणना

भारत में जनगणना की तैयारी शुरू, इस दिन से होगी डिजिटल जनगणना

भारत में जनगणना 2027 का काम इसी साल शुरू होने जा रहा है। गृह मंत्रालय के अनुसार पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच होगा, जिसमें घरों की सूची तैयार की जाएगी। इस बार जनगणना डिजिटल होगी और इसमें जातिगत आंकड़े भी जुटाए जाएंगे। आम जनता को 15 दिनों का ‘स्व-गणना’ का विकल्प भी मिलेगा, जिससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

News Source: अग्निबाण
MP BREAKING : इन इलाकों का पानी जहरीला,  इस्तेमाल पर रोक

MP BREAKING : इन इलाकों का पानी जहरीला, इस्तेमाल पर रोक

इंदौर के बाद अब भोपाल के कई इलाकों में ग्राउंड वाटर दूषित पाया गया है। खानूगांव, आदमपुर छावनी और वाजपेयी नगर के पानी में ‘ई-कोलाई बैक्टीरिया’ मिला है। यही बैक्टीरिया इंदौर के भागीरथपुरा में भी मिला था, जहां अब तक दूषित पानी पीने से 20 लोगों मौत हो चुकी है। सैंपल फेल होने के बाद नगर निगम ने इन इलाकों में भूजल के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है।

News Source: अमर उजाला
Haryana : दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

Haryana : दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

हरियाणा के कैथल जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमे चार लोगो की मौत हो गई है। पहला हादसा राजौंद के पास अनियंत्रित क्रेटा कार ने एक बुजुर्ग महिला घूम रही उसे टक्कर मार दी फिर एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसे बुजुर्ग महिला और बाइक सवार की मौत हो गई। वही दूसरा हादसा कैथल में एक डंपर की टक्कर से दो अन्य लोगों की जान चली गई।

News Source: जागरण
‘धुरंदर’ बनी बॉक्स ऑफिस की किंग, एक महीने में कमाए 1240 करोड़ रुपये

‘धुरंदर’ बनी बॉक्स ऑफिस की किंग, एक महीने में कमाए 1240 करोड़ रुपये

आदित्य धर द्वारा बनाई गई फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और अपने नाम कई नए रिकॉर्ड भी बना रही है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया भर में रिलीज हो कर 1240 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ‘पठान और जवान’ जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर ने भारत में ही सिर्फ 839 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर के ‘पुष्पा 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

News Source: जागरण
लाल निशान पर खुला मार्केट

लाल निशान पर खुला मार्केट

शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 120 पॉइंट के फॉल के साथ 84,828 के लेवल पर ट्रेड हो रहा है, जबकि निफ्टी 49 अंक गिरकर 26,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अभी टॉप गेनर्स में ABB इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर इंडस्ट्रीज, लोढ़ा डेवलपर्स और DLF हैं। टॉप लूजर्स में हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, जिंदल स्टील, TCS, हिंडाल्को और विप्रो हैं। आज मेटल और IT सेक्टर में गिरावट दिख रही है।

News Source: जनसत्ता
दिग्गज क्रिकेटर ने लिया संन्यास

दिग्गज क्रिकेटर ने लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर उस्मान ख्वाजा रिटायर हो गए हैं। एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट उनका फेयरवेल मैच रहा। अपने आखिरी मैच में ख्वाजा को इंग्लैंड की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस दौरान स्टैंड में बैठीं उस्मान की वाइफ इमोशनल होकर रोने लगीं। उस्मान ने 88 टेस्ट मैचों में 6229 रन बनाए हैं। हालांकि वह अपने आखिरी टेस्ट में कोई जलवा नहीं दिखा पाए।

News Source: जी न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ : भारत पर 500 फ़ीसदी टैरिफ लगा सकता है अमेरिका – रिपोर्ट्स

ब्रेकिंग न्यूज़ : भारत पर 500 फ़ीसदी टैरिफ लगा सकता है अमेरिका – रिपोर्ट्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘सेंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025’ को हरी झंडी दे दी है। इसमें रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी । इसके बाद भारत और चीन पर अमेरिकी टैरिफ 500 फीसदी तक बढ़ सकता है । यह कदम यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया है.

News Source: इंस्टाग्राम
TCWI Report 2025 : भारत में महिलाओं के सबसे सुरक्षित है ये शहर

TCWI Report 2025 : भारत में महिलाओं के सबसे सुरक्षित है ये शहर

वर्कप्लेस कल्चर कंसल्टिंग फर्म अवतार ग्रुप द्वारा जारी ‘टॉप सिटीज फॉर वुमेन इन इंडिया’ (TCWI) के चौथे संस्करण (2025-26) के अनुसार, पहले स्थान पर बेंगलुरु और दूसरे स्थान पर चेन्नई महिलाओं के लिए देश के सबसे बेहतर शहर हैं। रिपोर्ट के अनुसार TCWI में तीसरे स्थान पर पुणे, चौथे स्थान पर हैदराबाद और पाँचवें स्थान पर मुंबई है।

News Source: X ( ट्वीटर )
ट्रंप का बड़ा फैसला : अमेरिका ने UN समेत 66 वैश्विक संगठनों को छोड़ा

ट्रंप का बड़ा फैसला : अमेरिका ने UN समेत 66 वैश्विक संगठनों को छोड़ा

अमेरिका ने वैश्विक मंच पर एक बड़ा और विवादित फैसला लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश पर हस्ताक्षर कर अमेरिका को 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकालने का फैसला किया है। इनमें 35 गैर-यूएन संगठन और संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी 31 संस्थाएं शामिल हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
ब्रेकिंग : महाराष्ट्र में टूट गया कांग्रेस – BJP का गठबंधन

ब्रेकिंग : महाराष्ट्र में टूट गया कांग्रेस – BJP का गठबंधन

अंबरनाथ नगर परिषद में स्थानीय स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरें सार्वजनिक होते ही सियासी गलियारों में बवाल मच गया था। सोशल मीडिया और विपक्षी खेमों में हो रही किरकिरी को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हस्तक्षेप किया और इस गठबंधन को अवैध करार देते हुए इसे तुरंत रद्द करने का निर्देश दिया है।

News Source: इंस्टाग्राम